फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त वीरभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: वीरभान सिंह पिता का नाम: बालेश्वर सिंह निवासी: ग्राम लखरौवा, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रूखाबाद:पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने मध्य प्रदेश में मनाई ईद-उल-अजहा, समर्थकों को भेजा भावुक संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 विधानसभा कमालगंज के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी इस बार ईद-उल-अजहा जैसे पावन पर्व पर अपने गृह नगर और समर्थकों से दूर रहे। निजी और व्यापारिक कारणों से वे इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं, जहां उन्होंने “बुलबुल फर्म” के स्टाफ के साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की और परंपरागत रूप से गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के लिए एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा “आज ये पहला मौका…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-अजहा को लेकर किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज अदा करने की तैयारियों एवं जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों, प्रमुख मस्जिदों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण, जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद में महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: 11 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 थाना कादरीगेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनैती और चोरी करने वाले महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। गंगा दशहरा मेले में सक्रिय इस गिरोह की 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गए माल सहित पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में इस सफलता को अंजाम दिया गया। अपराध और गिरफ्तारी का विवरण: थाना कादरीगेट क्षेत्र में दर्ज तीन प्राथमिकियों – मु.अ.सं.…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड बस सीज, बिना कागजात 8 ई-रिक्शा जब्त ₹86 हजार का जुर्माना
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरएम रोडवेज राजेश कुमार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जयपुर से आ रही एक ओवरलोड बस को चेक किया गया जिसमें निर्धारित क्षमता 30 के स्थान पर 64 सवारियां यात्रा कर रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त बस पर उत्तर प्रदेश राज्य का ₹16,000 टैक्स बकाया था और बस का…
फर्रूखाबाद:बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान और पीएम सूर्यघर योजना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद और कायमगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही, खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही…
फर्रूखाबाद:खेत तालाब योजना,वर्षा जल संचयन व अतिरिक्त आय का सुनहरा अवसर, जनपद के कृषकों के लिए शानदार योजना।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के किसानों के लिए एक अत्यंत लाभकारी योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना “खेत तालाब योजना” के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के घटक ‘पर ड्राप मोर क्रॉप’ के तहत वर्ष 2025-26 में लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वर्षा जल संचयन के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा देना तथा मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन जैसे माध्यमों से अतिरिक्त आय उपलब्ध कराना…
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास फर्रूखाबाद में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व के मद्देनजर किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) : 06 जून 2025 आगामी जुमे की नमाज और बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने वीवीगंज ईदगाह और पुरानी ईदगाह पहुँचकर वहां की साफ-सफाई, जलनिकासी, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना…
फर्रुखाबाद:विवाह सूत्र में बंधे विरला और शैलेन्द्रबाबू, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गुरुवार को जनपद में आज एक विशेष अवसर पर वैवाहिक बंधन का पवित्र संस्कार सम्पन्न हुआ। ग्राम कंचनपुर, आसे अलीगंज (जनपद एटा) निवासी विरला, पुत्री श्री सौदान सिंह गौतम और अस्टपुरा, शिवपुर जनपद कासगंज निवासी शैलेन्द्रबाबू, पुत्र श्री गंगासरन गौतम का विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। दोनों ने बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बौद्ध विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल बौद्ध की उपस्थिति में विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। उन्होंने नवदम्पती…
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद मानव उत्थान सेवा समिति ने किया जल वितरण एवं पौधारोपण, हुआ भव्य सत्संग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वितरण सेवा से हुई, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य में शुभम कटियार का विशेष सहयोग रहा। इसके पश्चात भारतीय वन जीवन संस्था द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत समिति के आश्रम परिसर में महात्मा अपर्णा बाई जी के करकमलों से पौधारोपण किया गया। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य धरती…
फर्रूखाबाद:यूपी-112 आपात सेवा का दुरुपयोग, जनपद में कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की अत्याधुनिक पुलिस प्रबंधन प्रणाली यूपी-112 का दुरुपयोग करने वाले एक कॉलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। यह सेवा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम करीमगंज, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़, ने 01 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 के बीच यूपी-112 आपात सेवा पर कुल 782 बार कॉल…
फर्रूखाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-7 के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फर्रूखाबाद वन प्रभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर आधारित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा। यह कार्यक्रम रेड रोड एजुकेशनल इंटरनेशनल, पांचाल घाट में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, संवाद और पौध वितरण जैसे विविध गतिविधियाँ सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय…
फर्रूखाबाद में 32 बीज विक्रेताओं पर छापेमारी: गुणवत्ता और कीमत पर विशेष निगरानी, दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद फर्रूखाबाद में किसानों को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जिले की सभी तहसीलों में बीज विक्रेताओं पर छापेमारी की। तीनों तहसीलों में कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी और जिला आलू एवं शाकभाजी विकास…
फर्रुखाबाद:पुलिस अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बार एसोसिएशन में उस समय आक्रोश फैल गया जब सचिव श्री कुंवर सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र सिंह यादव के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई और उसके पश्चात उन्हीं के विरुद्ध एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया। इस आंदोलन को और बल उस समय मिला जब शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट स्वयं बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे और…
फर्रूखाबाद:योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर फर्रूखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आवास विकास क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय के निकट संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस…
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर ग्राम कोरीखेड़ा में भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद की ग्राम पंचायत कोरीखेड़ा में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर पर एक विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन की शुरुआत माता रानी, भोले बाबा और बजरंगबली को भोग अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संयोजन अवनीश पाल द्वारा किया गया, जबकि आयोजन में प्रमुख सहयोग एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर के प्रोपराइटर अखिलेश…
फर्रूखाबाद:स्वस्थ समाज बनाएंगे, हम सभी पर्यावरण को बचाएंगे-विधायक सुशील शाक्य
फर्रूखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शाक्य ने कहा, “आज जब पर्यावरण संकट की ओर बढ़ रहा है, ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह प्रकृति…
फर्रूखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर फर्रूखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फर्रूखाबाद में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाना था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ,जिला महामंत्री डी. एस. राठौर, हिमांशू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कठेरिया, जिला मंत्री धर्मेन्द्र राजपूत,अभिषेक बाथम, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला सोशल…
फर्रूखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर रेड रोज पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रेड रोज पब्लिक स्कूल में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री डी. एस. राठौर, विद्यालय के प्रबंधक सहित समस्त विद्यालय परिवार, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जहां अतिथियों और छात्रों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता…
