फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 जिले से गुजरने वाली फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत जनपद की तहसील सदर एवं अमृतपुर के कुल 43 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में किसानों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन 04 अक्टूबर 2025 को सायं 6:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी फर्रुखाबाद करेंगे।…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:संकिसा में 5-6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव : कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में इस वर्ष 5 एवं 6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में राजनीति और समाज के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य वक्ता के रूप में 5 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे तक अपने विचार व्यक्त…
फर्रुखाबाद:अमित यादव ने जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत और साहस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अपने संदेश में उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा –”पैर गीले किए बिना समंदर नहीं मिलता, डर के साये में कभी मुक़द्दर नहीं मिलता, जब तक पानी में छलांग न लगाओगे, ज़िन्दगी का असली सफ़र नहीं मिलता।” अमित यादव ने…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छोत्सव एवं मिशन शक्ति अभियान का संयुक्त आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती के पावन अवसर पर जनपद में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव 2025 एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान का संयुक्त कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन प्राथमिक विद्यालय बढ़ना बुजुर्ग, विकास खंड कमालगंज में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत गांधी जी व लाल बहादुर…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा (स्वक्षोत्सव) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएफओ, उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का आज समापन हुआ। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता का संकल्प लेते हुए…
फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता, सादगी और ईमानदारी की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी,…
फर्रुखाबाद:मां गंगा सेवा समिति ने गांधी-शास्त्री जयंती एवं विजयदशमी पर किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 मां गंगा सेवा समिति द्वारा विजयदशमी महापर्व एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री आशीष मिश्रा और संगठन मंत्री आलोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का नारा…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर फर्रुखाबाद में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम में पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार…
फर्रुखाबाद से नितिन कुमार गौतम व अतुल कठेरिया बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला संयोजक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूती प्रदान करने और बहुजन समाज के हित में कार्यों को और गति देने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देश पर प्रदेश सचिव मा. बलवीर सिंह जाटव जी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार फर्रुखाबाद जिले से श्री नितिन कुमार गौतम और श्री अतुल कुमार कठेरिया को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पार्टी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर…
फर्रुखाबाद पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र में 28 सितंबर 2025 को एक महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद महिला…
फर्रुखाबाद के समाजसेवी सेठ श्री रामऔतार शाक्य को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं शाक्य उत्थान समिति के अध्यक्ष सेठ श्री रामऔतार शाक्य (चाचा जी) को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देने वालों में तथागत सम्भ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, एडवोकेट संजय शाक्य, लालू शाक्य सहित कई अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे। सभी ने कहा कि रामऔतार शाक्य जी का जीवन समाज…
फर्रुखाबाद:गुड़गांव देवी मंदिर में नवमी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 शारदीय नवरात्र का पावन पर्व नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेषकर गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां के नौवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। तड़के ही घरों में पूजन की तैयारियाँ शुरू…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों एवं आगामी आयोजनों को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश…
फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन पैदल गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों…
फर्रुखाबाद: निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, घायल ने थाने में दी तहरीर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम झौनी नगला पुलिया में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मऊदरवाजा में दी है। प्रदीप कुमार पुत्र नेकसेलाल निवासी झौनी नगला पुलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को करीब 3:30 बजे अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम निवासी विक्की चौहान और भोला चौहान पुत्रगण स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह वहां पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। जब…
फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने लिंजीगंज सीएचसी में सांसद निधि से बने ओपन जिम का किया उद्घाटन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के लिंजीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार को सांसद निधि योजना के अंतर्गत तैयार किए गए ओपन जिम का उद्घाटन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस ओपन जिम में नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए 08 प्रकार के आधुनिक व्यायाम उपकरण स्थापित किए गए हैं। सांसद का संबोधन उद्घाटन अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष…
फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस की बड़ी सफलता, 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए थाना कादरीगेट पुलिस ने बुधवार को गश्त व चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने 1658 ग्राम नाजायज अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र,…
फर्रुखाबाद में अम्बेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों में रोष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 ग्राम पंचायत रमापुर दबीर में अम्बेडकर पार्क हेतु सुरक्षित भूमि पर कब्जे की कोशिश का मामला तूल पकड़ गया है। ग्राम निवासी सहवीर पुत्र प्यारेलाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम प्रधान विनीता, उनके पति पवन यादव और समर्थक मिलकर पार्क की भूमि गाटा संख्या-219 पर अवैध रूप से पट्टा कर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, बीते 29 सितम्बर की सुबह करीब 7 बजे प्रधान पति भूपेन्द्र सिंह अपने समर्थकों लालसिंह, लालू उर्फ…
फर्रुखाबाद:रेडिएंटो हॉस्पिटल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत व्यापारिक संगोष्ठी सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 कादरीगेट मसेनी मार्ग स्थित रेडिएंटो हॉस्पिटल में आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यापारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने जनपद के ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों को संबोधित किया और केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी की चार कर स्लैब…
फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम थाना फतेहगढ़ ने त्वरित कार्रवाई कर महिला की ₹14,010.34 की धनराशि कराई वापस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई महिला की ₹14,010.34 की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी क्राइम अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना पर एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 23105250074981 के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की। घटना का विवरण आवेदिका को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी का…
