फर्रुखाबाद:कृषको को उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कृषको को उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।      बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में रवी सीजन के लिये सभी कृषको के लिये पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, उर्वरक पर ओवररेटिंग न हो, वेट सही हो कोई भी आर्टिफिशियल क्राइसेस क्रिएट न हो, कोई भी विक्रेता ओवर रेटिंग करे तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाये,…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया।    बैठक में जनपद की रैंकिंग खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, समीक्षा में चिकित्सा विभाग की एम्बुलेन्स सेवा, समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, जलजीवन मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशु चिकित्सा, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन विभाग, एन आर एल एम का कार्य अत्यंत खराब पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को रैंक खराब होने के लिये जिम्मेदार…

फर्रुखाबाद:जिला जेल में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही है ।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024 जेल में सुंदर काण्ड । सुनने में अजीब लगता है लेकिन जिला जेल फतेहगढ़ में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल में विगत दिवस गणेश चतुर्थी पर गणेश पंडाल सजाया गया है जिसमे प्रतिदिन बंदी अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा पाठ कर रहे है बंदियों के मुलाकाती परिवारीजनो को भी गणेश वंदना का अवसर प्राप्त हो रहा है साथ ही गणेश पूजन का प्रसाद पा रहे है । आज जिला जेल फतेहगढ़ में…

फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन गौशाला अचरौड़ा में जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली खामियां।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024,जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा निर्माणाधीन गौशाला अचरौड़ा विकास खंड मोहम्दाबाद का निरीक्षण किया गया।    निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता खराब पाई गई, पिलर की ढलाई ठीक नही पाई गई, दो शेड का काम अधूरा व दो शेड का काम शुरू हुआ नही पाया गया, कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को अगस्त तक कार्य समाप्त करना था केवल 25 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है, डीपीसी की क्वालिटी खराब पाई गई, चिनाई सही तरीके से नही हुई है, ईट दोयम दर्जे की पाई गई, मौके पर…

फर्रुखाबाद:संकिसा बुद्ध महोत्सव के आयोजन में बैठक, लिए गए अहम निर्णय

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2024 बुद्ध महोत्सव संकिसा का आयोजन पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से निरंतर हो रहा है। इस वर्ष 2024 में यह आयोजन 16 और 17 अक्टूबर को किया जाएगा। मेला की सुचारू व्यवस्था के लिए हाल ही में मेला आयोजकों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए गए।मेला आयोजक  कर्मवीर कर्मवीर शाक्य ने बैठक की अध्यक्षता की सह संयोजक नागेंद्र शाक्य ने बैठक की कार्यवाही शुरू की मंच संचालन का कार्य नागेंद्र शाक्य और श्याम सुन्दर बौद्ध को…

फर्रुखाबाद: जेल में भी पधारे गणपति बप्पा मोरिया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितम्बर 2024 जेल में भी पधारे गणपति बप्पा मोरिया। भगवान भक्तो की सच्चे मन से की गई पुकार सुनते है , फिर वो पुकार चाहे जेल से ही क्यों ना आई हो । समूचे भारत वर्ष में जगह जगह सज रहे भगवान गणेश पूजा के पंडाल के साथ ही एक अनोखा पंडाल जिला कारागार फतेहगढ़ की जेल में भी सजा है जिसे सजाया है जेल के कैदियों ने। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि कभी जिला कारागार फतेहगढ़, दंगे, आगजनी , खराब भोजन व्यवस्था,…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने चीनी मिल का वृहद निरीक्षण में गोदाम का निर्माण गुडवत्तापूर्ण नही,भुगतान रोकने के दिये निर्देश 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा चीनी मिल कायमगंज का वृहद निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में नवनिर्मित चीनी गोदाम का निर्माण गुडवत्तापूर्ण नही पाया गया, गोदाम में जगह जगह सीपेज पाया गया,जगह जगह किनारों पर पानी भरा पाया गया जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यो के सही कराने के निर्देश दिये व कार्यदायी संस्था का भुगतान अग्रिम आदेशो तक रोकने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कायमगंज, जीएम चीनी मिल व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: बाढ़ ग्रस्त ग्रामवासियों तक पहुंचा जनपद का होमियोपैथिक विभाग

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 सितम्बर 2024 राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय किराचन द्वारा ,जनपद के राजेपुर ब्लॉक के प्राकृतिक आपदा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम आशा की मड़ैया में नाव से चलकर ,बाढ़ पीड़ित ग्रामवासियों को होमियोपैथिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ,उक्त गांव में एक निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कुल 192 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी को मौके पर ही होमियोपैथिक दवाइयों का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी बाढ़ पीड़ितों को पानी उबालकर पीने…

फर्रुखाबाद:संम्पूर्ण समाधान दिवस में 207 शिकायतें जिनमे से 12 का मौके पर निस्तारित

,07 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 207 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 12 शिकायतों  का मौके पर निस्तारण किया गया। वीरपुर क्षेत्र के लेखपाल सौरभ कुमार को कार्य मे लापरवाही बरतने एक विशेष परनिंदा प्रविष्टि देने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।    जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए। इस…

फर्रुखाबाद: सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत बर्ष 2024-25 गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत बर्ष 2024-25 गवर्निंग बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया,बर्ष 2023-24 के कार्यो की समीक्षा की गई व 2024-25 में योजना के तहत कराये जाने बाले कार्यो की स्वीकृति ली गई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुसार आत्मा की बैठक प्रत्येक तिमाई कराई जाये व उस बैठक में एटीएम व बीटीएम के कार्यों की समीक्षा की जाये, कृषि वैज्ञानिकों का…

फर्रुखाबाद: रस्तोगी में 1015 और डीपीबीपी में 65 तो सरस्वती विद्या मंदिर में 715 छात्रों ने खाई हांथी पांव से बचाव दवा 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2024 जिले में इस समय किसी भी कारण से छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है। इसी क्रम में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में 235, सरस्वती विद्या मंदिर में 715, रस्तोगी इंटर कालेज में 1015 और डीपीबीपी इन्टर कालेज  में बूथ लगाकर 65  छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने बताया कि फाइलेरिया लाईलाज है इससे बचने के लिए वर्ष में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा…

फर्रुखाबाद: जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष टीम के साथ भगौतीपुर में घटनास्थल का निरीक्षण एवं शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 06 सितम्बर 2024 जन अधिकार पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, विधानसभा कायमगंज से विधानसभा अध्यक्ष डॉ० के०पी०सिंह शाक्य ने कायमगंज विधानसभा के गाँव भगौतीपुर में बेटियों को मार कर पेड़ से लटकाई गयीं लाशों के सम्बन्धित प्रकरण में घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। और मृतकाओं के परिजनों को उनके साथ न्याय की लडाई में हर कदम साथ देने  को कहा। इस मौके पर जिला प्रभारी श्यामपाल शाक्य, विधान सभा अध्यक्ष भोजपुर शैलेश शाक्य, विधानसभा…

फर्रुखाबाद:मेहनत करे इंसान तो क्या काम है मुश्किल, सजा काटते काटते कैदी बन गया लखपति।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 सितंबर 2024 जिला कारागार फतेहगढ़ में वर्षो से निरुद्ध कैदी बना लखपति । इस संदर्भ जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल में निरुद्ध  बंदी कुलदीप दिनांक 14 नबम्बर 2017 से जेल में निरुद्ध में बंदी कुलदीप की योग्यता स्नातक  है। बंदी को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बंदियों के प्रार्थना पत्र लिखने के लिए बंदी मित्र के रूप में कार्य पर लगाया था। बंदी के कार्य और लगन को देखते हुए बंदी को श्री अचल प्रताप सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची की तैयारी के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भवन जर्जर होने के कारण अमृतपुर विधानसभा में 03 व फर्रुखाबाद विधानसभा में 04 व 1400 से अधिक मतदाता होने के कारण फर्रूखाबाद में एक व भोजपुर में 03 मतदेय स्थलों का स्थानांतरण प्रस्तावित है, 15 तक सभी राजनैतिक दल अपने दावे व…

फर्रुखाबाद : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2024 के सर्वे का प्रस्तुतिकरण की सूचना

(द दस्तक न्यूज़ 24) विकास भवन फतेहगढ़ सभागार मे आज बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मानको में बदलाव किए गए हैं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की अवधि भी बढ़ा दी गई है पहले के 13 मानको को घटाकर अब 10 कर दिया गया है और वहीं वर्ष 2024 की अवधि को बढ़ाकर 2028-29 कर दिया गया है साथ ही साथ यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मूल लक्ष्य है हर पात्र लाभार्थी…

फर्रुखाबाद: रिटायर अध्यापकों ने मनाया शिक्षक दिवस ,देश के भविष्य के लिए चिंता व्यक्त की

शिक्षक दिवस के खास मौके पर फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में अलीगंज रोड स्थित पंचशील किराना स्टोर व प्रिंटिंग प्रेस पर सेवानिवृत शिक्षकों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरीराम शाक्य बैंक मैनेजर द्वारा सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक उल्फतसिंह, नन्हे लाल, धनपालसिह,राजेंद्र सिंह, रामदास शाक्य, आनंद प्रकाश शर्मा, श्रीराम शाक्य, रामदीन शाक्य, जवाहर लाल शाक्य को सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि ये सभी शिक्षक कई सालों बाद ऐसी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत इकट्ठे हुए और अपने नौकरी के दौरान की यादें ताजा कर ,आज की शिक्षा…

फर्रुखाबाद: यूपीएसएसएससी द्वारा जनपद में दो लोगों का चयन होने पर सीएम ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र

(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितंबर 2024 आज एनआईसी फतेहगढ़ में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में अवर अभियंता के पद पर चयनित अभ्यार्थी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त भर्ती में पूरे प्रदेश में कुल 1335 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है इसमें से जनपद के कुल 02 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ,जिसमे से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता के…

फर्रुखाबाद: सीएम की अध्यक्षता में अतिक्रमण, पार्किंग, वेडिंग जोन व ई रिक्शा संचालन के संवंध में हुई बैठक

(द दस्तक 24 न्यूज़)04 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में आज नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में फर्रूखाबाद फतेहगढ़ के नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण, पार्किंग, वेडिंग जोन व ई रिक्शा संचालन के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा टीएसआई को निर्देशित किया गया कि जनसमान्य द्वारा सड़को व उनके किनारों पर अवैध रूप से की जा रही वाहन पार्किंग पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा आवश्यक होने पर वाहनों को क्रेन द्वारा उठाकर पुलिस लाइन में जमा कर…

फर्रुखाबाद में दो सहेलियों की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक 5 महीने पहले ये दोनों लड़कियां सूट सिलवाने के लिए पास के ही गांव में गई थी। वहां पवन और दीपक मिले। यहीं से इनके बीच बातचीत शुरू हो गई। दीपक ने एक सिम खरीदकर दिया। लड़कियों के पास फोन नहीं था। एक लड़की अपने चाचा के फोन में सिम लगाकर बात करती और फिर बाद में सारा डेटा हटा देती थी। अब इन चारों के बीच विवाद हो गया। लड़कियां छुटकारा पाना चाहती थी लेकिन दोनों लड़के प्रेम संबंध को आगे बरकरार रखने को लेकर दबाव…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने दारु पीकर व बिना DL के ई रिक्शा चालकों को ARTO को कार्यवाही करने को दिए निर्देश

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2024 जिला व्यापार बंधु की बैठक में तहसीलदार सदर को 2500 वर्ग फीट भूमि नि:शुल्क व निविवाह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि राज्य कर कार्यालय का निर्माण हो सके। घुमना बाजार में स्थित क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाने हेतु एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए। जर्जर विद्युत तारों को बदलने आदि सरीखे कार्य 15 सितम्बर 2024 तक कर दिए जाएं ताकि राम बारात में व्यवधान न उत्पन हो। जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु ईओ को निर्देशित किया। ई-रिक्शा में होनों ओर व्यू मिटर…