लखनऊ:सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, विधायक पूजा पाल के बयानों पर जताई आपत्ति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 कौशाम्बी जनपद की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती पूजा पाल के हालिया बयानों ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया और प्रेस में दिए गए उनके वक्तव्यों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें निराधार, अमर्यादित और भाजपा प्रेरित करार दिया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पूजा पाल को राजनीति में पहचान और सम्मान दिलाने का काम सपा ने ही किया था। संकट की घड़ी में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर संभव…

लखनऊ:योगी सरकार का बड़ा फैसला जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट और विकसित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालयों वाली सभी नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास की दिशा में यह योजना प्रदेश के नागरिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में लखनऊ…

लखनऊ:यूपी में 4 PCS अफसरों का तबादला, सूचना विभाग में पहली बार एक साथ IAS और PCS अफसरों की तैनाती

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को चार PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार सूचना विभाग में दो PCS अफसरों की तैनाती की गई है। अब विभाग में दो IAS अफसरों के साथ-साथ दो PCS अफसर भी जिम्मेदारी संभालेंगे। नवनियुक्त प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराज के दिल्ली से लौटने के बाद यह तबादले किए गए हैं। 📍 तबादले की सूची इस प्रकार है – PCS अनुराग प्रसाद को सहायक निदेशक, सूचना निदेशालय लखनऊ बनाया…

लखनऊ:सपा महिला सभा ने चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी महिला सभा ने आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत चुनाव में चुनाव अधिकारियों द्वारा हजारों मतदाताओं के वोट काट दिए गए थे। सपा की ओर से इस पर विरोध जताते हुए 18,000 से अधिक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किए गए…

लखनऊ:विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण पर जताई आपत्ति, आरएफपी डॉक्यूमेंट को बताया “लूट का दस्तावेज”

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन द्वारा तैयार किए गए पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण संबंधी आरएफपी डॉक्यूमेंट को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। समिति ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार से मांग की है कि इस दस्तावेज को मंजूरी न दी जाए और तत्काल निरस्त किया जाए। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि आयोग ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो बिजली कर्मियों को नियामक आयोग कार्यालय पर मौन…

लखनऊ:सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लंबी चली और दोनों के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या…

लखनऊ:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य समारोह आयोजित।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यही संदेश न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों और संविधान के मूल कर्तव्यों की भावना से भी…

लखनऊ:सीएम योगी और राज्यपाल के साथ ड्रैगन फ्रूट किसान अंशुल मिश्रा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, मिला खास सम्मान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर जिले के चिलौआ गांव के प्रगतिशील ड्रैगन फ्रूट किसान अंशुल मिश्रा को अपने परिवार के साथ लखनऊ राजभवन में आमंत्रित किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आयोजित इस विशेष लंच कार्यक्रम में प्रदेश के 56 चयनित प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। अंशुल मिश्रा अपनी पत्नी प्रियांशी और बेटे अरुणोदय के साथ राज्यपाल महोदया से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों ने उन्हें पूरे राजभवन का भ्रमण कराया। मुलाकात के दौरान राज्यपाल महोदया ने छोटे…

लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, अमर बलिदानियों को किया नमन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त पुलिस परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुशासन का प्रतीक बताते हुए सभी को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि स्वाधीनता की वेदी पर अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग…

लखनऊ:देश की स्वतंत्रता महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन : मुख्यमंत्री

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज यहां अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता उन महान क्रांतिकारियों तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अमूल्य संघर्ष की देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को स्वतंत्रता संघर्ष के साथ जोड़कर हमें सैकड़ों वर्षों की दासता से मुक्त कराया। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने भारत की…

लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ, बलिदानियों को नमन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से आरंभ किए गए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को इस वर्ष भी पूरे देश में भावपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को हमारे इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय से जोड़ना है, जब 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन ने करोड़ों लोगों के जीवन को गहरे घाव दिए थे। इसी कड़ी में आज लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने समय से पहले पूरा किया वृद्धा पेंशन का लक्ष्य, अब 67.50 लाख बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देने के अपने वादे को तय समय से पहले पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही राज्य के 61 लाख पात्र बुजुर्गों को पेंशन की राशि प्रदान कर दी गई है। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि अब पूरे वित्त वर्ष में 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों तक पेंशन की राशि पहुंचाने का…

लखनऊ:आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मिला पुलिस महानिदेशक का पद

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (उ.प्र. संवर्ग) के अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994 को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा जारी किया गया।आदेश के अनुसार, विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अथवा कार्यभार ग्रहण करने की आगामी तिथि से पुलिस महानिदेशक (वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16, ₹2,05,400–₹2,24,400) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनके कार्यभार ग्रहण की औपचारिकता पूरी होने पर नियुक्ति प्रभावी होगी।…

लखनऊ:1994 बैच के IPS अफसर जल्द बनेंगे DG, DPC में हुआ प्रमोशन का फ़ैसला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रदेश में 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लोकभवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन समिति (DPC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि DG (महानिदेशक) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1994 बैच के अफसरों को क्रमवार प्रमोशन दिया जाएगा। बैठक में DGP राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बीके सिंह का नाम सबसे ऊपर DG आनंद स्वरूप के…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का निर्देश ,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शालीनता और परंपरा का पालन अनिवार्य

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने राज्यभर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, रेलवे पुलिस और पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों को निर्देश जारी किए हैं कि आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, जो इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा, पूरी शालीनता, हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से संपन्न हो। पुलिस विभाग में लंबे समय से इस पर्व को सादगी और अनुशासन के साथ मनाने की परंपरा रही है। निर्देश में कहा गया है कि इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ त्योहार…

लखनऊ में वोट चोरी पर विशेष स्क्रीनिंग, राहुल गांधी ने उठाई पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आज नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की वोट चोरी से संबंधित एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कथित वोट चोरी से जुड़े तथ्यों और सबूतों से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी…

अचानक संस्कृत भाषा बोलने लगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ !

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य…

लखनऊ:मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत: स्वामी प्रसाद मौर्य ने निर्वाचन आयोग को ठहराया जिम्मेदार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मतदाता सूची बनाने का हिस्सा नहीं होते, यह कार्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबद्ध अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अतः यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है तो पूरी जवाबदेही निर्वाचन आयोग की बनती है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि आयोग को अपनी मशीनरी को इतना दुरुस्त करना चाहिए…

लखनऊ:साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की निर्णायक पहल,राज्य व केंद्र के सहयोग से तैयार होगी ठोस रणनीति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने की। बैठक में एडीजी साइबर क्राइम यूपी श्री बिनोद कुमार सिंह, भारत सरकार की I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के CEO श्री राजेश कुमार तथा IG Threat Analytics Unit श्रीमती रूपा एम. प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस…

लखनऊ:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, भदोही, कौशांबी, चित्रकूट, जालौन, आगरा आदि जनपदों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित नगरी निकाय  एवं विद्युत विभाग…