फर्रुखाबाद :स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी सचिन चौधरी को मिला DGP का प्रशंसा चिन्ह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया। थाना शमसाबाद के प्रभारी निरीक्षक सचिन चौधरी को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) का प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडीजी ने थाना प्रभारी सचिन चौधरी के उत्कृष्ट पुलिस कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनता की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

सचिन चौधरी को मिला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है। उनके सम्मानित होने से फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में भी खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला DGP प्रशंसा चिन्ह (रजत) पुलिस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Comment