मैनपुरी में छत से गिरे युवक की मौत:देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उसे समय कोहराम मच गया, जिस समय छत पर सो रहा युवक अचानक नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बने मुकन्दपुर से जुडा हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रेम कुमार…

मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी बलवीर सिंह का पुत्र अवनीश (15) रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गग्गरपुर नहर पुल के पास नहाने के लिए गया था। नहाने के…

मैनपुरी में मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो कर दी पिटाई

किशनी के गांव खरगपुर में जब एक युवक ने मोबाइल चार्जिंग पर नहीं लगाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खरगपुर अरसारा निवासी रामू ने बताया कि गांव निवासी मनोज व अशोक ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगाने की बात कही। युवक ने मोबाइल चार्ज पर नहीं लगाया तो आरोपी मनोज, अशोक और मनोज की पत्नी आग बबूला हो गए। घर आकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश…

मैनपुरी में बाइक में कार ने मारी टक्कर:युवक की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहा था घर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी से लौटते समय युवक की बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसा किशनी थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के पास हुआ। किशनी थाना क्षेत्र के गांव गुलरियापुर निवासी 21 साल के अनुज कुमार पुत्र कुंवर सिंह बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में मैनपुरी गया…

मैनपुरी: स्कूल में चार वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी चार वर्षीय बालिका की हालत शुक्रवार को स्कूल में अचानक बिगड़ गई। परिजन और शिक्षक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने से बालिका की हालत बिगड़ी थी। पुलिस को घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। खिरिया निवासी गांव निवासी राजीव कुमार…

टीचर्स सेल्फ केयर टीम मैनपुरी की सभी ब्लॉक इकाइयों का हुआ गठन

दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए टीचर सेल्फ केयर टीम मैनपुरी ने अपनी समस्त ब्लॉक इकाइयों का गठन किया, इसमें नवनियुक्त पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। शिक्षकों ने परिवारों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शनिवार को मैनपुरी के स्काउट एवं गाइड भवन में टीचर सेल्फ केयर टीम ने खुले मंच पर ब्लॉक टीमों का गठन किया, जिसमें सदर मैनपुरी से विनीत कुमार तिवारी को ब्लॉक संयोजक, श्रीनिवास मिश्र को ब्लॉक प्रवक्ता बनाया गया। ब्लॉक कुरावली से अरुण शाक्य को ब्लॉक संयोजक, आनंद शेखर को…

मैनपुरी में अलमारी खोल रही थी महिला, तभी लगा जोर का झटका और हो गई मौत; घर में मचा कोहराम

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव पचपुखरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला अलमारी खोलने के लिए गई। तभी करंट लगने से अचेत होकर गिर गईं। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।यहां का है मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा निवासी मनी कुमार की पत्नी पिंकी देवी शुक्रवार की सुबह अलमारी से कुछ सामान निकालने के लिए गईं थीं। अलमारी में पास ही रखे कूलर का करंट प्रवाहित हो रहा था।…

मैनपुरी में किशोर को सांप ने डसा:खेत में पानी लगाते समय डसा, जिला अस्पताल से सैफई किया रेफर, रास्ते में गई जान

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उसे समय कोहराम मच गया जिस समय खेत पर पानी लगाने गए किशोर की जहरीले सर्प के काटने से मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला भोगाव थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार अपने…

मैनपुरी में 22 दिन से जेल में निरुद्ध है प्रधान, प्रशासन ने सीज नहीं किए अधिकार

विकास खंड घिरोर का एक ग्राम प्रधान 22 दिन से जिला कारागार में निरुद्ध है। लेकिन पंचायत राज विभाग और प्रशासन की मेहरबानी के चलते अब तक उसके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज नहीं आए। यहां तक कि ग्राम निधि खाते से भुगतान के लिए बनवाया गया डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) भी चालू है। इसे जिम्मेदारों की लापरवाही कहें या प्रधान पर मेहरबानी, लेकिन ये जो भी है नियम विरुद्ध ही है। ग्राम पंचायत बम्होरी अवाहार में यतेंद्र सिंह उर्फ लाला ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन के बाद से वे…

मैनपुरी में 33 हजार से ज्यादा आवासहीन परिवारों को मिला मकान, इस योजना से गरीबों को मिली खुशियां

अंत्योदय का संकल्प जताने वाली केंद्र सरकार इसको सिद्ध करने में सफल हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के खुद के घर का सपने को साकार कर दिया है। मौसम की मार के बीच मुश्किलें झेलने वाले परिवारों को मुक्ति मिली है। जिले में बीते साल में शहर से लेकर देहात तक 33 हजार 330 गरीबों के घर इस योजना की मदद से बन चुके हैं। मैनपुरी,अंत्योदय का संकल्प जताने वाली केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार इसको सिद्ध करने में भी सफल हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना…

मैनपुरी में दामाद की हरकत देख भड़का ससुर: भूल गया वो बेटी का पति है, किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली में ससुर ने अपने ही दामाद की पिटाई कर दी। बताया गया है कि पिता बेटी के घर आया था। उसके सामने ही दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद ने बेटी के साथ अभद्रता कर दी। ये देख वो भड़क गया और दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यहां…

मैनपुरी: “मेरी माटी मेरा देश” बच्चों ने अमृत कलश यात्रा निकाल पूरे गांव से एकत्र की मिट्टीमैनपुरी:

जनपद मैनपुरी के ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा के साथ अमृत कलश में समस्त ग्राम से मिट्टी को एकत्र किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त भारत वर्ष में यह कार्यक्रम देशवासियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी देशवासियों को इससे जुड़ने का आह्वान किया गया है ताकि लोग अपनी जन्मभूमि से जुड़े…

मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान सांप काट लेने से किसान की मौत हो गई। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की सुबह गांव खड़सरिया निवासी किसान जनवेद शाक्य (35) खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे के बाद परिजन जनवेद को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चले…

मैनपुरी के स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक ने काट कर फेंकने की दी धमकी, पीड़ित परिजनों ने दी तहरीर

शहर के जेल चौराहा के पास स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की। कई दिनों तक वह सही से लेट भी नहीं सका। बुधवार को छात्र जब स्कूल गया तो एक अध्यापक ने काट कर फेंकने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी अनुपम देवी का 9 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष राज जेल चौराहा के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। आरोप है…

मैनपुरी में बेटे को गोली मारकर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मार दिया है मुझे गिरफ्तार कर लो

कस्बा ओंछा निवासी एक युवक को बुधवार की सुबह पिता ने गोली मार दी। गंभीर हालत मैं परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजन का रो -रोकर बुरा हाल है। कस्बा ओंछा निवासी राजीव यादव के पिता विजय पाल कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। बुधवार की सुबह उनका पुत्र राजीव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विजय पाल ने राजीव पर गोली चला दी। गोली राजीव की गर्दन में…

मैनपुरी में पत्रकार बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो’

मैनपुरी में बुधवार की सुबह बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है। यहां के रहने वाले राजीव यादव बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर…

मैनपुरी,अध्यात्म की खोज में स्पेनिश पर्यटक: मथुरा की गलियों में घूमे, फिर मैनपुरी के सोहम आश्रम में गुरु से चर्चा की

भारत के अध्यात्म की गूंज दुनिया के हर कोने तक है। विदेशी भी भारत के अध्यात्म का लोहा मानते हैं। इसी कड़ी में अध्यात्म की तलाश में स्पेनिश पर्यटक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु से चर्चा की। स्पेन के मालगाह प्रांत से आए एंटोनियो बेसेरा, मारिया और सोराया मंगलवार को किशनी नगर के सोहम आश्रम पहुंचे। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु नारायण स्वरूप का आर्शीवाद लिया। एंटोनियो ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहली बार भारत के ग्रामीण परिवेश को देखने…

मैनपुरी में सीएचसी पर लगा वाटर कूलर खराब, हैंडपंप से आ रहा गंदा पानी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोधना पर वाटर कूलर और हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यहां आने वाले मरीज और तीमारदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोधना स्थित लगा वाटर कूलर एक सप्ताह से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। वाटर कूलर खराब है, वहीं यहां लगे हैंडपंप भी खराब हैं। हैंडपंप से बदबू युक्त गंदा पानी निकलता है। इससे लोग इसका पानी नहीं पी सकते हैं।…

मैनपुरी:- मालवाहक वाहन सावरिया भरकर दुर्घटनाओं को दे रहे दावत ,प्रशासन मौन ।

मैनपुरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आदेशो की धचिया उड़ाते नजर रहे है पिकअप और ट्रेक्टर । जिले में सबरी लाद कर माल वाहक वाहन फर्राटा भरते दिखाई दे रहे है । आज भोगॉव क्षेत्र में पशु मेला होने पर पशु व्यापारी पिकअप और अन्य वाहनों में पशु भरकर पिकअप के ऊपर लोगो को बैठे नजर आये । वाहनों की छत पर बैठे लोग खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालते नजर आए ।  मुख्यमंत्री योगी ने जहां एक ओर ट्रेक्टरों और मालवाहक वाहनों में सावरिया भरने को मना किया…

मैनपुरी में सर्पदंश से युवक की मौत:घर में सोते समय सांप ने पैर में डंसा

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया, जिस समय घर में सोए युवक सांप के काटने से मौत हो गई। सर्पदंश से ग्रसित पीड़ित युवक को आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का है। जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर…