लखीमपुर खीरी : पुलिस ने 94 किलो अवैध पटाखा पकड़ा,एक गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला तहसील के मैलानी कस्बे के वार्ड नंबर 9 स्थित एक मकान से शनिवार को पुलिस ने 94 किलो अवैध पटाखा बरामद कर मैलानी कस्बे के वार्ड नंबर 9 निवासी रवि गुप्ता को गिरफ्तार किया।कस्बा इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि वार्ड नंबर 9 में मारवाड़ी मोहल्ले जाने वाले मार्ग के पास एक मकान में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला शक्ति टीम द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला की छात्राओं को किया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत Run For Empowerment (मैराथन) का रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी एवं प्रशिक्षु आईएएस सुश्री मनीषा धर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से मैराथन को रवाना किया गया। इस “Run For Empowerment (मैराथन)” में महिला आरक्षियों, स्कूल व कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सक्रिय रूप से भाग…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर में शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकला पथ संचलन,गणवेशधारी स्वयंसेवकों की रही सहभागिता

गोला गोकर्णनाथ।- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण देश में अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन एवं एकत्रीकरण के कार्यक्रम मंडल एवं बस्ती स्तर पर आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में गोला गोकर्णनाथ नगर में रविवार को संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ श्री सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस से हुआ, जो नानक चौकी, सिनेमा रोड, अलीगंज मार्ग, बड़ा चौराहा, लखीमपुर रोड होते हुए पुनः श्री सिद्धि विनायक पैलेस पर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पथ…

लखीमपुर खीरी : मैलानी कस्बे में हुये मातारानी के जगराते में रात भर झूमते रहे भक्त

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे में)मां दुर्गा जागरण युवा समिति मैलानी के द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर के निकट गुरुवार की रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया।इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे।जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।मैलानी कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के बाहर रोड पर बने पंडाल में माता रानी के जगराते में हवन पूजन के बाद बाहर से आए गायक कलाकारों ने पूरी रात माता रानी के भजनों से भक्तों को डुबाए रखा। शाहजहांपुर से आए कलाकर शुभम रंगीला ने…

लखीमपुर खीरी : मैलानी के चरक हॉस्पिटल में शुरू हुई फ्री ओपीडी

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे के चरक अस्पताल एंड मेटरनिटी सेन्टर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर पंचायत चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी एवं समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी के द्वारा फीता काटकर 365 दिनों तक चलने वाली फ्री ओपीडी का शुभारंभ किया।इस दौरान खुटार नगर पंचायत चेयरपर्सन पति लक्ष्मण गुप्ता,नरेश यादव,अनीता यादव,जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल सिंघल,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,मोहम्मद उमर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अस्पताल के मालिक डॉ शादाब सिद्दीकी ने बताया कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों…

लखीमपुर खीरी : गाँधी जयंती पर पुलिस लाइन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

लखीमपुर खीरी – “गांधी जयंती” के अवसर पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाईन्स खीरी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद कर समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सदमार्ग…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत युवराज दत्त महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा छाया वर्मा बनी खीरी की थाना प्रभारी

लखीमपुर खीरी – शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु थाना खीरी जनपद खीरी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातक महाविद्यालय लखीमपुर की कक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री छाया वर्मा…

लखीमपुर खीरी : गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने गोला सदर चौराहा पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया

गोला गोकर्णनाथ – बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल जी के निर्देशन परनगर अध्यक्ष अजीत जैन के नेतृत्व में सदर चौराहा इंदिरा पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा…

लखीमपुर खीरी : गांधी जयंती के अवसर पर गोला विधायक ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का किया अनावरण

गोला गोकर्णनाथ – सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम जलालपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत यह आयोजन विशेष रूप से ग्राम स्तर पर राष्ट्र निर्माण एवं गांधीवादी मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहनाई गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।संघ के शताब्दी वर्ष के विशेष संदर्भ में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर प्रचारक अभिषेक ने कहा सभी चुनौतियों का केवल और केवल एक समाधान है — सशक्त, संगठित हिंदू। इसके लिए चाहिए आपका समय: प्रतिदिन एक घंटा शाखा।…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन चेतना पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण

गोला गोकर्णनाथ – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को गोला गोकर्णनाथ में लखीमपुर रोड पर वन चेतना पार्क में गोला विधायक माननीय अमन गिरी अपने तमाम साथियों के साथ पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए वृक्षारोपण किया साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत सभी साथियों संग मिलकर वन चेतना पार्क की साफ सफाई कर स्वच्छ बनाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघन मिश्रा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया,विश्वनाथ सिंह,राम गुलाम पांडे,अवधेश मिश्रा,राजन साहनी, सचिन सिंह,राजेश…

लखीमपुर खीरी : पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – तहसील रोड पर बुधवार को मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पूजन अर्चन व फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मयंक गुप्ता एवं गोला बाथम वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से मयंक इंटरप्राइजेज के उत्तम व्यवसाय के…

लखीमपुर खीरी : सीएचसी गोला पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला खीरी में पंडित दीनदयाल की जयन्ती के शुभ अवसर पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का माननीय गोला विधायक अमन गिरी के द्वारा आयोजन किया गया जिसमे गोला विधायक सहित भाजपा नेताओं का तिलक वंदन कर व गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमे गोला विधायक सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। गोला विधायक ने इस अवसर पर कहा रक्तदान महादान है क्योंकि एक यूनिट रक्त से कई जान बच सकती हैं और यह…

लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन गोला का छात्र NTPC में इंजीनियर पद पर चयनित

गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र अभिषेक कुमार ने NTPC द्वारा आयोजित FTE इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर विद्यालय नगर एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर 8 जून 2025 को किया गया था। अभिषेक कुमार 13 अक्टूबर 2025 को बेल्लारी कर्नाटक में FTE इंजीनियर के पद पर कार्यभार ग्रहण करेगें इन्होने हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2015 में 85.9% एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2017 में 87.2% अंक प्राप्त किये इसके पश्चात् इन्होने डॉ. एपीजे…

लखीमपुर खीरी : छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में बुधवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त शाहबाज उर्फ अमन पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। संवाददाता – अनुज कुमार…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने मां संकटा के दिव्य दर्शन कर की पूजा अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के प्राचीन पौराणिक संकटा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मां संकटा के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। संकटा देवी मंदिर लखीमपुर खीरी का एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है। यहाँ भक्तों के सभी कष्टों को हरने वाली देवी मां संकटा की पूजा की जाती है। मां संकटा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां संकटा के दिव्य…

लखीमपुर खीरी : विद्यार्थी पुस्तकालय ने सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित

गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में विद्यार्थी पुस्तकालय में बुधवार को सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र/छात्राओं नैमिष गुप्ता,आजाद सिंह, नीलम रस्तोगी, जितेन्द्र सिंह, रचना जायसवाल को सम्मानित कर उनकी हौसलाफजाई की। पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा द्वारा पुस्तकालय के सफल छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया और सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की। विद्यार्थी पुस्तकालय के संचालक अजीत जैन ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।…

लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर सीएचसी गोला में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को छोटी काशी गोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पर विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता,जननायक,यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष उतर प्रदेश भूमि विकास बैंक सुरजन लाल वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर कैम्प का शुभारम्भ किया। CHC अधीक्षक डॉ गणेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।शिविर में मरीजों की जांच व उपचार किया गया।70 वर्ष से अधिक आयु के पाँच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेई ने किया। इस अवसर…

लखीमपुर खीरी : विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

गोला गोकर्णनाथ – विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर गोला में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक ने प्रथम वास्तुकार,निर्माण और सृजन के देवता,भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे श्रमवीर गोला को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का…