काशी से देश के किसानों को सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त जारी की, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) की 20वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इस कार्यक्रम के माध्यम से 9.71 करोड़ से अधिक अन्नदाता किसानों को ₹20,500 करोड़ की धनराशि उनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई। यह कार्यक्रम काशी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने…

लखनऊ:”जब तक एक भी स्कूल बंद, स्कूल बचाओ आंदोलन रहेगा जारी”-लखनऊ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ महा प्रदर्शन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजधानी लखनऊ में एक ज़बरदस्त और जनभावनाओं से जुड़ा प्रदर्शन किया। ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ के तहत हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व AAP के राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने किया। इस आंदोलन का उद्देश्य साफ़ है— “मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए”, यानि सरकार को शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि उसे कमजोर करने की कोशिश करनी चाहिए।  सरकार के फैसले पर विरोध क्यों? उत्तर प्रदेश की…

लखनऊ:अब ग्राम प्रधानों की शिकायत ग्रामसभा निवासी ही कर सकेंगे हलफनामे के साथ, बाहरियों पर रोक।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 ग्राम प्रधानों के खिलाफ की जाने वाली शिकायतों को लेकर अब शासन ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब ग्राम प्रधान की शिकायत केवल संबंधित ग्रामसभा का कोई निवासी ही कर सकेगा — वह भी शपथ पत्र (हलफनामा) के साथ। इस व्यवस्था के तहत किसी बाहरी व्यक्ति को ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही यदि ग्रामसभा का कोई निवासी झूठी या फर्जी शिकायत करता है, तो…

लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त व नवनियुक्त कर्मियों के कार्यक्रम को लेकर महापौर ने जताई असहमति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को एक गोपनीय पत्र जारी कर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। महापौर ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों—मृतक आश्रितों को नियुक्ति-पत्र वितरण तथा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई एवं सम्मान समारोह—में उन्हें सूचित न किए जाने पर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। पत्र में महापौर ने लिखा है कि न तो उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी दी गई और न…

लखनऊ:योगी सरकार के स्कूल मर्जर के फैसले के खिलाफ जन आंदोलन: स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सरकार को झुकना पड़ा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों को स्कूल मर्जर की नीति के तहत बंद किए जाने के फैसले के विरोध में जबरदस्त जन आंदोलन खड़ा हुआ। इस जन विरोधी, शिक्षा विरोधी और गरीब विरोधी निर्णय के खिलाफ अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधान सभा के सामने सड़क पर बैठकर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस निर्णय को…

लखनऊ:प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार जनपद चित्रकूट में विरासत और विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही : मुख्यमंत्री

लखनऊ: (द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट जनपद के राजापुर स्थित संत तुलसीदास जी की जन्मस्थली में ‘तुलसी साहित्य समागम’ कार्यक्रम के दौरान शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली को नमन करते हुए चित्रकूट की पावन धरती को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने तुलसी जन्म कुटीर में दर्शन-पूजन कर मानस मंदिर में रखी गोस्वामी तुलसीदास जी की हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस की पाण्डुलिपि का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि संत तुलसीदास जी ने…

लखनऊ:रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का तोहफा: महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री पर 1 करोड़ तक मिलेगी स्टांप शुल्क में 1% की छूट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट देने का आदेश जारी किया है। अब तक यह छूट सिर्फ 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर ही लागू थी, जिसमें अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी। लेकिन अब…

लखनऊ:प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक सेवापुरी के बनौली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि सभा स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, छाया एवं बैठने की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से सावन मास…

लखनऊ:सिपाही की पत्नी सौम्या कश्यप ने ससुराल पक्ष से तंग आकर की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो वायरल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां यूपी पुलिस में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप ने कथित रूप से ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले सौम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न और मानसिक पीड़ा को साझा किया है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और पूरे…

सम्यक चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में महासचिव बने डॉ. पंकज कुमार मौर्य

सम्यक पार्टी ने अपने आनुषांगिक संगठनों के प्रसार के क्रम में डॉ. पंकज कुमार मौर्य को सम्यक चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव नामित किया है।डॉ. पंकज प्रसिद्ध सर्जन हैं और जनपद भदोही (संत रविदास नगर) के महाराजगंज में निर्मला अस्पताल संचालित करते हैं। डॉ. पंकज ने जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर से एम.बी.बी.एस. किया है और सेंट स्टीफन अस्पताल, दिल्ली से डी.एन.बी की उपाधि प्राप्त की है।स्वच्छ छवि के लोगों के राजनीति में आने से ही देश की राजनीति स्वच्छ होगी, जो कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का…

लखनऊ:यूपी पुलिस मुख्यालय में हुआ प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह, पुलिस परिवारों के लिए गौरव का क्षण।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ऑडिटोरियम में आज “वामा सारथी” संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एक भावुक और प्रेरणादायक आयोजन बन गया। इस कार्यक्रम में यूपी पुलिस के सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अनेक सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। ये वही बच्चे…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा – योजनाएं अब सिर्फ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर दिखेंगी असर

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर देवीपाटन एवं अयोध्या मण्डल के जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी प्राथमिकताओं को योजनाओं में समाहित करते हुए धरातल पर तेज़ी और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार केवल योजनाएं बनाकर रुक नहीं जाती, बल्कि उनका…

लखनऊ:कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि, एकता और अखण्डता के लिए बलिदान को बताया प्रेरणा स्रोत

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखण्डता के लिए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भारत के वीर जवानों ने हर परिस्थिति में देश की आन-बान-शान के खिलाफ उठी हर चुनौती का डटकर सामना किया है।” उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए…

लखनऊ:डॉ. प्रियंका मौर्या ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मौर्या ने मुख्यमंत्री को उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठ महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई। डॉ. मौर्या ने उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण से संबंधित…

मर्ज नहीं होंगे सीतापुर के सरकारी स्कूल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक ?

उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के स्कूल मर्जर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. इस संबंध में सीतापुर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. इस संबंध में Status quo का आदेश पारित हुआ है. अब से अग्रिम आदेश तक कोई भी विद्यालय मर्ज नहीं किया जाएगा. जिन विद्यालय के मर्जर के आदेश हो चुके हैं, लेकिन जो विद्यालय अभी तक शिफ्ट नहीं हुए हैं. वह अपने पुराने स्थान पर ही चलते रहेंगे. अब इस मामले में राज्य सरकार को…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: विकास, सशक्तीकरण और जनहित को नई दिशा।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रस्तुत हैं मंत्रिपरिषद के प्रमुख निर्णयों का संक्षिप्त विवरण— पुरानी पेंशन योजना के विकल्प की समय-सीमा में अंतिम विस्तार उन राज्य कर्मियों को जिन्होंने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने हेतु समय से विकल्प…

लखनऊ:मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।र्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा सोमवार को राज्य में पते पर पंजीकृत 119 निष्क्रिय पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 25 दलों की सुनवाई की गई। यह सुनवाई उन दलों के संबंध में की गई, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। निर्वाचन आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में केवल 25 दलों…

लखनऊ:रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने अमेरिका में रचा इतिहास, 69 वर्ष की उम्र में जीते 9 मेडल।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 21 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी एसपी श्री जगदीश सिंह ने अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games 2025 में इतिहास रच दिया है। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने कुल 9 पदक जीतकर भारत का और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। उन्होंने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस शानदार उपलब्धि पर श्री सिंह को बधाई देते हुए उन्हें “युवा पीढ़ी के लिए…

लखनऊ:समय का चक्र और राजनीति का परिवर्तन: लालू से योगी तक की यात्रा।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 भारतीय राजनीति में समय-समय पर ऐसे दृश्य सामने आते हैं जो यह प्रमाणित करते हैं कि “समय का चक्र हमेशा घूमता है, और हर किसी का समय आता है।” आज जो शीर्ष पर होता है, कल वह हाशिये पर आ सकता है। और जो उपेक्षित होता है, वही कल सत्ता का शिखर छू सकता है। ऐसा ही एक प्रतीकात्मक उदाहरण है लालू प्रसाद यादव और योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक उत्थान और पतन की यात्रा। राजनीतिक समयचक्र का आरंभ: जब लालू यादव छाए हुए…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार और UNDP के बीच आपदा प्रबंधन पर ऐतिहासिक समझौता।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) कार्यक्रमों को लागू करना, संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाना और बहुस्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक तकनीकी…