लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में राजस्व वादों के निस्तारण में राजधानी लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में कुल 3,24,897 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें से सर्वाधिक 15,260 मामलों का निस्तारण लखनऊ में किया गया है। लखनऊ के बाद प्रयागराज ने 10,501 मामलों के निस्तारण के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गोरखपुर में 8,165 मामले निपटाए गए। कानपुर नगर में लगभग 7,866 मामले और शाहजहांपुर में 7,707 मामलों का सफलतापूर्वक…
Category: लखनऊ
लखनऊ:8 से 11 नवम्बर तक नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री — सर्वर ट्रांसफर के चलते चार दिन ठप रहेगा ऑनलाइन कार्य
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 8 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक (चार दिन) रजिस्ट्री से जुड़ा ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की आईएएस नेहा शर्मा द्वारा सभी सहायक महानिरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को संचालित करने वाला एनआईसी (NIC) अब अपने मेघराज क्लाउड…
लखनऊ:परम पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर जी का परिनिर्वाण, शिवकन्या कुशवाहा एवं स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 बौद्ध धर्म के महान आचार्य एवं कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष परम पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर जी का लगभग 90 वर्ष की आयु में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपचार के दौरान आज शांतिपूर्वक परिनिर्वाण हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बौद्ध समाज सहित समस्त अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर जी ने अपना पूरा जीवन बुद्ध, धम्म और संघ की सेवा में समर्पित कर दिया था। वे समाज में समानता, करुणा और अहिंसा के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार…
लखनऊ:यूपी सरकार का गन्ना किसानों को बड़ा तोहफ़ा ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसानों को मिलेगा ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में सीधा इज़ाफा होगा। नई दरों के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 1,62,486 बूथों पर एक साथ चलेगा अभियान – सभी पात्र नागरिकों के नाम जुड़ेंगे मतदाता सूची में।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध व समावेशी बनाने के लिए राज्य भर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 12 राज्यों में इस अभियान के द्वितीय चरण के संचालन का निर्णय लिया है, जिनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। प्रदेश में यह विशेष अभियान 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार से शुरू होगा। श्री रिणवा ने बताया कि…
यूपी में बढ़ रहा है दलितों पर अत्याचार, अपराधियों को मिल रहा है भाजपा का संरक्षण : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, ये कुछ घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में…
लखनऊ: बसपा की राष्ट्रीय बैठक में बहन मायावती ने दिए अहम दिशा-निर्देश — देशभर में संगठन सशक्तिकरण पर जोर।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अक्टूबर 2025 रविवार बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं और पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी ने आज लखनऊ में पार्टी की आल इंडिया बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों के संगठनात्मक हालात और जमीनी तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इस अहम बैठक में बहन मायावती जी ने राज्यवार पार्टी की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए पार्टी संगठन को सशक्त बनाने,…
लखनऊ : महंत देव्यागिरि ने किया “जी-जे एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्टस” का उद्घाटन हुआ सम्पन्न
लखनऊ में निजी क्षेत्र में अपने तरह की प्रदेश में पहली “जी-जे एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्टस” का उद्घाटन, गुरुवार 16 अक्टूबर को मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि द्वारा सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ संगीतज्ञ आलोक श्रीवास्तव इस संस्थान के सी.ई.ओ. हैं जबकि प्रबंध निदेशिका माधवी निगम हैं। इस अकादमी में एक साल और तीन महीने के ड्रामाटिक सर्टिफिकेट कोर्स के साथ-साथ वरिष्ठ जनों के लिए ड्रामेटिक क्लब भी संचालित किया जाएगा वहीं पांच से 16 आयु वर्ग के बच्चों को संस्कारित करने के लिए पूरे शहर में जगह-जगह, समय-समय पर संस्कारशाला…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जल जीवन मिशन-हर घर नल योजना’ की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन–हर घर नल योजना’ की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, जल निगम तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, परियोजना कार्यान्वयन में लगी प्रमुख एजेंसियों — एनसीसी लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, मेघा इंजीनियरिंग, पीएनसी इन्फ्राटेक, आईसी इन्फ्रा, पावर मैक, और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स — के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य और…
लखनऊ:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘रामायण में मानवीय मूल्य’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ के संस्कृत विभाग तथा ग्लोबल संस्कृत फोरम, लखनऊ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में “रामायण में मानवीय मूल्य” विषय पर एक दिवसीय ई-राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन तरंग माध्यम के जरिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ संयोजिका एवं सह-आचार्या डॉ. वंदना द्विवेदी द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर बलबहादुर त्रिपाठी, निदेशक, शोध पीठ, बुंदेलखंड…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 127 पंजीकृत राजनीतिक दलों को जारी किया नोटिस, 24 दलों ने दी सफाई
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बुधवार को उन पंजीकृत राजनीतिक दलों की सुनवाई की, जिन्होंने विगत छह वर्षों में लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भाग लेने के बावजूद निर्धारित समय सीमा में वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, अंशदान रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी आयोग को प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई के दूसरे दिन कुल 45 पंजीकृत राजनीतिक दलों को उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 24 दलों के प्रतिनिधि उपस्थित…
लखनऊ:केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री योगी के सचिव
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भरोसेमंद अफसर IAS सुरेंद्र सिंह (2005 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी के विशेष सचिव और सचिव रह चुके हैं। वे प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में अपनी साफ-सुथरी छवि, मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने वाराणसी, कानपुर नगर, बरेली,…
लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी की सुनवाई की
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा ने 06 अक्टूबर, 2025 को अपने कार्यालय में प्रदेश के पते पर पंजीकृत उन राजनैतिक दलों की सुनवाई की, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में आयोजित लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लेने के बाद भी अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, अंशदान रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी निर्धारित समय सीमा तक प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया और उनके मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्तमान…
यूपी में PCS अफ़सर का 8 साल का जमे-जमाया कब्जा, नियुक्ति विभाग भी है अक्षम
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, जहां एक PCS (प्रशासनिक सेवा) अफ़सर पिछले 8 सालों से एक ही जिले में तैनात है। इतना लंबा कार्यकाल होने के बावजूद नियुक्ति विभाग उसे हिलाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की मानें तो यह मामला प्रशासन में “अजग है जुगाड़” की स्थिति को उजागर करता है। लंबी तैनाती ने न केवल स्थानीय प्रशासनिक कार्यों पर असर डाला है बल्कि अधिकारी के कामकाज में स्थिरता और प्रभावशीलता पर भी सवाल…
लखनऊ: यूपी सरकार ने ग्राम पंचायतों को दिया दीपावली तोहफा, जारी की 15वें वित्त आयोग की पहली किश्त
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय के अथक प्रयासों का नतीजा सामने आ गया है। शासन ने उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए 15वें वित्त आयोग की पहली किश्त जारी कर दी है। प्रदेश के 75 जिलों को कुल 15 अरब 48 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। यह राशि ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों के भुगतान और आगामी विकास परियोजनाओं…
लखनऊ:ईमानदार छवि वाले इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 कभी अपनी निष्पक्ष और ईमानदार छवि के लिए चर्चित रहे पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पर अब आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप लग गया है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा पुलिस सेवा में रहते हुए कई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए गए थे। उन्हें –राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, डीजीपी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बेस्ट इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्होंने कई सम्मान हासिल किए। करीब डेढ़ साल…
लखनऊ:यूपी जीएसटी विभाग में बड़ा आईटीसी घोटाला, 21 करोड़ का खुलासा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई को प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम. देवराज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। विभाग ने 21 करोड़ रुपये के आईटीसी घोटाले का खुलासा करते हुए तीन सहायक आयुक्तों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में – जितेंद्र कुमार, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अभय कुमार पटेल, तत्कालीन सहायक आयुक्त, हापुड़ अजय कुमार, सहायक आयुक्त, गोरखपुर इन अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही और गंभीर…
‘एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है’, अखिलेश यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा बोला हमला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ, मैनपुरी, अंबेडकरनगर और संतकबीर नगर में हुई घटनाओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा की सरकार बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं और बेटियाें के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है। सपा प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के साथ देश में सबसे ज्यादा अपराध में उप्र हो रहे है। मैनपुरी में शनिवार को 11वीं की छात्रा…
लखनऊ: प्रवीण कुमार लक्षकार को विशेष सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार (बैच 2012) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे जल निगम (शहरी) लखनऊ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें अब विशेष सचिव, नगर विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी कार्यकुशलता और बेहतर प्रबंधन क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जल निगम (शहरी) में रहते हुए उन्होंने शहरी जल प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम…
लखनऊ:सुरक्षित कार्यस्थल, सशक्त नारी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया, जबकि 22 से 25 सितम्बर के बीच विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कुल 3,85,681 लोग जागरूक हुए। कार्यक्रमों में POSH अधिनियम 2013 (यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) पर विशेष कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। विशेषज्ञों…
