फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर फर्रुखाबाद पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कमालगंज क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, यातायात संचालन तथा कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।
इस दौरान एएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेला क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
