फर्रुखाबाद:उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की एएसपी ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 12 सितंबर 2026 अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शनिवार को मॉनिटरिंग सेल एवं रिट सेल के प्रभारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक कर माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक सूचनाओं और कार्रवाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में समयान्तर्गत प्रतिशपथ पत्र (काउंटर/शपथ पत्र) दाखिल कराया जाए तथा न्यायालय से संबंधित आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारी प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

उन्होंने मॉनिटरिंग सेल एवं रिट सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा न्यायालय से प्राप्त निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक का उद्देश्य उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई और मजबूत पैरवी के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर बनाना रहा।

Leave a Comment