क्रिकेटर कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में चार-चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को 270 रनों पर समेट दिया. कुलदीप ने चार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. कुलदीप अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. कुलदीप ने ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल मोहम्मद शमी ने लिए हैं. शमी ने 16 बार किसी वनडे मैच में चार या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 12 बार ऐसा किया था. 11 बार 4-विकेट हॉल ले चुके कुलदीप यादव इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.