फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 थाना अमृतपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 1 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा व थाना अमृतपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 3 वर्षीय पुत्री के खेलते-खेलते अचानक लापता हो जाने की सूचना थाना अमृतपुर में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत खोजबीन शुरू कर…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो निरीक्षकों का किया स्थानांतरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा 18 मार्च 2026 को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस क्रम में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को थाना कमालगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी आयोग सेल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललित कुमार को पुलिस लाइन से थाना कमालगंज में नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल का…
फर्रुखाबाद: किसान दिवस पर विकास भवन में नहीं पहुंचे अधिकारी औपचारिक बनकर रह गया किसान दिवस अजय कटियार
आज दिनांक 18 मार्च विकास भवन सभागार फतेहगढ़ में किसान दिवस आयोजित किया गया था जिसमें जिले के जिला अधिकारी सहित सभी विभागों से अधिकारियों को आना था परंतु न स्वयं जिला अधिकारी पहुंचे और न ही कोई संबंधित अधिकारी किसान दिवस में किसानों के बीच पहुंचा भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अजय कटियार किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में पहुंचे जिसके बाद उन्होंने वहां की स्थिति देखी और उन्होंने कहा है उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में किसानों…
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति पुनर्स्थापना को लेकर विवाद, BDO पर अवरोध के आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 मोहम्मदाबाद ब्लॉक गेट के पास पिछले 40-45 वर्षों से स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पुनर्स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने के कारण इस प्रतिमा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना है, लेकिन प्रस्तावित स्थान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सहमति नहीं बन पा रही है। प्रतिमा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामदास साउ ने बताया कि पुनर्स्थापना के लिए शासन-प्रशासन को सैकड़ों प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने मांग की है…
फर्रुखाबाद:जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान: काली फिल्म व हूटर हटाए गए, लोगों को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए गाड़ियों से अवैध काली फिल्म हटवाई गई तथा अनधिकृत हूटर…
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर भीषण धमाका, 6 घायल — पुलिस ने मकान किया सील, जांच जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की तीन मंजिल तक हिल गईं और खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए, वहीं घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।…
फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरक तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखें जाएं तथा थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के एचएस, सक्रिय अपराधियों…
फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण व CD Ratio बढ़ाने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में आज जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अमृतपुर विधानसभा से विधायक श्री सुशील शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वी.डी. वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न…
फर्रुखाबाद: रम्पुरा में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का संदेश देकर पेयजल योजना का हुआ शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 विकास खण्ड बढ़पुर की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना पर “जल महोत्सव पखवाड़ा” के तहत “जल अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल के महत्व और जल संचयन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों…
फर्रुखाबाद: जनपद में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम बैच के फील्ड ट्रेनरों को आज प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ लिया जाए, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे सभी तकनीकी…
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, माल बरामद।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: सुनील…
फर्रुखाबाद: नवाबगंज में पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा
पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मास की शिव तेरस के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल गई। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सख-समल्दि के लिए प्रार्थना की। इसदौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के…
फर्रुखाबाद:करहर में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 105 वृद्धजनों की हुई जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 राजेपुर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक / आयुष्मान आरोग्य मंदिर, करहर में सोमवार 16 मार्च को “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 105 वृद्धजनों (65 पुरुष एवं 40 महिलाएं) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी द्वारा सभी वृद्धजनों का वजन, ब्लड प्रेशर (बीपी), ऑक्सीजन स्तर, पल्स, तापमान सहित अन्य आवश्यक…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू, 28 मार्च तक करें आवेदन, परमिट से मुक्त रहेंगी योजना के तहत चलने वाली बसें।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू कर दी गई है। योजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत, एआरएम-रोडवेज राजेश कुमार तथा जनपद के बस ट्रांसपोर्टर्स ने भाग लिया। बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत चयनित बसें संबंधित ब्लॉक की ग्राम पंचायतों से ब्लॉक,…
फर्रुखाबाद: गर्मी बढ़ने से आलू की गुणवत्ता पर खतरा, किसानों से जल्द शीतगृह में भंडारण करने की अपील।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद के किसानों से आलू के सुरक्षित भंडारण को लेकर महत्वपूर्ण अपील की गई है। निदेशालय उद्यान विभाग, उद्यान भवन लखनऊ के पत्रांक-450/Potato Storage/2025-26 दिनांक 16 मार्च 2026 के अनुसार जनपद में संचालित निजी शीतगृहों में इस समय लगभग 70 से 75 प्रतिशत आलू का भंडारण किया जा चुका है। जनपद में कुल शीतगृहों की भंडारण क्षमता लगभग 10,57,404.43 मीट्रिक टन है। बढ़ते तापमान को देखते हुए उद्यान विभाग ने किसानों को सलाह दी…
फर्रुखाबाद: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट छात्र व शिक्षकों का हुआ सम्मान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने आज ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदाबाद में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी में सहभागिता की। इस दौरान उनके साथ भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, समर्पित प्रधानाध्यापकों एवं सक्रिय ग्राम…
फर्रुखाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के जिला अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त…
फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने ग्राम नून नगर में बुद्ध कथा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 जनपद के अमृतपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज ग्राम नून नगर में आयोजित बुद्ध कथा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान गौतम बुद्ध के विचारों और उनके जीवन संदेशों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने करुणा, शांति और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य…
फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जिले के 368 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, ₹3.68 करोड़ की धनराशि जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फर्रुखाबाद द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के पात्र लाभार्थियों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। योजना के तहत आज 368 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में कुल ₹3 करोड़ 68 लाख की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की शुरुआत 1 सितम्बर 2024 से की गई है। यह योजना वर्ष 2029 तक संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों…
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकांक्षा समिति ने किया नारी सम्मान समारोह का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद के तत्वावधान में ऑफिसर क्लब में भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. वन्दना द्विवेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च…
