लखनऊ में अमर शहीद ‘भारत के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की शहादत दिवस पर जन अधिकार पार्टी का भव्य आयोजन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 अमर शहीद एवं भारत के लेनिन कहे जाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की शहादत दिवस पर लखनऊ में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंबेडकर ऑडिटोरियम एवं अंबेडकर पार्क दोनों स्थानों पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक, जौनपुर से सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय बाबू सिंह कुशवाहा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा –बाबू जगदेव प्रसाद को ‘भारत का लेनिन’ यूँ ही…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन तय, मिलेगा पारदर्शी भर्ती का लाभ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से न्यूनतम वेतन और असुरक्षित भविष्य को लेकर आवाज़ उठा रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह फैसला किसी राहत से कम नहीं है। अब न केवल भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा, बल्कि सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन की गारंटी भी तय कर दी गई है। चार श्रेणियों में बंटे पद, तय हुआ न्यूनतम वेतन सरकार…

लखनऊ:लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, समाज को किंग मेकर बनाने का आह्वान-कुशवाहा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ स्थित कार्यालय चौक पर लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस की संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज को यदि सम्मान और अधिकार चाहिए तो जोश और होश के साथ एकजुट होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने बिहार में समाज को किंग बनाने की दिशा में संघर्ष किया था, इसी…

लखनऊ:ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मानदेय भुगतान की उठाई मांग।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 ग्राम प्रधान संगठन (राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश) ने प्रदेश सरकार से ग्राम प्रधानों को मानदेय देने की पुरजोर मांग की है। संगठन के प्रान्त अध्यक्ष कोशल किशोर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज विभाग को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजकर कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह से शाम तक जनता और पंचायत से जुड़ी तमाम जिम्मेदारियों को निभाते हैं, लेकिन उन्हें अब तक किसी प्रकार का मानदेय प्राप्त नहीं होता। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारियां पत्र…

लखनऊ में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका था ठगी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 राजधानी लखनऊ में पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो चेकिंग के दौरान रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा था। वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कारगिल शहीद पार्क के पास चेकिंग के दौरान सौरभ को पकड़ा। वह खुद को IAS बताकर विशेषाधिकार दिखाने की कोशिश कर रहा था। गाड़ियों और पास भी निकले फर्जी…

लखनऊ:आईपीएस संजय सिंघल बने SSB के नए महानिदेशक

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।  कौन हैं संजय सिंघल? 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और दंगा नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में उनका अनुभव बेहद व्यापक माना जाता है। SSB की भूमिका…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में तबादले, 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जनपदों और निदेशालयों में तैनात 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नये पदों पर भेजा गया है। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं: श्री राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),…

लखनऊ:यूपी में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल, निजीकरण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया को प्रबंधन और निजी घरानों की मिलीभगत करार देते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है। समिति ने कहा कि निजीकरण की तैयारी स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट 2025 के आधार पर की जा रही है, जिसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि यह दस्तावेज पूरी तरह निजी कंपनियों के पक्ष में तैयार किया गया है।…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की, कानून-व्यवस्था व जनहित योजनाओं पर दिए कड़े निर्देश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, IGRS, सीएम हेल्पलाइन, आगामी त्योहारों की तैयारियों, बाढ़ की स्थिति, डेंगू नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को सरकार की…

लखनऊ:यूपीपीसीएल चेयरमैन ने मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता को किया निलंबित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आईएएस आशीष गोयल ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर में तैनात अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों एवं कार्यप्रणाली में अनियमितताओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही या सेवा में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर…

लखनऊ:आईपीएस एन.रविंद्र ADG सेवानिवृत्त, DGP राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एन. रविंद्र (ADG) सेवानिवृत्त हो गए। उनके लंबे कार्यकाल में पुलिस सेवा के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में अधिकारियों ने एन. रविंद्र के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जनपदों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किए गए हैं। तबादले की सूची इस प्रकार है– 1. राम सेवक गौतम पुलिस अधीक्षक, शामली से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद बनाए गए। 2. अरविन्द मिश्र पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ भेजे गए। 3. घनश्याम पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक,…

लखनऊ:पुलिस-अकादमिक साझेदारी से नवाचार एवं सशक्त पुलिसिंग की ओर कदम

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर क्राइम के क्षेत्र में खुद को और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश के बीच हुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। साथ ही पुलिसिंग के वैज्ञानिक और तकनीकी आयाम और अधिक मजबूत होंगे। एमओयू…

लखनऊ में साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (CFMC) की स्थापना पर गोष्ठी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की त्वरित सहायता हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930 को और सशक्त बनाने के लिए Cyber Fraud Mitigation Centre (CFMC) की स्थापना व संचालन पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक गोष्ठी का आयोजन बड़ौदा हाउस, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम ने की। इस अवसर पर श्री राजेश यादव, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम एवं श्री रोहन झा, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम भी उपस्थित रहे। बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख भागीदारी…

लखनऊ:ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनसुनवाई में की शिकायतों की समीक्षा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 ऊर्जा मंत्री मा० ए.के. शर्मा जी ने आज ऊर्जा विभाग से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। यह जनसुनवाई संभव पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उपभोक्ता को वास्तविक रूप से उसका लाभ मिलना…

लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन, परिजनों को ₹19.90 करोड़ की आर्थिक सहायता

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने आज राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को कोटिशः नमन किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान अंगभंग होकर दिव्यांग हुए पुलिसकर्मियों की जीवटता और कर्तव्यनिष्ठा का हृदय से वंदन करते हुए कहा कि— “हमारे निडर, साहसी और बलिदानी साथियों का त्याग हम सबके लिए प्रेरणा का दीपस्तंभ है। हर शहीद का परिवार सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ रहेगा, इस हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस संकल्पित है।” 12 शहीद परिजनों…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राज्य निर्वाचन आयोग के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम मुख्यमंत्री ने शिलान्यास अवसर पर कहा कि यह भवन न केवल निर्वाचन आयोग के कार्यों को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा, बल्कि राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा। आयोग के सुचारु संचालन के…

लखनऊ;उत्तर प्रदेश में विभिन्न भर्तियों में आयु सीमा छूट की मांग, सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद ने सीएम योगी को भेजा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश की लंबित भर्तियों में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत देने की मांग की है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती वर्षों तक लंबित रहने के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। चन्द्रशेखर आज़ाद ने पत्र में लिखा है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2021 में आया था,…

लखनऊ:संभल हिंसा जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिले की डेमोग्राफी और विदेशी हथियारों पर गंभीर सवाल।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई भीषण हिंसा पर गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने अपनी करीब 450 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में न केवल हिंसा के कारणों और षड्यंत्रों का जिक्र है, बल्कि जिले की बदलती डेमोग्राफी, तुष्टिकरण की राजनीति और विदेशी हथियारों की मौजूदगी पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के बड़े दावे 1. डेमोग्राफिक बदलाव स्वतंत्रता के समय संभल नगरपालिका क्षेत्र में 55% मुस्लिम और…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,425 मुख्य सेविकाओं व 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही सच्ची सफलता का आधार…