Tuesday, 13 October 2026 | 5:19 AM
भारत

गया: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

Share:
 गया: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत
Read in your preferred language.
उप विकास आयुक्त ने दिया जांच का  आदेश

द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

गया 13 अक्टूबर । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के छह पंचायतों में आवास प्लस सर्वे 2024 में नाम जोड़ने को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गया के उप विकास आयुक्त द्वारा जारी आदेश ज्ञापांक 2219 दिनांक 22/09/26 के अनुसार, प्रखंड वजीरगंज के कई ग्राम पंचायतों में फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायत मिली है।

शिकायतकर्ता है श्री अशोक पासवान ग्राम पंचायत-अमैठी, श्री अमरीश कुमार ग्राम पंचायत-केनार पहाड़पुर, श्री विनय कुमार ग्राम पंचायत-विच्छा, श्री अर्जुन प्रसाद ग्राम पंचायत-केनार फतेहपुर प्रखंड-वजीरगंज जिला-गया द्वारा की गई है।
इस बाबत गया के  उप विकास आयुक्त ने 
जांच के लिए एक टीम गठित की है जिसमें
 श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती शिल्पी कुमारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार, DC, MIS & MLE, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, श्री उदय कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, जिला विकास शाखा शामिल किए गए हैं।

ये सभी अधिकारी ग्राम पंचायत-महुएत, विशुनपुर, घूरियावां, करजरा, सहिया एवं पतेड़ मंगरावा में सर्वे में सम्मिलित परिवारों की संयुक्त रूप से जांच करेंगे और एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट मंतव्य के साथ जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे, ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी गया, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा और प्रखंड विकास पदाधिकारी वजीरगंज को भी भेजी गई है।