हरदोई:उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक/वित्तीय संस्था/ सरकारी संस्था का चूककर्ता नही होना चाहिए। आवेदक द्वारा चयनित…
Category: हरदोइ
हरदोई: स्मार्ट फोन योजना विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए लायी गयी हैः-डी0एम0
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत आज सीएसएन प्रांगण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी व प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में 429 बच्चों में से प्रतीकात्मक रूप से 26 बच्चों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मार्टफोन वितारित किये गए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट फोन योजना विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त…
हरदोई :प्रत्येक सोमवार होगी बैठक
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि प्रत्येक सोमवार को सायं 06 बजे कलेक्टेªट सभागार मे उद्योग विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग, पशुधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग तथा जिला विकास अधिकारी कार्यालय की ऋृण आधारित योजनाओं के सम्बन्ध में बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त बैठक हेतु नियत तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
हरदोई:गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी
आज तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर आयी अवैध शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें।जिलाधिकारी ने कानूनगो तथा लेखपालों की क्लास लेते हुए निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जों एवं अन्य शिकायतों का निस्तारण…
हरदोई :न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा व 01 लाख रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया
हरदोई : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा व 01 लाख रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया। जनपद हरदोई के कोतवाली देहात में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण- 1- दिनांक 30.09.2019 को कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट के संबंध में आरोपी मतीउल्ला पुत्र रजीउल्ला के विरुद्ध मु0अ0सं0 544/19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का…
हरदोई : जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से किया संवाद सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करेंः-जिलाधिकारी
हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप आज रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के बनने वाले भवनों की स्थिति का सत्यापन कर लिया जाए। मतदान केन्द्रों पर स्वयं भ्रमण कर स्थिति की जानकारी की जाए। निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर प्रेषित की जाए। प्रारूप में मतदान केंद्रों के कक्षों की संख्या व उनकी स्थिति दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर कक्ष को मतदान केंद्र न बनाया जाए। मतदान केन्द्र पर विद्युत संयोजन व संपर्क मार्ग की स्थिति को…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं का ससमय प्रेषण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डैशबोर्ड पर लगातार खराब प्रगति वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि पारिवारिक लाभ योजना में कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर…
हरदोई : पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्या।
आज दिनांक 02.02.2024 को पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश गोस्वामी ने कहा फरियादियों की समस्या का तुरन्त समाधान किया जाए इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक ने जल्द समस्या का समाधान का फरियादियों को दिया आश्वासन
हरदोई में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान
हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया शहर के नुमाइश चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर ई- रिक्शों का जमावाड़ा लगा रहता है। ई- रिक्शा व ऑटो चालक…
हरदोई में दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और गो-संरक्षण केंद्र बनेंंगे
हरदोई में कटियारी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं की उम्मीद जागी है। शासन ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 1.91 करोड़ की स्वीकृति जारी की है। शासन ने इसके लिए 1.18 करोड़ से अधिक की राशि जारी भी कर दी है। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की दिशा में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का प्रयास रंग लाया है, हालांकि…
हरदोई में 100 दिन का रोजगार देने में ढिलाई, 11 को नोटिस
हरदोई में गांव में ही श्रमिकों को रोजगार की वरीयता में जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। मनरेगा जॉब कार्डधारकों को 100 दिन के रोजगार के चलाए गए अभियान में 11 विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। इन विकास खंडों में तय परिवारों में से सभी को 100 दिन का रोजगार नहीं दिया जा सका है। जिससे श्रमिकों को गांव में ही काम नहीं मिल पाया और मनरेगा की प्रगति भी प्रभावित हुई है। मनरेगा की अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि…
हरदोई में हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
हरदोई में करीब पांच माह पहले हुई युवक की हत्या के एक आरोपी की जमानत अर्जी जिला जज राजकुमार सिंह ने खारिज कर दी है। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी रामचंद्र ने छह अक्टूबर 2023 को कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका छोटा भाई श्रवण (30) गांव के बाहर खेत में दुकान व मकान बनाकर रहता था वही लकड़ी का खोखा रखकर परचून की दुकान चलाता था। तीन अक्तूबर को रोज की…
हरदोई : विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु निःशुल्क आवेदन 29 फरवरी तक करेंः-कविता त्रिपाठी ।
प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक, हरदोई कविता त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 लखनउ से सम्बद्व विभिन्न राजकीय, अनुदानित, निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरनेकी सुविधा संयुक्त प्रदेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup-admissions-nic-in पर 08 जनवरी से प्रारम्भ हो चुकी है और आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 29 फरवरी 2024 निर्धारित है।उन्होने बताया है कि प्रवेश हेतु परीक्षा 16 फरवरी से 22 फरवरी 2024 के मध्य जनपदों में ऑनलाइन आयोजित की जायेगी तथा प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने…
हरदोई : विद्यार्थियों का डाटा 05 फरवरी तक प्रत्येक दशा में पोर्टल पर अपलोड करायें
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में स्मार्ट फोन वितरण के संबंध में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के जिम्मेदार अपने विद्यार्थियों का डाटा 05 फरवरी 2024 तक प्रत्येक दशा में पोर्टल पर अपलोड कराने के साथ ही 14 से 17 फ़रवरी 2024 तक डाटा को वैरीफाई कर देें। उन्होने निर्देश दिये कि स्मार्ट फोन का वितरण जल्द कराये और वितरण के उपरान्त 24 घण्टे के अंदर पोर्टल पर मार्किंग…
हरदोई : जनपद में 15 मार्च से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा:- जिलाधिकारी कृषक गेहूॅ का पंजीयन जनसेवा केन्द्र के अतिरिक्त वर्तमान में संचालित किसी भी धान क्रय केन्द्र पर जाकर निःशुल्क करा सकते है:- मंगला प्रसाद सिंह
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति हरदोई, माधौगंज, साण्डी, शाहाबाद तथा सण्डीला से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार रबि विपणन वर्ष 2024. 25 हेतु जनपद में 15 मार्च 2024 से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा।उन्होने मण्डी सचिवों को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र के किसानों को प्रचार प्रसार के माध्यम से गेहूॅ क्रय आरम्भ होने की तिथि के साथ यह भी बताये कि सरकार द्वारा न्यूनतम गेहूॅ समर्थन मूल्य रू0. 2275.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है और प्रचार प्रसार कराये जाने वाले स्थलों…
हरदोई : मंत्री 03 फरवरी को स्मार्ट फोन का वितरण करेगें, नगर मजिस्टेट।
नगर मजिस्टेट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि मा0 राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल 03 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे सी0एस0एन0, पीजी कालेज, हरदोई में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण करेगें। रिपोटर – जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
हरदोई : सवायजपुर विधानसभा में 1 करोड 91 लाख की परियोजना मंजूर
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और किसान को खुशहाल बनाने की दिशा में विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयास रंग ला रहे है। पांच नदियों से घिरे क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए विधायक श्री रानू जी के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीएचसी सवायजपुर और सीएचसी हरपालपुर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना के लिए शासन से बजट जारी होकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही…
हरदोई में एक लाख कीमत की सरिया सहित तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के पासिगवां थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट से चोरी की गई करीब एक लाख रुपये से अधिक की सरिया के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। उधर, दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास तीन तमंचे और कारतूस भी मिले। कोतवाली क्षेत्र की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रमानंद मिश्रा ने बताया कि एक ठेलिया पर सरिया लेकर जा रहे लोगों को बरवर मोड़ पर रोका गया। पुलिस देख कर दो लोग भाग गए जबकि, तीन को पकड़ लिया…
हरदोई में स्लीपर और रोडवेज बस भिड़ी, परिचालक की मौत
पाली में शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास हरदोई डिपो की रोडवेज बस और निजी स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्लीपर बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारियों को भी चोटें आईं हैं। हादसे के कारण पाली-शाहाबाद मार्ग करीब 30 मिनट तक आवागमन ठप रहा। धवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हरदोई डिपो की रोडवेज बस पाली कस्बा से जा रही थी। वहीं…
हरदोई: विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यपआज दिनांक 31/01/2024 को माननीय जिला उत्तप्रदेश राज्य विधिक सेवा लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर जिला जज / सचिव सुधाकर दूबे की अध्यक्षता में विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला पुरुष जिकित्सालय हरदोई में किया गया । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शेर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्ष्ण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें । मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रो. वी. के. वर्मा ने बताया कि अधिकतर कुष्ठ रोगी…
