फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले में कुल 04 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। 180 रिक्तियों के सापेक्ष 56 अभ्यर्थी मेले में उपस्थित हुए, जिनका साक्षात्कार कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
साक्षात्कार उपरांत कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों में किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का विवरण निम्नानुसार है—
इण्डिया यामाहा मोटर प्रा० लि०, ग्रेटर नोएडा – 10 अभ्यर्थी (अप्रेन्टिसशिप)
हाइवे रूप प्रेसिजन टेक्नोलॉजी लि०, मानेसर – 11 अभ्यर्थी (जॉब ट्रेनी)
वैकमेट इण्डिया लि०, छाता मथुरा – 09 अभ्यर्थी (जॉब ट्रेनी)
के०पी० रिलायबल टेक्निक इण्डिया प्रा० लि०, दिल्ली – 10 अभ्यर्थी (जॉब ट्रेनी)
मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह के नेतृत्व में बृजेश कुमार (कार्यदेशक), सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेन्टिस प्रभारी), विंजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एवं संस्थान के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हुए, जिससे क्षेत्र के कौशलयुक्त युवाओं को उद्योगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। संस्थान प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
