फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2023 में दर्ज सामूहिक हमले और हत्या के गंभीर मामले में शामिल 10 अभियुक्तों को मा. न्यायालय एडीजे-04/ईसी एक्ट, फर्रुखाबाद द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर ₹73,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। प्रकरण का विवरण कोतवाली फतेहगढ़ में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 367/2023 (वाद…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रूखाबाद:महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 11 जून को फतेहगढ़ में, सदस्य राज्य महिला आयोग करेंगी सुनवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी 11 जून 2025 को जनपद फर्रुखाबाद में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना और त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पीड़ित महिलाओं से सीधे…
फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, भोजनालय (मैस), पुलिस बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में चिन्हित हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे संबंधित रजिस्टरों की समीक्षा की। इसके साथ ही थाना…
फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त रामगुलाम पुत्र श्रीकिशन निवासी करनपुर, थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष को एक देशी तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 126/2025, धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट…
फर्रूखाबाद:साइबर अपराधियों से सावधान रहें, खुद भी बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08जून 2025 डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधियों की गतिविधियों ने भी तेजी पकड़ी है। आम नागरिकों की जागरूकता ही इस अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) की पहल पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in सक्रिय की गई है। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड, धोखाधड़ी या साइबर हमले की तत्काल शिकायत यहां की जा सकती है। आम नागरिकों के लिए जरूरी साइबर सुरक्षा…
फतेहगढ़ पुलिस ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान, दी जनजागरूकता की प्रेरणा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 आज जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा पांचाल घाट पर “गंगा स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घाट की सफाई की और श्रद्धापूर्वक कार्य किया। इस दौरान घाट पर पड़ी खंडित देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एवं पूजन सामग्री को एकत्र कर विधिवत भू-विसर्जन कराया गया। अभियान में सभी ने गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ली और नगरवासियों से अपील की कि वे गंगा…
फर्रूखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने जालसाजी व धोखाधड़ी के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने जालसाजी व धोखाधड़ी के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: शिशुपाल सिंह पिता का नाम: मुरली सिंह निवासी: ग्राम सिठौली, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ घटना का संक्षिप्त विवरण: राजेन्द्र पुत्र तेजराम,…
फर्रूखाबाद:25000 रुपये का इनामिया अपराधी रामू गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली फतेहगढ़ पर दर्ज मुकदमे में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामू पुत्र मोहनलाल निवासी शिवरई बरियार, थाना कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त…
फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी की “चलो गांव की ओर” मुहिम अमृतपुर विधानसभा में पहुंची, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत आज जनपद फर्रूखाबाद की अमृतपुर विधानसभा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक व जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य (कानपुर), जिला…
फर्रूखाबाद:महिला का आरोप पड़ोसी कर रहे हैं दीवार तोड़कर जबरन कब्जा, जान से मारने की दी धमकी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार गली निवासी रिंकी गुप्ता पत्नी सुदीप गुप्ता ने कोतवाली फर्रुखाबाद में अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।रिंकी गुप्ता के अनुसार, उनके मकान के समीप रहने वाली राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार वर्मा और उनके दोनों पुत्र अभिषेक वर्मा व अंकित वर्मा पूर्व में कई बार उनके मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। इस विवाद को लेकर दिनांक 22 मई 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष…
फर्रूखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता,जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त वीरभान सिंह गिरफ्तार।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त वीरभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: वीरभान सिंह पिता का नाम: बालेश्वर सिंह निवासी: ग्राम लखरौवा, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद…
फर्रूखाबाद:पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश में मनाई ईद-उल-अजहा, समर्थकों को भेजा भावुक संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 विधानसभा कमालगंज के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी इस बार ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व पर अपने गृह नगर और समर्थकों से दूर रहे। निजी और व्यापारिक कारणों से वे इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां उन्होंने “बुलबुल फर्म” के स्टाफ के साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की और परंपरागत रूप से गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के लिए एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा “आज ये पहला मौका…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अजहा को लेकर किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज अदा करने की तैयारियों एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों, प्रमुख मस्जिदों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद में महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: 11 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनैती और चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। गंगा दशहरा मेले में सक्रिय इस गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गए माल सहित पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में इस सफलता को अंजाम दिया गया। अपराध और गिरफ्तारी का विवरण: थाना कादरीगेट क्षेत्र में दर्ज तीन प्राथमिकियों – मु.अ.सं.…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड बस सीज, बिना कागजात 8 ई-रिक्शा जब्त ₹86 हजार का जुर्माना
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरएम रोडवेज राजेश कुमार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जयपुर से आ रही एक ओवरलोड बस को चेक किया गया जिसमें निर्धारित क्षमता 30 के स्थान पर 64 सवारियां यात्रा कर रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त बस पर उत्तर प्रदेश राज्य का ₹16,000 टैक्स बकाया था और बस का…
फर्रूखाबाद:बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान और पीएम सूर्यघर योजना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद और कायमगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही…
फर्रूखाबाद:खेत तालाब योजना,वर्षा जल संचयन व अतिरिक्त आय का सुनहरा अवसर, जनपद के कृषकों के लिए शानदार योजना।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के किसानों के लिए एक अत्यंत लाभकारी योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना “खेत तालाब योजना” के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के घटक ‘पर ड्राप मोर क्रॉप’ के तहत वर्ष 2025-26 में लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा देना तथा मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन जैसे माध्यमों से अतिरिक्त आय उपलब्ध कराना…
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास फर्रूखाबाद में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व के मद्देनजर किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) : 06 जून 2025 आगामी जुमे की नमाज और बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने वीवीगंज ईदगाह और पुरानी ईदगाह पहुँचकर वहां की साफ-सफाई, जलनिकासी, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना…
फर्रुखाबाद:विवाह सूत्र में बंधे विरला और शैलेन्द्रबाबू, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गुरुवार को जनपद में आज एक विशेष अवसर पर वैवाहिक बंधन का पवित्र संस्कार सम्पन्न हुआ। ग्राम कंचनपुर, आसे अलीगंज (जनपद एटा) निवासी विरला, पुत्री श्री सौदान सिंह गौतम और अस्टपुरा, शिवपुर जनपद कासगंज निवासी शैलेन्द्रबाबू, पुत्र श्री गंगासरन गौतम का विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। दोनों ने बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बौद्ध विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल बौद्ध की उपस्थिति में विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। उन्होंने नवदम्पती…
