फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी अमजद खान उर्फ अजमत खान गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात थाना जहानगंज क्षेत्र में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया है। घटना का विवरण दिनांक 27 सितम्बर 2025 की रात थाना जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम काली नदी चेक पोस्ट…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का भव्य आयोजन शुक्रवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पीस कमेटी मीटिंग, ग्राम चौकीदारों को वितरित हुई सुरक्षा किट।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली स्तर पर ग्राम चौकीदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

फर्रुखाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह का फ्लैग मार्च

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने शनिवार को सर्किल नगर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। एएसपी ने कहा कि जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की समानता एवं भागीदारी जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी…

फर्रुखाबाद में 29 सितंबर को रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 से अधिक पदों पर मौका

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 युवा अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। 06 प्रमुख कंपनियाँ होंगी शामिल इस मेले में देश की नामी कंपनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:TATA Motors Ltd. (जमशेदपुर व पंतनगर) – 50 पद, Hero Motors Ltd. (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) – 50 पद, Victora Industries Pvt. Ltd. (गुजरात) – 50 पद, Reliance Industries Ltd. (Refinery) (गुजरात) – 50…

फर्रुखाबाद:विश्व पर्यटन दिवस पर श्रृंगीरामपुर में गोष्ठी आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के पर्यटन ग्राम श्रृंगीरामपुर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “पर्यटन एवं सतत् परिवर्तन” पर आधारित इस कार्यक्रम में पर्यटन के महत्व, ग्रामीण विरासत संरक्षण और रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह राठौर विधायक भोजपुर तथा विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत ग्रामीण भजन मंडली…

फर्रुखाबाद:करियर मेला में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया सम्मानित, महिलाओं की भूमिका पर मिला संदेश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में करियर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थाना टीम ने प्रतिभाग कर बालिकाओं को सम्मानित किया तथा उन्हें समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, तभी वे समाज में आत्मविश्वास…

फर्रुखाबाद:असगरपुर में सांसद ने किया वृक्षारोपण, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत असगरपुर के नगला नान स्थित चिंतामणि अमृतसरोवर पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद सांसद श्री मुकेश राजपूत ने सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सांसद ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी जनमानस तक पहुँचाया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही…

फर्रुखाबाद को औद्योगिक व बुनियादी विकास की दिशा में मिल रहे नए अवसर – सदर विधायक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज शनिवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने सेनापति स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जनपद को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कदम न केवल क्षेत्र के कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। औद्योगिक विकास पर जोर सदर…

फर्रुखाबाद:शारदीय नवरात्रि पर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति (फेज-5.0) के विशेष अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि पर्व पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित लैंगिक समानता विषयक कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लैंगिक समानता के महत्व को रेखांकित किया गया। लैंगिक समानता का तात्पर्य है कि समाज में महिला और पुरुष सहित प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान, अवसर और सुरक्षा प्राप्त हो, जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर…

फर्रुखाबाद में ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत साइकलोथॉन आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के विशेष चरण (फेज-5.0) के तहत एक भव्य साइकलोथॉन (मेगा इवेंट) आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थिति में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट…

फर्रूखाबाद में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक, बैंकों के खराब सीडी रेशियो पर नाराज़ हुए जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की गई, जिसमें कई बैंकों का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। बैठक में इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सबसे कम 17 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा का 27 प्रतिशत, केनरा बैंक का 32.38 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक का 32.61 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 32.92 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति फेज-05 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान मिशन शक्ति फेज-05 की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने दिए निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि–सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। आयोजित होने वाली रैलियों में पुलिस बल और एम्बुलेंस की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जनजागरूकता…

फर्रुखाबाद: गैंगेस्टर एक्ट और हत्या के मामले में अपराधियों को सजा, पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों के अथक प्रयास से दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर अदालत ने कठोर दंड सुनाया। पहला मामला: गैंगेस्टर एक्ट थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मु0अ0स0 102/2004, वाद संख्या 438/2025, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त 1. ऋषीपाल पुत्र अतिराज सिंह तथा 2. शिवसरन पुत्र…

फर्रुखाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 ओम हरी मंदिर नवाबगंज रोड, महमदपुर, सहपुरा, भगौना में आध्यात्मिक वातावरण गूंज रहा है। यहां दिनांक 22 सितंबर 2025 से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म, भक्ति और आध्यात्म का रसपान कर रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। इसमें श्रोताओं को धर्मग्रंथों के अद्भुत प्रसंग सुनने के साथ-साथ जीवन में उनके महत्व को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। कथावाचन में बताया गया कि…

फर्रुखाबाद में साहित्य का नया अध्याय : ‘मेहंदी में तलवार’ का भव्य लोकार्पण 28 सितंबर को

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 महादेवी वर्मा की जन्मस्थली जनपद फर्रुखाबाद एक बार फिर साहित्यिक इतिहास गढ़ने जा रहा है। आगामी 28 सितंबर 2025 (रविवार) प्रातः 10 बजे, नव भारत सभा भवन, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवा साहित्यकार हेमंत सिंह राजपूत के खंडकाव्य “मेहंदी में तलवार” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक परशुराम वर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन में न केवल जनपद, बल्कि देशभर के प्रख्यात साहित्यकार, अधिकारी, समाजसेवी, राजनेता और साहित्यप्रेमी शामिल होंगे। विशेष अतिथि डा. सुषमा वर्मा (विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद) मा. अर्चना…

फर्रुखाबाद:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 लकूला मशीनी मार्ग स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में आज भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक जिला कार्यशाला संपन्न हुई। यह कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार पर…

फर्रुखाबाद:पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शातिर अपराधी घायल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 थाना जहानगंज पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार तड़के काली नदी के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु सीएससी कमालगंज में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को करीब 2:00 बजे थाना जहानगंज पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने…

फर्रुखाबाद को मिलेगा नया विकास पथ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मा० मंत्रिपरिषद ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह एक्सप्रेसवे प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जिसका निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) पद्धति पर किया जाएगा। परियोजना का स्वरूप लंबाई : 90.838 किलोमीटर, चौड़ाई : 06 लेन (भविष्य में 08 लेन तक विस्तारणीय), लागत : ₹7488.74 करोड़,…