फर्रुखाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में चिकित्साधिकारी का मोबाइल चोरी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में शुक्रवार सुबह एक बड़ी लापरवाही के बीच मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना राजपूत सुबह लगभग 8 बजे अपनी कार से अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान अस्पताल परिसर में पेंटिंग का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के समय उन्होंने अपना मोबाइल फोन कार के ऊपर रख दिया और अस्पताल के कार्यों में व्यस्त हो गईं। इसी बीच किसी अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया।…

फर्रुखाबाद: सट्टे का वीडियो वायरल, दारोगा पर रिश्वत लेने के आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जनपद में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर सट्टा लगाने का खेल दिखाया गया है। इसमें दो युवकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो सट्टे का नम्बर लिखवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सट्टा लिखने वाला शख्स यह दावा करता सुनाई दे रहा है कि “दारोगा अच्छे लाल पाल 15 हजार रुपये महीने लेते हैं।” यह नाम कोतवाली…

फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी बैठक।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना व कोतवाली क्षेत्रों में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत जानकारी या उकसावे से बचें…

फर्रुखाबाद:त्योहारों को देखते हुए फतेहगढ़ पुलिस ने किया बलवा ड्रिल अभ्यास।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन फतेहगढ़ में बलवा ड्रिल का अभ्यास आयोजित किया गया। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण और दंगा-रोधी तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस, वाटर कैनन के प्रयोग और त्वरित कार्रवाई की बारीकियों को समझा। बलवा ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थितियों में पुलिस बल को सक्रिय और सक्षम बनाना है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस अभ्यास…

फर्रूखाबाद में 30 सितंबर को दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आगामी 30 सितंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों को ब्लॉक स्तर से लाने और वापस ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों के लिए नाश्ता…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, विकासखंड मोहम्मदाबाद में सोशल मीडिया कैंपेन (हैशटैग कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जनसंख्या अनुपात, जन्म-मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा जैसे महत्वपूर्ण…

फर्रुखाबाद:दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने दिया तोहफ़ा, जीएसटी दरों में कटौती की जानकारी लेकर जनता तक पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु द्विवेदी ने आज शहर के मुख्य बाज़ार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों व आम नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर न केवल व्यापारियों से संवाद किया, बल्कि उन्हें इस कटौती से ग्राहकों को होने वाले सीधे लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने “घटी जीएसटी, मिला उपहार” लिखे स्टीकर भी दुकानों पर चिपकाए और व्यापारियों से…

फर्रुखाबाद:सांसद खेल स्पर्धा-2025: जिले में ब्लॉक से सांसद स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा-2025 की तैयारी को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को सशक्त बनाना, खेलों के प्रति उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना और सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना रहा। तय कार्यक्रम 20 सितम्बर…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस निस्तारण पर सख्त हुए जिलाधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आवेदकों से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि यह अनुशासनहीनता है और इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक अधिकारी शत-प्रतिशत आवेदकों से वार्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों के प्रकरणों में आवेदकों से संवाद का अभाव पाया…

फर्रुखाबाद:सांसद खेल स्पर्धा-2025: जिले में ब्लॉक से सांसद स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा-2025 की तैयारी को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को सशक्त बनाना, खेलों के प्रति उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना और सेवा पखवाड़ा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना रहा। तय कार्यक्रम 20 सितम्बर…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का उद्घाटन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य ने आज अमृतपुर में आयोजित कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव के नवीन प्रतिष्ठान कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “नए प्रयास सदैव समाज को नई दिशा और युवाओं को प्रगति का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहायक बनते हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।” कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक,…

फर्रुखाबाद में किसानों व सामाजिक न्याय के लिए धरना प्रदर्शन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिले में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने किसानों के हक और अधिकारों, खाद-बीज की बढ़ती कीमतों, नई शिक्षा नीति के दुष्परिणामों, निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा अभिभावकों से की जा रही लूट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बहुजन समाज से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं को दरकिनार…

फर्रुखाबाद:खानपुर पंचायत में अन्नपूर्णा भवन बना सफेद हाथी, अब तक शुरू नहीं हो सका उपयोग।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 बढ़पुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खानपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन महीनों से तैयार खड़ा है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। सरकार की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को उचित दर पर राशन वितरण इसी भवन से होना था, मगर कोटेदार अब भी अपने घर से ही राशन का वितरण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद उसका इस्तेमाल न होना नियमों की खुलेआम अनदेखी है। ग्रामीणों ने नाम…

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के नेतृत्व में नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, रेखा सोमवंशी, बिटाना चौहान, नगर महामंत्री अमन गुप्ता, पूर्व महामंत्री गौरव कटिहार, अनिल प्रताप, संजीव राठौर, गुरजीत कटिहार, विनीत मिश्रा, सनी शुक्ला, राहुल राठौर सहित मंडल के कई…

फर्रुखाबाद:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनपद में संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 जनसंघ के संस्थापक सदस्य, महान भारतीय विचारक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल परिसर, अलका मैरिज लॉन, बिर्रा बाग में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तार से चर्चा मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद…

फर्रूखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेशभर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज प्राथमिक विद्यालय पपियापुर, विकास खंड बढ़पुर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत ढंग से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: फर्रुखाबाद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में तैनात एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल, कस्बे, मंदिर, बीट क्षेत्र, मोहल्ले, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और चेकिंग की। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों,…

फर्रुखाबाद: पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त को 7 वर्ष का कठोर कारावास व अर्थदंड से दंडित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के क्रम में थाना मऊदरवाजा की टीम और कोर्ट पैरोकारों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मामले क्रमांक 37/2017 में अभियुक्त राजिद हसन पुत्र मुन्तियाज अहमद, निवासी तुर्कीपुर के खिलाफ धारा 376, 511 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की विवेचना पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया…

फर्रुखाबाद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला पुलिस कर्मियों को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल से मेजर गरिमा और मेजर शीना ने जनपदीय महिला पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जागरूकता की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उचित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग संबंधी बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही यह भी…

फर्रुखाबाद: कम्पिल पुलिस ने शातिर अभियुक्त को तमंचा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल में मुकदमा…