फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष बने विनोद कुमार गुप्ता, 15 दिन में नई टीम गठन के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2026 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिला फर्रुखाबाद की बैठक में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से विनोद कुमार गुप्ता को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

यह घोषणा जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला मंत्री रविकांत गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, जिला प्रभारी अजय सक्सेना, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक कुमार गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता की सहमति से की गई।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर फतेहगढ़ नगर कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची जिला महामंत्री को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके।

इस अवसर पर विकास अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, मुकेश गुप्ता, राहुल राठौर, वैभव शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अमित यादव, अवधेश मिश्रा, सतीश गुप्ता, तनिष्क गुप्ता तथा आयु गुप्ता सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Comment