दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों ( सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. मंगलवार दोपहर 14:25 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है.

सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाल रही भाजपा किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा किसानों को साधने के लिए गांवों की परिक्रमा करेगा। सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। किसानों की लंबित मांगों को भी पूरा करने की तैयारी की जा रही है।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। भाजपा ने गांव परिक्रमा यात्रा के जरिये यूपी के सभी गांवों में पहुंचने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान की भी तैयारी है।लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80…

मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाग लिया, साफ़ किया गोबर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खाटू श्याम मंदिर, लखनऊ में स्वच्छता सेवा श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाय का गोबर उठाया और सभी से स्वच्छता अभियान में लोगों को भाग लेने की अपील की।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ स्थित मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में भाग लिया। डिप्टी सीएम ने गोबर साफ किया। तो वहीं दूसरी तरफ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता महा…

6 साल बाद राजधानी मे होगा नेशनल लेवल का आयोजन, 70 से ज्यादा टॉप डॉक्टर्स होंगे शामिल,

7 और 8 अक्टूबर को लखनऊ में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलॉजी एक्सपर्ट्स की कांफ्रेंस होगी। इसमें शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट्स लखनऊ आएंगे।इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित हो रही ये कार्यशाला पेट और लिवर की गंभीर रोगों और उनके उपचार व बचाव पर केंद्रित होगी। इस दौरान शिरकत करने वाले तमाम एक्सपर्ट अनुभव साझा करने के साथ ट्रीटमेंट और प्रीकॉशन को लेकर भी टिप्स देंगे। इसकी जानकारी KGMU के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के प्रमुख डॉ सुमित रुंगटा ने दी। वो…

लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, लखनऊ के हयात होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन लखनऊ में इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है. लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका होगा.वर्ल्ड कप खेलने आ रही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही दूसरे देशों की टीम को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया जाएगा, जोकि विभूति खंड में है. इस होटल का नाम है हयात होटल, आईपीएल के दौरान भी इसी होटल में कई…

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बनाया खास प्लान

पिछले चुनावों से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. उधर वोट प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच भाजपा-सपा उसके मूल वोट में सेंध लगाने की भरकस प्रयास कर रही हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने भी अपनी रणनीति बदल दी है. अब उसने दलित-मुस्लिम समीकरण तक सीमित रहने के बजाए सर्वसमाज को साधने का फैसला किया है. इसमें भी गरीब सवर्णों को अपने पाले में खींचने का पदाधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैंकैडर कैम्प…

वाजिद अली शाह सोने के सिक्कों से लेनदेन करते थे. उन्होंने अपने सिक्कों पर अपना नाम भी लिखवा रखा था

अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह सोने के सिक्कों से लेनदेन करते थे. उन्होंने अपने सिक्कों पर अपना नाम भी लिखवा रखा था. उन्हीं के नाम से सोने के सिक्के चलते थे. इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट के मुताबिक अवध के नवाब बेहद अमीर थे और उनके पास खजाने की कमी नहीं थी. शायद यही वजह है कि उनके एक सिक्के की कीमत ही लाखों में हुआ करती थी. इन दुर्लभ सिक्कों को पहली बार प्रदर्शनी में लगाया है.भारत सरकार से ऑथराइज्ड विरासत संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान ने News18…

अब उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने जा रही है हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री

उत्तरप्रदेश में अब दूसरे राज्यों के उद्योगपति निवेश करने के लिए बेताब हैं. हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री अब उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने जा रही है. यह टेक्सटाइल इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश में 2000 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर अपनी 50 से ज्यादा यूनिट स्थापित करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यूपी में निवेश की संभावनाओं और कारोबार की सहूलियतों को देखते हुए आने वाले दिनों में और भी कई उद्योग राज्य में अपने पैर पसारेंगे.यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योगों के बेहतर माहौल ने…

‘मुहब्बत की दुकान’ के नाम पर दानिश अली के गले मिलना बसपा को नहीं आ रहा रास, जानें वजह

बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद की विवादित टिप्पणी नया रंग ले रही है. इसमें बीजेपी ने जहां नोटिस के जरिये अपने सांसद से सवाल-जवाब किया है. वहीं पार्टी के दूसरे नेता दानिश अली के आचरण पर ही सवाल उठा रहे हैं. उधर, बसपा प्रमुख मायावती और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मामला प्रकाश में आने पर अपने सांसद के समर्थन में तुरंत ‘एक्स’ पर आवाज बुलंद की. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अब यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का उनसे गले मिलना सुर्खियां बन रही…

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत

राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रत एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पीजीआई इलाके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. हादसा निर्माणाधीन अंतरिक्ष ऑर्बिट ग्रींस अपार्टमेंट के परिसर में हुआ. देर रात तक फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 12 लोगों को बचाया.रात 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ. मिट्टी ढहने से परिसर में बनी मजदूरों की पांच झोपड़ियां जमींदोज हो गई.…

रायबरेली : बहन ने की भाई की मौत का तीन लाख मे झोलाछाप डॉक्टर से की सौदा

रिश्ते को चरितार्थ करने वाला हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां भाई की मौत का जनाजा अभी ठंडा भी नहीं हुआ था! कि उसकी मौत का सौदा बहन ने पैसों के तराजू में तौल दिया! भाई की मौत पर फूट-फूट कर रोने वाली बहन इंसाफ की गुहार लग रही थी! पर ऐसा क्या हो गया कि बहन ने झोलाछाप डॉक्टर से ₹300000 लेकर समझौता कर लिया! क्या था पूरा मामला रायबरेली जनपद के महाराजगंज के थूलवासा चौकी के अंतर्गत पूरे देवी दीन मजरे गांव की रहने वाली नसरीन पत्नी सद्दाम…

बरेली – सांसद संतोष कुमार गंगवार ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दलित बस्ती में जाकर किया भोजन।

बरेली मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में पूर्व मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां दलित बस्ती में जाकर बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभा को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुमार गंगवार ने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और उन्होंने कहा भाजपा का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा…

छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई, हो गया खेल

बाइकें चली नहीं और पेट्रोल की खपत होती रही। एक बाइक तो ऐसी है जो छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई। तीन अन्य बाइकों में भी पेट्रोल की खपत में इसी तरह का गोलमाल किया गया।ट्रैफिक पुलिस की रेसर बाइक (रेसर मोबाइल) में ईंधन की खपत में बड़े खेल का खुलासा हुआ है। बाइकें चली नहीं और पेट्रोल की खपत होती रही। एक बाइक तो ऐसी है जो छह महीने में सिर्फ एक दिन चली और 146 लीटर पेट्रोल पी गई। तीन अन्य…

11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है ?

लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।लखनऊ में गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से बुधवार को 11वीं की एक छात्रा ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। बैग में मिले दस्तावेजों से शिनाख्त हुई। बरामद सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि…मुझे ठुकराया…इसलिए मैं जान दे रही हूं…। एक लड़के का नाम उसने लिखा है। हालांकि साथ में ये भी लिखा…

27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितम्बर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सपा अध्यक्ष एमपी में 28 सितम्बर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह लखनऊ से एमपी के रीवा पहुंचेंगे और सिरमौर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) बना है। इस गठबंधन का समाजवादी पार्टी भी…

90 सीटों पर मिलकर लड़ेंगी चुनाव, मायावती ने किया गठबंधन

छत्तीसगढ़ में बसपा और GGP के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों का गठबंधन राज्य की कुल 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राज्य में नए गठबंधन को लेकर GGP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम का कहना है कि समझौते के तहत यहां लगभग 53 सीटों पर बीएसपी और 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और GGP के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम सहित दोनों दलों के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा की। दोनों दलों ने गठबंधन की जीत का भरोसा जताया।उन्होंने कहा…

अवैध प्लाटिंग को एलडीए ने किया ध्वस्त, सख्ती से पेश आ रही सरकार

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने चिनहट में आबादी क्षेत्र में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, राजेश कुमार पांडेय व अन्य की ओर से चिनहट की गंगा विहार कालोनी में भवन संख्या-92/ख के बगल में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का काम किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत…

युवक ने भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में लगाई फांसी

लखनऊ में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हजरतगंज स्थित विधायक निवास में योगेश शुक्ला का फ्लैट नंबर 804 है। रविवार देर रात इसी फ्लैट में विधायक के मीडिया सेल में काम करने वाले 24 साल के श्रेष्ठ तिवारी का शव फांसी पर लटका मिला।सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड के वक्त वह गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट…

जी-20 वाले भी जान गए हैं कि घोसी कहां है : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

”पीएम मोदी वाराणसी आए हैं, न कि क्योटो। क्योटो को तो यूपी सरकार ने बनने ही नहीं दिया। घोसी की जीत ने राजनीति में एक नया संदेश दिया है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के परिणाम नए होंगे। मुस्लिम भाइयों को खूब डराया गया। लेकिन अधिकारियों की एक न चली और उन्होंने जमकर वोट भी दिया।”यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पीएम मोदी के काशी दौरे पर तंज कसते हुए कही। दरअसल, घोसी विधानसभा में जीत के बाद सपा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में घोसी विधानसभा…

सिविल सर्विसेज विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कैरियर वेबिनार, IAS पुलकित सिंह ने साझा किया अनुभव

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी के प्लेसमैंट सेल ने शनिवार को “कैरियर इन सिविल सर्विसेज” पर वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता 2020 की सिविल सेवा परीक्षा मे 26वी रैंक हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी पुलकित सिंह रहे। वेबिनार की शुरुआत अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रोफेसर एके सिंह ने किया।वेबिनार मे पुलकित सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सिविल सर्विसेज में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, “सिविल सर्विसेज में करियर एक गौरव का मार्ग है। जिसमें सिविल सर्वेंट्स को…