Tuesday, 03 November 2026 | 2:26 AM
भारत

गया: वजीरगंज में एक शिक्षा सेवक का निधन

Share:
गया: वजीरगंज में एक शिक्षा सेवक का निधन
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय दखिनगांव में कार्यरत 53 वर्षीय  शिक्षा सेवक सरगुन कुमार का रविवार की संध्या उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा सेवक समूह में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में केआरपी कुसुम माथुरी एवं शिक्षा सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी ने बताया कि सरगुन कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद संघ के कई सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।इनके निधन पर मध्य विद्यालय दखिनगांव के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार एवं सभी शिक्षकों व शिक्षा सेवकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है |