फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 जनपद के सातनपुर मंडी रोड स्थित सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी कोचिंग संस्थान में शनिवार को अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि कोचिंग सेंटर और उसके आसपास का इलाका कई मीटर तक हिल गया और मलबा 200 मीटर दायरे तक बिखर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चों सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के दौरान पढ़ाई कर रहे थे दर्जनभर से अधिक छात्र प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के वक्त…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी ने किया संगठन विस्तार, फैजल खान बने कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की कड़ी में को मऊ रसीदाबाद, कायमगंज में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ कीं। इस अवसर पर समाजसेवी फैजल खान को सर्वसम्मति से कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पार्टी के पुराने व सक्रिय साथी रत्नेश शाक्य को ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक जनाब वकार खान भोपाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने समाजसेवी एडवोकेट साहब भाई ने की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज में बौद्ध रीति से हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 को नवाबगंज स्थित शिव वाटिका मैरिज लॉन में एक अनोखा और प्रेरणादायी विवाह समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में शिवानी शाक्य, पुत्री श्री शिवकुमार शाक्य, निवासी ग्राम नगला चन्देला, पोस्ट गुतासी, जिला फर्रुखाबाद का विवाह संदीप शाक्य, पुत्र श्री रविन्द्र सिंह शाक्य, निवासी ग्राम पुरैय्या, पोस्ट जोगा, जिला मैनपुरी के साथ बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। समारोह में पारंपरिक वैवाहिक रस्मों की जगह बौद्ध धर्म की शिक्षाओं और परंपराओं का पालन किया गया। धम्म वचनों के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को जीवन भर…
फर्रुखाबाद:कन्या भोज में गई महिला पर दबंगों का हमला, जान से मारने की धमकी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी नीतू यादव पत्नी प्रवीण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि नवमी के अवसर पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होने के दौरान कुछ दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नीतू यादव ने बताया कि वह अपनी बुआ जवा श्री को बुलाने याकूतगंज गई थीं। वहीं पहले से ही वीरू पाल, राकेश पाल, अनूप पाल, अवनीश पाल और उनके चार-पांच साथी घात लगाए बैठे थे। उनके पहुंचते…
फर्रुखाबाद पुलिस की मेहनत रंग लाई: NDPS केस में अभियुक्त को 04 माह का कठोर कारावास
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष की अथक मेहनत और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण एनडीपीएस (NDPS) मामले में अभियुक्त राहुल पुत्र सुरेश कंजड़ निवासी नेकपुर चौरासी को दोषी ठहराया गया। मामला मु0अ0स0 2919/2011, वाद संख्या 45/2012 के तहत थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज था। अभियुक्त के विरुद्ध विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। नतीजतन, दिनांक 03.10.2025 को मा० न्यायालय…
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित दंपत्ति को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2025 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 व बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू मिश्रा उर्फ भरत मित्र पुत्र कन्हैयालाल मिश्रा और सुचेता मिश्रा पत्नी राजू मिश्रा शामिल हैं। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत, बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीम सक्रिय रही। टीम ने थाना क्षेत्रों के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, कस्बों, मंदिरों, मोहल्लों, बीट क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त व चेकिंग की। इस दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनसे वार्ता की तथा शोहदों को चेतावनी दी। पुलिस द्वारा महिलाओं को बताया गया कि उनसे संबंधित अपराधों पर…
फर्रूखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) एवं दस्तक अभियान (11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के माइक्रो प्लान प्राप्त हो चुके हैं। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर दवाइयाँ उपलब्ध करा दी गई हैं। ब्लॉक स्तर पर सेंसिटाइजेशन बैठकें पूरी हो चुकी हैं और कार्ययोजना तैयार…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज में मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 विकास खण्ड नवाबगंज में आज प्रातः 11 बजे मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय परिसर से हुआ। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज, मुख्य प्रशिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मुख्य सेविका, यूनिसेफ प्रतिनिधि, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश अभियान, क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता शुल्क वसूली तथा 15वें और 5वें वित्त आयोग के व्यय से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक लोगों…
फर्रुखाबाद:पुलिस पर युवक से बर्बरता का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने किया थाने का घेराव
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 थाना कादरी गेट क्षेत्र के बस स्टॉप के पास पुलिस पर युवक से बर्बरता करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी बीमार मां के लिए दवाइयां लेकर अस्पताल जा रहा था। दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस ने इलाके में बैरिकैटिंग कर रखी थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिसकर्मियों से बीमार मां की दवाइयां जल्द अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन बहस के दौरान पुलिस से…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में कूड़े के ढेर से बीमारी फैलने का खतरा, मोहल्ले में बढ़ी चिंता
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 शहर के मोहल्ला नवदिया, ग्वालटोली टिलिया में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारत माता मंदिर के नीचे गली और आसपास के खाली प्लॉटों में सफाईकर्मी जगह-जगह से इकट्ठा किया गया कचरा डालकर चले जाते हैं। इस कारण कूड़े के ढेर सड़कों और गलियों में जमा हो गए हैं, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्ले के निवासियों कौशल दीक्षित, अनुराग ठाकुर और शैलेंद्र एडवोकेट ने इस समस्या को लेकर सफाई…
फर्रूखाबाद: त्यौहार और जुमे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहारों और जुमे के मद्देनज़र आम जनमानस में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च लाल गेट से बीबीगंज चौकी तक किया गया। मार्च में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आमजन को संदेश दिया कि त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट…
फर्रूखाबाद: प्रशासन ने किया सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण, आमजन को दिलाया भरोसा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहार और जुमे के मौके पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली फर्रूखाबाद और थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि या अप्रिय स्थिति…
फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे परियोजना : 43 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण पर 4 अक्टूबर को बैठक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 जिले से गुजरने वाली फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत जनपद की तहसील सदर एवं अमृतपुर के कुल 43 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में किसानों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन 04 अक्टूबर 2025 को सायं 6:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी फर्रुखाबाद करेंगे।…
फर्रुखाबाद:संकिसा में 5-6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव : कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में इस वर्ष 5 एवं 6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में राजनीति और समाज के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य वक्ता के रूप में 5 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे तक अपने विचार व्यक्त…
फर्रुखाबाद:अमित यादव ने जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत और साहस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अपने संदेश में उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा –”पैर गीले किए बिना समंदर नहीं मिलता, डर के साये में कभी मुक़द्दर नहीं मिलता, जब तक पानी में छलांग न लगाओगे, ज़िन्दगी का असली सफ़र नहीं मिलता।” अमित यादव ने…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छोत्सव एवं मिशन शक्ति अभियान का संयुक्त आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती के पावन अवसर पर जनपद में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव 2025 एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान का संयुक्त कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन प्राथमिक विद्यालय बढ़ना बुजुर्ग, विकास खंड कमालगंज में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत गांधी जी व लाल बहादुर…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा (स्वक्षोत्सव) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएफओ, उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का आज समापन हुआ। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता का संकल्प लेते हुए…
फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता, सादगी और ईमानदारी की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी,…
