फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस में एडीएम व एएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 12 सितंबर 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कादरीगेट में पहुंचकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक है, उनमें संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

एडीएम एवं एएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Comment