Monday, 12 October 2026 | 5:04 AM
भारत

पिंडदानियों के लिए आयोजित निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा का हुआ समापन

Share:
पिंडदानियों के लिए आयोजित निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा का हुआ समापन
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
गया जी के प्रेतशिला स्थित किसान इंटर कॉलेज, कोरमा में मथुरा प्रसाद दांगी मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले संचालित नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का समापन समारोह का उद्घाटन डीएसपी रामाशिष सिंह, डॉ दिनेश सिंह और ट्रस्ट के संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया.इस अवसर पर अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया. तत्पश्चात सभी चिकित्सको को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया.पितृपक्ष मेले के दौरान लगातार 15 दिनों तक चले इस शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए तीर्थयात्रियों को नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई.शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ मिला.कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव डॉ दिनेश सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन प्रोफेसर मदन प्रसाद सिंह ने किया.अतिथियों ने चिकित्सकों और सहयोगियों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है.इस मौके पर संरक्षक सह जिला 20 सूत्री सदस्य अरविंद कुमार वर्मा, डॉ उज्ज्वल नारायण, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ मोनाली सिंह, अमित राज, डॉ सुमित सिंह, डॉ विनय कुमार, डॉ सुमन कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ रविंद्र कुमार, रामखेलावन प्रसाद, मेडिको अंजली वर्मा, प्रेम कुमार, सुभाष कुमार, राजीव कुमार, पप्पू कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ रामदीप कुमार, शैलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.