जीएसटी की सेंट्रल टीम ने शनिवार को लखनऊ नादरगंज स्थित राजश्री पान मसाला कंपनी पर छापा मारा। दोपहर करीब तीन बजे के करीब सेंट्रल जीएसटी की टीम पान मसाला कंपनी के कार्यालय पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिक्री और कागजों में बड़ा खेल होने की सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची थी। इस दौरान छापे को इतना गोपनीय रखा गया कि स्टेट जीएसटी और स्थानीय पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली। फैक्ट्री में काम करने वाले लेबर और मजदूरों को फैक्ट्री से निकाल कर…
Category: लखनऊ
जानिए देश की पहली महिला महंत का नाम है- देव्यागिरी।
सिर पर गेरुआ गमछा, शरीर पर भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष की माला। ये कोई आम महिला नहीं, बल्कि देश की पहली महिला महंत हैं। नाम है- देव्यागिरी।देव्या ने उस उम्र में संन्यासी बनना चुना, जिसमें लड़कियां ग्लैमरस जिंदगी जीने…करियर बनाने के सपने देखती हैं। 22 साल की थीं, जब परिवार से महिला साधु बनने की बात कह दी। पहले घरवालों की डांट सुनी। महंत बनी…तो संतों का विरोध झेलना पड़ा। लेकिन देव्या ने कभी हार नहीं मानी।15 साल बीत चुके हैं…देव्यागिरी लखनऊ के मनकामेश्ववर मंदिर की प्रमुख का…
राजधानी बसों का 10 प्रतिशत तक घटेगा किराया
योगी सरकार ने यात्रियों को दिवाली तोहफा देते हुए राजधानी बसों में किराया घटाने का फैसला लिया है। योगी सरकार ने 10 फीसदी तक राजधानी बसों में किराया घटाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दिवाली तोहफा देने जा रही है। योगी सरकार राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करने जा रही है। सरकार के इस फैसले से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही राजधानी बसों के किराये में 10 प्रतिशत की कमी आने से इसका…
छात्र छात्राओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया, पढ़िए खबर
अगर आप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के एमबीए मार्केटिंग के छात्र छात्राएं हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. दरअसल, विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है. अगर आपमें प्रतिभा है तो विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर रियल इस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाली नामी कंपनी इंफो एज 99 एक्रेस से जुड़ सकते हैं. कंपनी न केवल चयनित छात्र छात्राओं को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा.कुलपति…
नौ दिनों तक माता का विशेष श्रृंगार किया जाता है लखनऊ के इस मंदिर में
माता रानी का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व माना गया है और इस दौरान लोग मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते हैं. हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है.लखनऊ में कुछ ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास काफी पुराना है. उनमें से एक है श्री दुर्गा मंदिर, जो शास्त्री नगर में है और शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में से एक है. यहां नवरात्रि के समय माता…
लखनऊ:चंद्रा पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल कॉलेज व अस्पताल के प्रोथोडोन्टिक्स विभाग में दांतों का अत्याधुनिक इंप्लांट तकनीक से प्रत्यारोपण करने के लिए कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
चंद्रा पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल कॉलेज व अस्पताल के प्रोथोडोन्टिक्स विभाग में दांतों का अत्याधुनिक इंप्लांट तकनीक से प्रत्यारोपण करने के लिए कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया l इसमें किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के दांत संकाय के डॉ. कमलेश्वर ने विभिन्न मरीजों में डेंटल इम्प्लांट लोडिंग की पद्धतियों को प्रस्तुत किया। नवीनतम प्रगति के साथ दंत प्रत्यारोपण को पारंपरिक तकनीक की तुलना में तुरंत बहाल किया जा सकता है, जिसमें लगभग 3 से 6 महीने का समय लगता है। इम्प्लांट…
स्नातक और परास्नातक विषयों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया
लखनऊ यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 के स्नातक और परास्नातक विषयों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया है. विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया था, लेकिन अब गुरुवार से फिर से आवेदन करने की अनुमति दी गई है. आवेदन करने के साथ ही आपको लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (LURN) पर रजिस्ट्रेशन भी करना होगा और इसके लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है.बता दें कि 22…
लखनऊ का प्रसिद्ध मूर्ति बाजार लकड़मंडी माता की मूर्तियों से सज गया
शारदीय नवरात्रि के आगामी दिनों में राजधानी लखनऊ का प्रसिद्ध मूर्ति बाजार लकड़मंडी माता की मूर्तियों से सज गया है. यह बाजार नवरात्रि के दौरान बहुत प्रसिद्ध होता है और यहां विभिन्न आकार और रंगों की माता की मूर्तियां उपलब्ध होती है. यहां से लोग माता की मूर्तियों को खरीदकर अपने घरों में स्थापित करते है और उनकी विधि विधान से पूजा करते है. यह बाजार त्योहार में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देता है.लकड़मंडी एक ऐसा इलाका है. जहां हर घर में मूर्तियों की कारीगरी होती है और…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करेगी लखनऊ में सूफी संवाद महा अभियान का आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा प्लान बनाया है. मिशन 2024 को लेकर मुस्लिम समाज में बीजेपी के आउटरीच कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 अक्टूबर को पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सूफी संवाद महा अभियान’ का आयोजन करने जा रही है. दरअसल, बीजेपी की कोशिश है कि पार्टी की पैठ मुस्लिम समाज के बीच सूफी संतों के माध्यम से मजबूत हो. उत्तर प्रदेश के सूफी संवाद महा अभियान के प्रभारी डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा…
लखनऊ : गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश यादव
जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी का गेट बंद किए जाने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसको फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। अखिलेश यादव अपने रथ से आए थे। उनको मना करने जैसे ही पुलिस अधिकारी रथ के भीतर गए अखिलेश यादव नाराज हो गए। अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जेपीएनआइसी पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें परिशन न होने का हवाला…
विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों सहित कुछ बड़ी सीटों पर दिग्गज चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही भाजपा
भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो भी वर्ष 2019 से बड़ी जीत हासिल करनी है।लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों सहित कुछ बड़ी सीटों पर दिग्गज चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। मिशन 80 का लक्ष्य पूरा करने के लिए पार्टी फिल्मी सितारों से लेकर प्रशासनिक हल्कों की हस्तियों को भी चुनाव लड़ा सकती है।भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने…
लखनऊ में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे मैनपुरी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मोहान रोड पर रविवार को एक चलती प्राइवेट बस में आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस से धुआं उठते देख यात्री घबरा गए। जान बचाने के लिए बस से नीचे कूद पड़े। बस को जलते हुए देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से…
500 साल में श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है,तो हम सिंध भी वापस ला सकते हैं : सीएम योगी
‘500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अगर श्री राम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है, तो कोई कारण नहीं कि हम सिंध को वापस नहीं ले सकते।’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन में यह बात कही।सीएम ने कहा, “देश है तो धर्म है। धर्म है तो समाज है। समाज है तो हम सभी का अस्तित्व है। हमारी प्राथमिकता इसी अनुरूप होनी चाहिए। देश का सौभाग्य है कि आज नरेन्द्र…
शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए इमरान मसूद, जानिये कारण
इमरान मसूद पश्चिमी यूपी में कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। मुस्लिम वोट बैंक के बीच उनकी पकड़ मजबूत है। कांग्रेस में भी स्थिति मजबूत थी, लेकिन जीत का समीकरण नहीं बन रहा था। इस कारण यूपी चुनाव से ऐन पहले पाला बदला। सपा में गए। टिकट नहीं मिला तो बसपा के साथ हो लिए। अब कांग्रेस में वापसी की है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली मुस्लिम चेहरा इमरान मसूद सालभर के भीतर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से होते हुए शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो…
क्या आप जानते हैं नई आर्टिफिशियल भूल भुलैया कहाँ है ?
बड़े इमामबाड़े की ऐतिहासिक भूल भुलैया हुई पुरानी बात अब करिए नई आर्टिफिशियल भूल भुलैया की सैर, जिसमें एक बार अगर आप चले गए तो चारों ओर शीशे ही शीशे मिलते हैं. हर शीशा आपको ऐसा नजर आएगा जैसे वहीं से बाहर निकलने का रास्ता है लेकिन जैसी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं. वैसे ही आप उस शीशे से टकराएंगे और पीछे जाकर फिर से दूसरे रास्ते खोजने लग जाएंगे.इसे आप शीशे की दुनिया कहिए या शीशे की भूल भुलैया दोनों ही नाम इस पर फिट बैठते हैं. इसे…
लखनऊ में लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही बच्ची, रोती-चिल्लाती रही
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है. स्कूल से लौट रही एक बच्ची अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट में अकेली फंस गई. बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिससे बच्ची घबरा गई. बिजली के लगातार आने-जाने के कारण बच्ची करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में अटकी रही. इस दौरान बच्ची बुरी तरह घबरा गई और लिफ्ट में चिल्लाने लगी. बच्ची लगातार चिल्लाती रही, कूदती रही और लिफ्ट में लगे कैमरे के आगे हाथ जोड़कर रोते हुए बाहर निकालने की गुहार…
संकटा देवी मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है, जानिए कहाँ है ?
उत्तर प्रदेश की राजधानी अपनी ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर की धरोहर में एक ऐसा मंदिर भी शामिल है जो अपने अपार सौंदर्य और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है. यह मंदिर चौपटियां के रानी कटरा में विराजीं संकटा देवी मां का है. यह मंदिर लखनऊ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जहां भक्त दूर दराज से माता के दर्शन के लिए आते है.संकटा देवी मंदिर समिति के मंत्री राजकुमार ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक मंदिर है, जिसे कश्मीरी समुदाय के…
लखनऊ: प्रसार भारती कर्मचारियों ने विभागीय भेदभाव को लेकर किया देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
देश के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उनके साथ एक कटऑफ डेट 5 अक्टूबर 2007 के आधार पर हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए आज देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लखनऊ में दूरदर्शन केंद्र के सामने लंच के समय पर किया गया। लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेपई, बेंगलुरू, जयपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, रांची व शिमला, लेह, कारगिल सहित देश के कई शहरों में आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यालयों के सामने यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। प्रसार भारती के प्रोग्राम, इंजीनियरिंग…
प्रदेश भर में कांग्रेस नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि आयोजित करेगी
बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़ें सामने आने के बाद कांग्रेस दलित वोटबैंक को साधने में जुट गई है। इसके लिए कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर से दलित गौरव संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके जरिये दलितों के बीच जनजागरण करेगी, उनकी बातों को सुनने के साथ ही एक लाख दलित अधिकार पत्र भी भरवाएगी।प्रदेश में 80 के दशक तक दलित वोटबैंक कांग्रेस के पाले में रहा। बसपा के उभार होते ही वह कांग्रेस से छिटक गया। नतीजतन कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई। उसके साथ जुड़ीं अन्य जातियां भी छिटक…
जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोमवार को यहां कहा कि जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए, प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ललित कला अकादमी में वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर चित्रों का अवलोकन किया। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने संबोधन…
