फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, कम्पोजिट दुकान एवं मॉडल शॉप के अवशेष दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह ई-लॉटरी प्रथम चरण में दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे से 4:30 बजे तक एनआईसी (NIC) फर्रुखाबाद परिसर में सम्पन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीनीकरण प्रक्रिया के उपरांत बची हुई दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी के माध्यम से किया…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम सख्त, लापरवाही पर चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में आगामी माह अप्रैल में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर अभियान की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अक्टूबर 2025 में आयोजित अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त न करने वाले विभाग इस बार हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। ऐसे विभागों को चेतावनी पत्र…
फर्रुखाबाद में घूसखोरी के आरोप में महिला उपनिरीक्षक व चालक निलंबित, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाले एक मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली कायमगंज में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल और एक आरक्षी चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कथित तौर पर उपनिरीक्षक सुधा पाल और आरक्षी चालक को पैसों…
फर्रुखाबाद: त्योहारों से पहले फतेहगढ़ में पुलिस का सख्त पहरा, एसपी ने किया पैदल गश्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ ने कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी आरती सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय तथा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार और अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान…
फर्रुखाबाद में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी कर अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 13 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अभियान में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक श्रीमती नेहा गुप्ता, अमित चौधरी तथा मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार की टीम शामिल रही। टीम ने आईटीआई चौराहा, रेलवे रोड और नेहरू…
फर्रुखाबाद: नवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित गुड़गांव देवी मंदिर में आयोजित मेले का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले…
फर्रुखाबाद: इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में संघमित्र रतन शाक्य ने किया शानदार प्रदर्शन, जोनल रैंक 19 हासिल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद के लिए गर्व की बात है कि देवकीनंदन शाक्य के छोटे बेटे संघमित्र रतन शाक्य ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) 2025-26 के सेकंड लेवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कक्षा 11 में भाग लेते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोन में 19वीं रैंक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 316वीं रैंक प्राप्त की है। संघमित्र रतन शाक्य, फर्रुखाबाद स्थित ज्ञानफोर्ट इनोवेटिव स्कूल के छात्र हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह परीक्षा…
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश कुलदीप गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व अवैध असलहा बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त कुलदीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया…
फर्रुखाबाद में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब व 220 किलो लहन बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ तहसील कायमगंज क्षेत्र के संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मौके…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति का वार्षिक उत्सव 22 मार्च को, समाज के लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में ब्लॉक कमालगंज के गांव वर्ना बुजुर्ग में श्री…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में पुलिस-मुठभेड़, लुटेरा और दीवान दोनों घायल, लूटे गए कुंडल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घटना के दौरान लुटेरा कुलदीप और पुलिस के दीवान धर्मेंद्र तिवारी को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट के एक मामले में कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र निवासी आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लूटे…
फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान, 3 स्लीपर बसें और 6 ट्रक सीज — ₹2.82 लाख जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 3 स्लीपर बसों समेत कुल 6 ट्रकों को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान एक स्लीपर बस, जो बरेली से आ रही थी, की जांच में पाया गया कि उसका पंजीकरण राजस्थान राज्य में निलम्बित था। इस पर ₹93 हजार का जुर्माना लगाया गया और बस…
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर विस्फोट, 6 घायल — जांच में जुटीं ATS और फॉरेंसिक टीमें
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुए संदिग्ध विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार विस्फोट मकान के बेसमेंट में हुआ, जिससे घर का निचला हिस्सा और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया…
फर्रुखाबाद: किसान दिवस बना औपचारिकता—अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के किसान, उठीं गंभीर शिकायतें
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस इस बार विवादों में घिर गया। किसानों के लिए समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति ने इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार किसानों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन वहां की स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि न तो जिला अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे और न ही अन्य…
फर्रुखाबाद में नौ दिवसीय विकास मेले का भव्य शुभारंभ, योजनाओं से जोड़ने की पहल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के ऑफिसर्स क्लब में नौ दिवसीय विकास मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के पिछले 9 वर्षों तथा केंद्र सरकार…
फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति का वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन 22 मार्च को, संगठन और शिक्षा पर होगा मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद में सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026, दिन रविवार को वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। समिति द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी…
फर्रुखाबाद में 9 वर्षों की विकास यात्रा का जश्न, प्रदर्शनी का शुभारंभ और लाभार्थियों को मिला सहयोग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर विकास केंद्रित एक विशेष फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में 9 दिवसीय विकास प्रदर्शनी…
फर्रुखाबाद में जिला एकीकरण समिति का पुनर्गठन, राष्ट्रीय एकता व सौहार्द को मजबूत बनाने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 शासन के निर्देशों के तहत जनपद में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला एकीकरण समिति का पुनर्गठन किया गया। इसी क्रम में समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव ने की। इस दौरान विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी (सदस्य सचिव) सहित विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन व मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी सफलता: दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट मामले में तीन अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला संबंधी गंभीर अपराध में प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को कठोर सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 263/2014, वाद संख्या 36/2015, धारा 323, 376, 452, 506 भा0द0वि0 एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त नरवीर, नरेन्द्र…
फर्रुखाबाद में किसान दिवस आयोजित, किसानों की समस्याओं और योजनाओं पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 विकास भवन सभागार फतेहगढ़ में आज “किसान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्री अरविन्द मोहन मिश्र सहित कृषि, उद्यान, खाद्य एवं विपणन, सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य, वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत किया तथा पिछली बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से…
