लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार को हुई दिन दहाड़े रिटायर दरोगा के बेटे अंकित यादव की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।पुलिस हत्या में किसी करीबी का हाथ मानकर दोस्तों और जानने वालों से पूछताछ कर रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से एक बात सामने आई है कि अंकित घटना स्थल तक अकेले गया था।रविवार को सरोजनीनगर बेहसा गांव निवासी रिटायर दरोगा विजय प्रकाश यादव के इकलौते बेटे अंकित का शव पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग…
Category: लखनऊ
लखनऊ के अंदर 23 चौराहों पर ‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’से किया जा रहा काम, क्या बदलेगी शहर की सूरत ?
एक्सीडेंट से बचने के लिए लखनऊ के 23 चौराहे पर काम शुरू किया गया है। ब्लैक स्पॉट घोषित हो चुके इन चौराहों पर ‘‘टेक्सचर सरफेसिंग’’ के माध्यम से काम कराया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली और बीचयू से लखनऊ में ब्लैक स्पॉट चौराहों की ऑडिट कराई गई थी। उनकी सुझाव के बाद लोक निर्माण विभाग ने ‘‘टैक्सचर सरफेसिंग’’ का कार्य करा रहा है। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लखनऊ में सैकड़ों लोग हर साल इन चौराहों पर घायल होते है।टेक्सचर सरफेसिंग के अर्न्तगत अति व्यस्त चौराहे जो ब्लैक स्पॉट…
शिया कॉलेज में 2 अगस्त से होगी काउंसिलिंग, बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई
लखनऊ के KKC यानी श्री जय नारायण पीजी कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। आज से इन पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग शुरू हो रही। प्राचार्य प्रो. विनोद चन्द्रा ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 19 जुलाई तक मान्य रहेगी। बची सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट में हैं, वे सुबह 10 से 3 बजे तक महाविद्यालय आकर काउंसिलिंग में शामिल हों। आवेदन फार्म, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र,…
सोमवार से LU में शुरू होगी क्लासेज, 16 जुलाई तक LU में ग्रीष्मकालीन अवकाश था
लखनऊ विश्वविद्यालय का सत्र 2023-24 सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा। 16 जुलाई तक LU में ग्रीष्मकालीन अवकाश था, जिसके बाद सोमवार से विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की चहल कदमी बढ़ जाएगी। हालांकि स्नातक की परीक्षाएं पिछले महीने 28 जून से शुरू हो चुकी है और नए एडमिशन भी अभी चल ही रहे है, ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुरू होने वाली पढ़ाई कुछ खास नही रहने वाली है।ग्रीष्म अवकाश बढ़ाए जाने को लेकर पिछले दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने LUACTA के बैनर तले…
सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी, पढ़िए खबर
लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मटरू मोहाल में गुरुवार रात नशे के लिए भाई सलमान ने बहन रुबी की चाकू से गोद कर हत्या कर हत्या की थी। बचाने पर मां के शरीर पर भी ताबड़तोड़ वार किए। सलमान ने मां के बचकर भागने और बहन की मौत होने पर हत्या को हादसा का रूप देने के लिए सिलेंडर में आग लगा दी। सिलेंडर में विस्फोट होने से शव के चिथड़े उड़ गए थे। ये खुलासा शनिवार को पिता की तहरीर पर दर्ज हुई FIR से हुआ।मटरू मोहाल निवासी…
बाइक पर आए बदमाश ने महिला से चेन स्नैचिंग की
लखनऊ के तालकटोरा इलाके में शनिवार सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ रही रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। महिला ने बदमाशों का विरोध भी किया। बदमाश उनको धक्का देकर भाग निकले। घटना स्थल के पास लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस एफआईआर दर्ज करके फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।राजाजीपुरम निवासी रिटायर सैनिक रमाकांत शुक्ल की पत्नी चंद्रावती शनिवार सुबह एक घर के पास फूल तोड़ रही थी। उसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका…
बलरामपुर अस्पताल में शव को गोद में उठाकर बाहर लाए परिजन, कोई व्यवस्था नहीं
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में एक बार फिर बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है। इस बार मामला लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल का है। यहां शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजन अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल किया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद बेटा अपनी मां का शव गोद में उठाकर बाहर निकल आया। इमरजेंसी के बाहर खड़े ई रिक्शे में गोद में रखकर ही शव घर ले गया। यह हाल तब है…
CCTV से लैस क्रेन से उठाए जाएंगे वाहन, लगेगा भारी जुर्माना
लखनऊ में रोज लगने वाले जाम से छुटकारा पाने की कोशिश लखनऊ यातायात पुलिस ने आखिरकार शुरू कर दी है। उसने शहर के 11 मार्ग नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। यह चिह्नित किए गए मार्ग फिलहाल हजरतगंज इलाके के हैं। जहां पर अवैध पार्किंग से सबसे अधिक जाम लगता है। इससे आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित हो जाते हैं। यदि कोई बाइक, कार अथवा अन्य वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा मिलने पर क्रेन उन्हें उठा लेगी। वाहन डंपिंग स्टेशन से जुर्माना भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा।नो-पार्किंग जोन घोषित…
दरोगा-सिपाही 5 हजार घूस लेने पर सस्पेंड
लखनऊ के चिनहट थाने पर तैनात दरोगा ने बीबीडी थाने पर तैनात सिपाही के साथ निशातगंज निवासी दो भाइयों को गांजा तस्करी के आरोप उठा लिया। उसके बाद जेल भेजने की धमकी देकर पांच हजार रुपए घूस लेने के बाद छोड़ दिया। युवकों के परिजनों की शिकायत के पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांजा तस्करी में जेल भेजने के आरोप में उठाए गए एक युवक की पत्नी ने पांच हजार घूस रुपए लेकर छोड़ने की शिकायत तीन दिन पहले पुलिस…
कैंट एरिया में घर के विवाद में युवक ने लगा दी आग, 2 घायल
कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहाल स्थित घर में गुरुवार देर रात सिलेंडर फटने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं घर के दो लोग बचने में घायल गए। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त हुई जब सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर में आग लगा दी, जिससे सिलेंडर फट गया। जिसमें उसकी बहन रूबी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मां के छत से कूदकर…
महिला सिपाही अभिलाषा सिंह ने ड्यूटी से हटाने और छुट्टी नहीं देने की कमिश्नर से की शिकायत
लखनऊ में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात महिला सिपाही अभिलाषा सिंह ने एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी और इंस्पेक्टर जावेद अख्तर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को अपनी पीड़ा का एक वीडियो बनाकर प्रार्थना पत्र के साथ बुधवार को कमिश्नर दफ्तर भेज दिया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंपी दी है।तालकटोरा निवासी अभिलाषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि एलआईयू के अधिकारी परेशान…
सीलिंग करने पहुंची टीम का हुआ विरोध, पुलिस बल के सामने खड़े हो गए कारोबारी
आवास विकास की टीम एक बार फिर से इंदिरा नगर इलाके में पहुंच गई। सेक्टर 11 में चार आवास को टीम सील करने पहुंची थी। हालांकि उससे पहले भी करीब 100 से ज्यादा कारोबारी आवास विकास की टीम का विरोध करने लगे। व्यापारियों के विरोध के बाद आवास विकास के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल को बुलाया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे लेकिन कारोबारी उनके भी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। आखिर में आवास विकास की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि…
जर्जर बिल्डिंग से 200 परिवारों की जान खतरे में ,तीन मंजिला कॉलोनी का बुरा हाल
लखनऊ में सरकारी विभाग की कॉलोनियों की स्थिति दिन प्रति दिन जर्जर होती जा रही है। मंगलवार रात जल निगम कॉलोनी के अपार्टमेंट की बालकनी गिर गई। हालांकि इस पूरी घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन संबंधित परिवार में रहने वाले बच्चे बाल बाल बचे। कुछ देर पहले ही लोग बालकनी से कमरे में गए थे।प्रयाग नारायण रोड पर स्थित जल निगम की कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। तीन मंजिला इमारतें बनी हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले कई दशक से…
गैर जिम्मेदारों को बाहर कर अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देंगी मायावती
लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ ही लापरवाह और गैर जिम्मेदार नेताओं पर को बहुजन समाज पार्टी बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। बसपा को मजबूती दिलाने के लिए मायावती हर कदम उठा रही हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने अब सलाह दी है कि युवा के साथ अनुभवी नेताओं को भी तवज्जो दिया जाये।बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पांच जिलों मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और मथुरा में जिलाध्यक्ष बदल डाले। यह सिर्फ पश्चिम में नहीं बल्कि अवध और पूर्वांचल के…
69 हजार भर्ती की महिला शिक्षकों ने निदेशालय पर दिया धरना, जोरदार की नारेबाजी
सोमवार को राजधानी में 69000 शिक्षक भर्ती बैच की महिला शिक्षकों ने धरना दिया। लखनऊ के निशातगंज स्थिति शिक्षा निदेशालय कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्थानांतरण के बावजूद कार्यमुक्ति का आदेश न मिलने का मुद्दा उठाया। इस दौरान तमाम जनपदों से महिला शिक्षक निदेशालय पहुंची थी। महिला शिक्षकों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर के बाद भी रिलीविंग ऑर्डर जारी होने की बात कही।प्रदर्शन में पीलीभीत से आई शिक्षक रेखा सिंह ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति हुई थी। सारे मानकों को…
दिनदहाड़े किडनैप करके लखनऊ में एक लड़की की हत्या कर दी गई
लखनऊ में एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप करके हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर उसकी लाश बंथरा के अमावा जंगल में मिली। लड़की की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 1 संदिग्ध को पकड़कर पीट दिया फिर पुलिस के हवाले किया।जांच में सामने आया कि लड़की के दांत टूट चुके थे। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। दुपट्टा गले पर लिपटा हुआ था। अंदेशा है कि उसी से गला घोंटा गया है। लड़की के भाई ने 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हत्या कैसे…
कासगंज : कावंडियों के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है सरकार और वहीं बिजली विभाग सोया हुआ है?
सोरों सूकर क्षेत्र जहां प्रशासन भी अपनी पहले ही तयारी कर चुका है उत्तर प्रदेश सरकार जहां कावंडियों के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है बही पर बिजली विभाग सोया हुआ है जिसकी जानकारी मोहल्ले बालों ने बिजली विभाग को दी आज प्रातः लगभग 1बजे के आस पास तार में स्पार्किंग होने के कारण बिजली का तार खम्हे से टूट कर नीचे गिर पड़ा जिससे आने बाली पब्लिक और कावड़ यात्रा भरने लाने और जाने में लोगों को परेशानी हो सकती है और लोगों को जान से भी हाथ धोना…
इप्टा और कैफी आजमी एकेडमी के कार्यक्रम में हरिशंकर परसाई के व्यंग्य पर हुई चर्चा
ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम ‘रंग हो हबीब सा– व्यंग्य परसाई सा’ का रविवार को समापन हुआ। इस कार्यकम का आयोजन IPTA (इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन) और ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।कार्यक्रम का पहला दिन जहां हबीब तनवीर और रंग मंच के नाम रहा। तो वहीं दूसरा दिन प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई पर आधारित रहा। इस दौरान उनकी नाट्य यात्रा समेत व्यंग्य की बारीकियों पर भी चर्चा की गई। हरिशंकर परसाई और उनकी रचनाओं को समर्पित इस शाम का…
हर सोमवार के लिए तैयार किया गया रूट प्लान, कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन
सावन माह का पहला सोमवार 10 जुलाई को और अंतिम सोमवार 28 अगस्त को है। इस दौरान बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा और अयोध्या सावन मेला के चलते भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। डीसीपी यातायात ने बताया यह डायवर्जन हर सोमवार के एक दिन पहले (रविवार रात) से एक दिन बाद तक (मंगलवार दोपहर तक ) लागू रहेगा।कानपुर से लखनऊ होते हुए बाराबंकी से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन उन्नाव सीमा में ही ललऊखेड़ा मोड़ से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जा सकेंगे।वहीं यातायात…
SDM ज्योति मौर्या के अफेयर विवाद के बीच पहली बार मीडिया के सामने आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, कही ये बात
SDM ज्योति मौर्या से अफेयर के आरोपों में घिरे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे पहली बार मीडिया के सामने आए. इस दौरान झांसी में मीडिया के सवालों से वे बचते नजर आए. मनीष दुबे एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को झांसी पहुंचे थे. एसडीएम ज्योति मौर्या प्रकरण में विवादों में चल रहे होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट मनीष दुबे मीटिंग के बाद जब बाहर निकले तो मीडिया ने इस प्रकरण और उनके खिलाफ चल रहे जांच के बारे में सवाल पूछा. तो वह कैमरों से बचते…
