हरदोई : परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए:- जिलाधिकारी

रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा- 2023 व यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। पावर बैकअप के रूप में जेनरेटर की व्यवस्था केन्द्र पर रखी जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कम से…

हरदोई : रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।

उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम के अन्तर्गत आज रेसीपी एवं उपभोक्ता कार्यक्रम का आयोजन कृषक सभागार, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसार सिंह एवं विशिष्टि अतिथि केशव चन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, धनंजय मिश्र सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अधिकारी एवं किसानों के साथ अवलोकन किया गया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी,…

हरदोई: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में समस्त विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 आयोजित जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपर जिला जज/सचिव सुधाकर…

हरदोई:मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मे हुआ आयोजन

हरदोई:आज दिनाँक 08/02/2024 को मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई में मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राजकुमार सिंह व मा. प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम…

हरदोई: हरिहरपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना

हरदोई: हरिहरपुर रोड पर गाड़ी चालक अविनेश कुमार पुत्र रामभरोसे अपनी मोटर साइकिल संख्या यूपी30 बीके 1251 से हरिहरपुर बाजार करके अपने गांव जनका पुर मजरा सिहोना घर वापस जा रहे थे रास्ते में करीब 4 बजे भन्नू न्याय बाजार के पास सानू सिंह पुत्र हनुमान सिंह निवासी ग्राम बौठा थाना टड़ियावां जनपद हरदोई अपनी मोटर साइकिल तेजी एवं लापरवाही से चलाकर आ रहे थे अविनेश कुमार की मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे अविनेश कुमार को बहुत चोट लगी है प्रार्थी ने थाना टड़ियावां में एप्लिकेशन…

हरदोई : आवेदन पत्रों को 14 फरवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करायेंः-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों के त्रृटिपूर्ण आवेदन छात्रों से ऑनलाइन 10 फरवरी 2024 तक ठीक कराकर उनकी हार्डकापी 13 फरवरी तक विद्यालयों जमा कराने के साथ ही त्रुटियां ठीककर जमा किये गये छात्रों के आवेदन पत्रों को 14 फरवरी 2024 तक विद्यालय के अभिलेखों से मिलान कर ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करायें। रिपोटर – जिला ब्यूरो गौरव कश्यप

हरदोई : अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को कराई जायेगी।

सहायक श्रमायुक्त डा0 संजय कुमार लाल ने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम सिठौली कलां व मोहन लालगंज लखनऊ में शैक्षिणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा-6 तथा कक्षा-9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2024…

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दिनांक 07.02.2024 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगणों द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन…

हरदोई:सभागार निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें:- जिलाधिकारी

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्टेªट परिसर में नवीन निर्माणाधीन सभागार का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड तथा ठेकेदार को निर्देश दिये कि सभागार की लाइट, सीटिंग व्यवस्था, सांऊड, वाई-फाई, टीवी स्कीन आदि कार्य व्यवस्थित ढ़ग से कराये साथ ही सड़क, मेन गेट एवं अन्य कार्यो में प्रगति लाते हुए समय पर पूर्ण करायें और कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार मिश्रा…

हरदोई: बैठक में सीडीओ ने विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की विद्यालय वार तथा कक्षावार की समीक्षा ,आगामी परीक्षा परिणाम में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार लायेःसीडीओ

जनपद में निपुण भारत अभियान की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा में न्यून प्रदर्शन वाले 40 विद्यालयों (प्रति विकासखण्ड 02) के प्रधानाध्यापक / इं०प्रधानाध्यापक की बैठक विगत दिवस विकास भवन हरदोई में आयोजित की गयी। बैठक में उक्त विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की विद्यालयवार तथा कक्षावार समीक्षा की गयी तथा न्यून प्रदर्शन पर अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया। महोदया द्वारा समस्त शिक्षकों को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।उन्होने कहा कि बच्चों को लगातार अभ्यास कराने, बच्चों की…

हरदोई: 09 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

हरदोई : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल…

हरदोई: परिवार नियोजन के संदेशो के पहुॅचाने के लिये रवाना हुए सारथी वाहन।

हरदोई: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोहिताश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सारथी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई ने बताया कि जनपद मुख्यालय सहित सभी 19 ब्लाकों में यह सारथी वाहन दिनांक 07 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक भ्रमण करेगे। आपने बताया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर 02 वाहन 04 दिन तथा ब्लाक स्तर पर 03 वाहन 04 दिन तक भ्रमण कर प्रचार प्रसार करेगें। वाहन संचालन का उदे्दश्य जन समुदाय को सीमित परिवार के बारे में जागरूक करने के…

हरदोई:अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोही अभिनीत ने फहराया तिरंगा75 वें गणतंत्र दिवस पर में 75 फीट का तिरंगा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर फहराया।

हरदोई :अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करके देश की आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर प्रदेश व देश के लिए एक नया इतिहास रचा है। माउंट किलिमंजारो पर पर्वतारोही अभिनीत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर भारतीय तिरंगा फहराया ।पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय गान गाकर 19341 फीट ऊंचाई पर अपना गणतंत्र दिवस मनाया। पर्वतारोही अभिनीत ने वहां से प्रकृति संरक्षण का बैनर फहराकर लोगों को प्रकृति बचाओ अभियान के प्रति…

हरदोई: पर्वतारोही अभिनीत ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

हरदोई: जनपद के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की जिलाधिकारी ने अभिनीत को उनके हाल के अफ्रीका महाद्वीप में उनके माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियान के लिए उन्हें बधाई दी। जिलाधिकारी ने उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया। जनपद के कोथावां विकास खण्ड के आंट-सांट ग्राम के मूल निवासी पर्वतारोही अभिनीत ने 26 जनवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर 19341 फ़ीट ऊंची माउण्ट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने चोटी से प्रकृति संरक्षण का संदेश बैनर…

हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। दिव्यांगता हेतु प्राप्त नवीन आवेदनों का सत्यापन कराया जाए। पात्रों के प्रमाण पर जारी कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को 18 बिंदुओं से संतृप्त कराया जाए। चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। मिशन कायाकल्प के सभी बिंदुओं को संतृप्त कराया…

जल्द ही हरदोई से इन मार्गों पर दौड़ेगी परिवहन निगम की बस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जिले से क्षेत्र के लोगों की मांग पर कई तीर्थ स्थलों के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन 16 जनवरी से शुरू किया गया था। यह बस प्रदेश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के लिए चल रही हैं जिसमें अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, मेंहदीपुर बालाजी शामिल है। परिवहन निगम की ओर से चलाई गई बसों से यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। इसी के साथ जनपद से कई अन्य मार्गों पर भी परिवहन निगम की बस चलाने की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे। परिवहन निगम की…

हरदोई : पूजा अर्चना कर एस आर हास्पिटल का हुआ उदघाटन ।

माधौगंज थाना के पास कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर मुस्कान आटो वर्कशॉप के पास स्थित एस आर हास्पिटल में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माता विमला देवी ने पूजा अर्चना में प्रतिभाग कर फीता काटकर‌ हास्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माताजी विमला देवी का मुख्य चिकित्सक डाक्टर प्रभात सिंह उर्फ शिवा, डाक्टर रवि यादव, रोहित पाल एवं कौशल किशोर सहित तमाम लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप…

हरदोई: ग्रामों व नगरीय निकायों में शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु पंजीकरण किया जायेगाः-डी0डी0ओ0

हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से आये उपनिदेशक जनगणना रितुल कमल व सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-1 कुमार सत्यम द्वारा दिया गया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु पंजीकरण किया जायेगा तथा प्रमाण पत्र सीआरएस पोर्टल से ही जारी किए जायेगें और रजिस्ट्रार पंजीकरण में लापरवाही करने पर संबंधित सचिव पर पेनाल्टी लगायी जायेगी…

हरदोई: प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा:-मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की महात्वाकांक्षी पं0 दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।उन्होने अवगत कराया कि 12 फरवरी को आईटीआई पिहानी, 13 आईटीआई बिलग्राम, 14 आईटीआई हरदोई व आईटीआई अतरौली, 15 विरेन्द्र सिंह आईटीआई कुरसठ, 16 मुन्ना लाल आईटीआई मल्लावां, 17 सुभाष चन्द्र बोस आईटीआई हरपालपुर, 19 आईटीआई सवायजपुर, 20 ब्लाक हरियावां, 21 बावन, 22 टोडरपुर, 23 शाहाबाद, 24 बेचेलाल आईटीआई कछौना, 26 ब्लाक बेहन्दर, 27 सण्डीला, 28 सीवीजी…

हरदोई:गोवंशों को स्थायी/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से संरक्षित कराया जायः-अपर निदेशक

हरदोई : विगत दिवस डा० वी०के०सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-।।, पशुपालन विभाग, लखनऊ मण्डल लखनऊ की अध्यक्षता में जनपद के समस्त उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं वेटनरी फार्मेसिस्टों की बैठक की गयी, जिसमें अपर निदेशक, ग्रेड-।। द्वारा सभी उपमुख्य/ पशुचिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में समस्त गोवंशों को स्थायी/ अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से संरक्षित कराया जाय। इसके साथ ही सेक्स सार्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान किया जाये, जिससे गोवंश में मादा संतति अधिक से…