फर्रुखाबाद:भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, मसेनी चौराहे पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन, सांसद और विधायक बोले- “यह अमृत काल है, देश बना विश्व शक्ति”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)12 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मसेनी चौराहे स्थित कुसुम बैंक्विट हॉल में एक भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य तथा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी एवं विभिन्न वर्गों के प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। मुख्य वक्ताओं के विचार: जिला…

फर्रूखाबाद:हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को मिला सम्मान, टैबलेट और 21 हजार की प्रोत्साहन राशि वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत तथा अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मौजूद रहे। उनके करकमलों द्वारा जनपद की मेरिट सूची में शामिल टॉप 10 विद्यार्थियों को 21,000 रुपये…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति-रिवाज से आदेश कुमार व कुसुमलता का विवाह सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने दिया आशीर्वाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 (बुधवार) आज एक सादगीपूर्ण व गरिमामयी समारोह में आदेश कुमार पुत्र श्री कृपाल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम व पोस्ट नगला पेंठ, जिला मैनपुरी और कुसुमलता पुत्री श्री विजय सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति से पवित्र सूत्रबद्ध संस्कार सम्पन्न कराए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित धर्मपाल बौद्ध ने नवदम्पत्ति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें सुखी व समृद्ध वैवाहिक…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी आरती सिंह ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन के पश्चात एसपी आरती सिंह द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला…

फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को 8-8 वर्ष की सजा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2014 में दर्ज एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण 1. पवन शुक्ला पुत्र सुनील कुमार 2. मोनू उर्फ नवीन कटियार पुत्र रामनरेश 3. कलेक्टर पुत्र नंदकिशोर (तीनों निवासी – महरुपुर सहजू, थाना…

फर्रूखाबाद:दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त आदित्य गिरफ्तार, कोतवाली कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।       गिरफ्तार किया गया अभियुक्त आदित्य पुत्र वृह्मानन्द, ग्राम ज्यौना, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है। उसके…

फर्रुखाबाद:महिला आयोग अध्यक्ष ने फतेहगढ़ में की महिला जनसुनवाई व विभागीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य सुनीता सैनी ने आज विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में महिला जनसुनवाई एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।           इस जनसुनवाई में 15 पीड़िताओं के प्रकरणों को सुना गया, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, पॉक्सो और जमीनी विवाद से जुड़े गंभीर मामले शामिल रहे। आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को…

फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जनपद की रैंकिंग 29, कई विभागों को मिला नोटिस

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद की प्रदेश में कुल रैंकिंग 29 रही। बैठक में कुल 16 विभागों की 28 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनकी रैंकिंग 20 से 74 के मध्य रही। बैठक के दौरान निम्न प्रमुख बिंदु सामने आए: उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की रैंक 74 तथा ओडीओपी टूल किट योजना और ओडीओपी वित्त पोषण योजना की…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ में भव्य प्रथम कीर्तन का आयोजन 16 जून को, प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आगामी सोमवार 16 जून 2025 को फतेहगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, कचहरी रोड पर एक भव्य प्रथम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक लगातार चलेगा।      कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायकों की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाने जा रही है। प्रमुख भजन गायक जो कीर्तन में अपनी भक्ति पूर्ण प्रस्तुति देंगे, वे हैं: रॉकी नगर (अलीगढ़) विकास शर्मा (उत्तराखंड) कपिल बाबरा (शाहजहांपुर) श्रेया श्रीवास्तव (मैनपुरी) शुभी सिंह (फर्रुखाबाद)…

फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

फतेहगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों (जेटीसी/आरटीसी) के प्रशिक्षण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, भोजनालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की दैनिक आवश्यकताओं, प्रशिक्षण गुणवत्ता और रहने-सहने की सुविधाओं का स्वयं जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आरक्षियों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ आवास, और प्रशिक्षण के…

फर्रुखाबाद के लिए गौरव का क्षण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को किया आमंत्रित, पाकिस्तान के षड्यंत्रों पर हुई अहम चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)10 जून 2025 भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूर्व विदेश मंत्री व फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित नेता श्री सलमान खुर्शीद को अपने निवास पर विशेष चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात का उद्देश्य पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे षड्यंत्रों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने की रणनीति पर विमर्श करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री खुर्शीद के विदेश नीति…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बाजारों और मुख्य मार्गों पर रही पुलिस की सख्त निगरानी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में थाना अध्यक्ष बलराज भाटी व पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त कर इलाके का निरीक्षण किया गया। यह पैदल गश्त मुख्य रूप से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई, जहां पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय सख्ती, पुलिसकर्मियों के वाहनों का भी काटा गया चालान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के तहत आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ के गेट पर एक विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान भी किए गए, जिससे यह संदेश गया कि कानून सभी के लिए समान है चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा किया गया, जिसमें यातायात पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। नियमों…

फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भाजपा जिला कार्यालय, आवास विकास में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मोदी सरकार के गौरवशाली 11 वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में थी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत जानकारी दी और पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के 11 वर्षों में जो…

फर्रूखाबाद:मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में विकसित करने के लिए उच्चीकरण की पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री राममोहन नायडू किंजरापु के द्वारा भेजे गए पत्र का संदर्भ संख्या 810/वी.आई.पी./मं.प.स./2025 है, जो 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। पत्र में फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के…

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन भानू में संगठनात्मक फेरबदल, कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संगठन में अहम बदलाव किए गए हैं। संगठन की सक्रियता और मजबूती के उद्देश्य से मुन्ना लाल सक्सेना को जिला प्रभारी पद से हटाकर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामवीर सिंह को जिला संगठन सचिव पद से हटाकर मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। प्रदेश महासचिव पंडित गोपाल…

फर्रूखाबाद में पिंटू व पूनम का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने सौंपा प्रमाण पत्र

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरमौरा बांगर निवासी पिंटू पुत्र श्री नत्थूलाल शाक्य एवं ग्राम चिलसरा निवासी पूनम पुत्री श्री रामवीर शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। यह वैवाहिक संस्कार शांतिपूर्ण वातावरण में एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह उपरांत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित दंपति को विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, सामाजिक प्रतिनिधि…

फर्रूखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की नवाबगंज शाखा की बैठक 15 जून को

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज की प्रतिनिधि सभा) की ब्लाक नवाबगंज शाखा की अहम बैठक आगामी 15 जून 2025, दिन रविवार, समय प्रातः 11 बजे आयोजित की जा रही है। यह बैठक सर्वेश मैरिज लॉन, नवाबगंज अलीगंज रोड, नवाबगंज में संपन्न होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में समाज के सक्रिय एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की पहचान कर, प्रत्येक ग्राम से कम से कम 10 प्रमुख लोगों के नाम, मोबाइल नंबर सहित…

फर्रूखाबाद:राज्य मंत्री रजनी तिवारी का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे सभी लोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सहयोगी उस वक्त एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए, जब बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षणभर के लिए काफिले में हड़कंप मच गया, लेकिन सौभाग्य से मंत्री रजनी तिवारी, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सभी…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से अवैध असलहा मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 427/2023, वाद सं0 945/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त अनिरुद्ध पुत्र बौखा निवासी ग्राम सरह, कोतवाली फतेहगढ़ को दोषसिद्ध कराते हुए 2 वर्ष के कारावास एवं ₹10,000 के आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई गई है। यह सजा मा0 न्यायालय एडीजे-04/ईसी एक्ट, फर्रूखाबाद द्वारा दिनांक 09…