फर्रुखाबाद: मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य उद्यमियों एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक निदेशक मत्स्य, फर्रुखाबाद ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इन योजनाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना

उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत बायोफ्लॉक आधारित आईस बॉक्स परियोजना

माता सुभद्रा महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना (केज स्थापना)

अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम बार निवेश योजना

उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना

विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना

विभाग के अनुसार प्रत्येक योजना की पात्रता, लागत, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in⁠ पर जाकर आवेदन करने के साथ-साथ योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सहायक निदेशक मत्स्य, फर्रुखाबाद कार्यालय अथवा जनपदीय एवं मण्डलीय मत्स्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से पूरा कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Leave a Comment