फर्रुखाबाद:आराधन कवि सम्मेलन द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 आज श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में आराधन कवि सम्मेलन, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले छात्रों में 2020 बैच से शीजा अली एवं आदर्श कुमार विमल, 2021 बैच से अवंतिका शर्मा एवं आस्था वर्मा, 2022 बैच से दिव्या द्विवेदी एवं हिमांशु यादव तथा 2023 बैच से महम खॉन एवं शिवांगी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध संत कवि सात्विक नीलदीप एवं कवि अमित शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही जे०एस० ग्रुप की डायरेक्टर डॉ० सुनीता यादव, प्रो० डॉ० सुरेन्द्र कुमार विश्वाल, कॉलेज के समस्त अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कार और सामाजिक चेतना का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रेरणा और गर्व की अनुभूति की।