लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों को लेकर शुक्रवार को सपा ने इंडिया गठबंधन और अन्य दलों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में मोदी सरकार के इस कार्य की आलोचना करते हुए इसे विपक्ष की मांगों और आवाज को दबाने का आरोप प्रशासनिक मशीनरी और सरकार पर लगाया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर हटाने को लेकर नेताओं की सदर कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी,…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत :- जी पी पी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खाग में तीन दिन से चल रहे स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन l
पीलीभीत :- जी पी पी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खाग में स्काउट गाइड कैंप का दिनांक 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण चला जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया lपूरा प्रशिक्षण स्काउट अध्यापक त्रिलोक चन्द्र गंगवार के दिशा निर्देश में हुआ त्रिलोक चन्द्र गंगवार ने स्काउट एवं गाइड को (कमल, मोर, टाइगर एवं गुलाब ) चार टोलियों में बांटकर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि यदि कभी भी हमारे जीवन में ऐसे पल आ जाये जिसमें यदि हमारे पास खाना बनाने…
पीलीभीत में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से एंबुलेंस चालक की गई जान
शव को लेकर उत्तराखंड के खटीमा लेकर जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस चालक के शव को निकाल पाई। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के गांव नौसर कुठरा निवासी प्रगति राना शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले उनका शव एंबुलेंस से खटीमा ले…
पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को दस वर्ष की कैद
पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को कोर्ट ने दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट गीता सिंह ने किया है। पांच दिसंबर 2020 को एक महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी सुरेंद्र कुमार उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और अश्लील हरकतें…
पीलीभीत के डिग्री कॉलेज में घुसा बाघ, देखते ही गार्ड का छूटा पसीना, गांव में दहशत का माहौल
बाघ दिन में ही एक गांव से दूसरे गांव विचरण करता रहा। बाद में शाम को एक डिग्री कालेज के किनारे पहुंच गया। देखते ही देखते बाघ ने कालेज की दीवार पर छलांग लगा दी और अंदर पहुंच गया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। कालेज के अंदर मौजूद गार्ड को ठंड में पसीना आ गया। जैसे तैसे गार्ड ने अपनी जान बचाई। बाघ दिन में ही एक गांव से दूसरे गांव विचरण करता रहा। बाद में शाम को एक डिग्री कालेज के किनारे पहुंच गया। देखते ही देखते…
पीलीभीत में नाला निर्माण होने से कस्बे के पानी का निकास बंद
बीसलपुर मार्ग पर निर्माण के चलते कस्बे के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात जल्द नहीं सुधरे तो पानी बिजली घर में भर जाएगा। इससे आने वाले समय में बिजली भी बाधित हो सकती है। पीलीभीत मार्ग पर पिछले एक वर्ष से चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे कस्बे के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया है। नाला निर्माण अधिक ऊंचा होेने के कारण कस्बे के वार्डों से आने वाला पानी विद्युत उपकेंद्र और…
पीलीभीत में घर में रखे सिलिंडर में विस्फोट, लिंटर गिरा
पीलीभीत में एक घर के कमरे मेें रखे सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे दीवारों टूट गई और लिंटर में दरारें पड़ गईं। साथ ही काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर के सदस्य मोहल्ले के ही दूसरे मकान में थे। बुआ-भतीजा शहर से ही दवा लेने के लिए गए हुए थे। विस्फोट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मोहम्मद सलीम के मुताबिक, उनके चाचा नईम का घर मोहल्ला शेर मोहम्मद में है। बुधवार को चाचा नईम, चाची चमन, बेटी शहबाज…
पीलीभीत में चरस रखने के दोषी को एक साल की सजा
पीलीभीत में चरस रखने और तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रमोहन मिश्र ने दोषी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। गजरौला थाना के एसआई देवेंद्र सिंह 21 जुलाई, 2023 को पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था, वंछित तलाशी, संदिग्ध वाहन चेकिंग आदि के लिए गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि लालपुर नहर पुलिया के पास एक युवक खड़ा है, जिसके पास चरस है, जो बिक्री के लिए…
पीलीभीत में पताई में लगी आग, तीन साल की बच्ची झुलसी
पूरनपुर में पशुशाला के पास रखी पताई में आग लगने से गांव महादिया निवासी मुनीष कुमार की तीन साल की पुत्री संध्या झुलस गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संध्या की मां ऊषा ने बताया कि उनकी बेटी गांव के रामकुमार की पुत्री के साथ घर के पास पशुशाला के निकट खेल रही थी। तभी वहां रखी पताई में आग लग गई। इससे संध्या गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि संध्या शत प्रतिशत झुलस चुकी है। प्राथमिक उपचार…
पीलीभीत में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
बरखेड़ा के ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से पटान को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शिकायत की। गांव ज्योरहा कल्यानपुर में गांव के बाहर स्थित ग्राम समाज की करीब चार बीघा की जमीन पर पिछले काफी लंबे से घूरा डाला जा रहा था। जिस जगह पर गांव के सतीश त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, विमल कुमार, राजेश, रामदीन, अतुल और हर्ष आदि लोग मिलकर अवैध रूप से पटान करने लगे…
पीलीभीत में ग्रीन बेल्ट से रातों-रात आम के बाग का सफाया
पीलीभीत में सामाजिक वानिकी के पूर्व डीएफओ की अनुमति पर शहर में रातों-रात ग्रीन बेल्ट में आम के हरे भरे बाग का आरा चलाकर सफाया कर दिया। इसकी जानकारी जब सिटी मजिस्ट्रेट को हुई तो उन्होंने विनियमित क्षेत्र के जेई और राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर कटान को रुकवा दिया। पूरे मामले में रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी गई है। वहीं कटे पेड़ों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शहर में नेहरू पार्क के सामने निरंजनकुंज में ग्रीन बेल्ट का इलाका है। मंगलवार रात को ग्रीन बेल्ट…
पीलीभीत व पूरनपुर के बीच सड़ा नाला का पुल तैयार, पटरियां पड़ी
पीलीभीत में मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब पीलीभीत तक संचालन के लिए काम काफी तेज कर दिया गया है। इस रेलखंड पर सड़ा नाले का पुल तैयार होने पर पटरी भी डाल दी गई है। वहीं, माला नदी पुल का भी काम पूरा होने को है। यहां पर एक पिलर बनना शेष है। शाहगढ़ से संडई तक भी पटरी डाल दी गई, जो जोड़ी जा रही हैं। पीलीभीत-माला स्टेशन के बीच काम शेष रह गया था। इसको लेकर वन विभाग की ओर…
पीलीभीत में कोहरे में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली भिड़े, केबिन पर गन्ने गिरने से फंसा ट्रक चालक
पूरनपुर में कोहरा में असम हाईवे पर ट्रक और गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। ट्रक की केबिन में फंसा चालक गन्ने के ढेर में दब गया। ट्रक चालक किच्छा निवासी अकरम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा चीनी मिल के पास बुधवार सुबह तड़के हुआ। गांव जेठापुर निवासी राघवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रशांत ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर खुटार की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक बहराइच से धान लेकर पूरनपुर की ओर आ रहा था। हादसा में ट्रैक्टर-ट्राली और…
पीलीभीत में बाघ ने गाय को मार डाला
पूरनपुर में जंगल से निकले बाघ ने हजारा थाना क्षेत्र में खेत में चर रही गाय को मार डाला। बाघ गाय का शव खींचकर समीप के गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम पहुंची। घटना सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप की है। गांव निवासी बड़े सिंह की गाय गांव के समीप खेत में चर रही थी। जंगल की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर…
पीलीभीत में आग लगी तो बुझानी मुश्किल
सरकारी अस्पतालों में आग लगने पर इसे बुझाने के इंतजाम नाकाफी हैं। मेडिकल कॉलेज में ही महिला अस्पताल की तरफ लगे फायर कंट्रोल सिस्टम में अधिकांश जगहों पर होजपाइप नहीं हैं। ऐसे में सिस्टम तो काम करेगा, लेकिन बिना होजपाइप के आग वाली जगह तक पानी नहीं पहुंचाया जा सकेगा। ऐसे में आग को बुझाना मुश्किल होगा। लखनऊ के पीजीआई में आग लगने की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों में फायर सिस्टम को चेक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटना…
पीलीभीत में उफनाई नहर की पटरी कटने से फसल जलमग्न
बिलसंडा में कंपरा रजबहा नहर के उफनाने से उसकी पटरी कट गई। इससे गेहूं, सरसों आदि की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया है। गांव घुघचहिया के प्रधान पोथीराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह कंपरा रजबहा नहर अचानक से ओवरफ्लाे होकर कट गई। इसके बाद नहर का पानी खेतों की ओर जाने लगा। कुछ ही समय में कई एकड़ खेतों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के अनुसार नहर की…
पीलीभीत में ठीक हुई मोटर, पांच मोहल्लों में आज से शुरू होगी जलापूर्ति
नगर पालिका के पंप नंबर दो में पिछले दिनों हाई वोल्टेज से फुंकी मोटर ठीक हो गई है। बुधवार से इससे जुड़े पांच मोहल्लों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इससे पिछले चार दिनाें से पानी का संकट झेल रहे लोगों को खासी राहत मिलेगी। तीन दिन पहले हाई वोल्टेज के कारण शहर के दो पंपों में लगी मोटर फुंक गई थीं। इसमें एक नगर पालिका कार्यालय में लगी है और दूसरी मोहल्ला तखान में। इससे मोहल्ला सिविल लाइन नार्थ, निरंजनकुंज, सुरभि कॉलोनी, छतरी चौराहा, राजाबाग कॉलोनी के अलावा…
पीलीभीत में निरीक्षण में महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर में मिलीं खामियां
पीलीभीत में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सोमवार को थाना माधोटांडा का औचकर निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। आईजी ने थाने का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव, थाने पर आने वाली समस्याओं के शीघ्र निस्तारित के निर्देश दिए। आईजी ने माधोटांडा थाने में पहले महिला हेल्पडेस्क व रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसमें कमियां पाई गईं। सात दिन से अधिक समय से प्रार्थना पत्र लंबित थे, जिनका निस्तारण नहीं किया गया है। जिन्हें जल्द ही निस्तारित…
मैलानी से पीलीभीत के बीच जल्द ट्रेन चलने की जगी आस
मैलानी में मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच पूरे सेक्शन में बड़ी लाइन का ट्रैक बिछाया जा चुका है। ट्रैक की मिनी पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है। इससे मैलानी से सीधे पीलीभीत तक जल्द ही ट्रेन संचालन की उम्मीद जग गई है। आमान परिवर्तन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर तीस मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद मैलानी-शाहगढ़ के बीच नौ नवंबर से ट्रेन संचालन शुरू हो चुका है। वन विभाग…
पीलीभीत में 55 किसानों ने आंदोलन समाप्ति की नहीं दी सहमति
पूरनपुर में चंदिया हजारा गांव में 23 दिसंबर को निकलने वाली संकल्प यात्रा से पहले वहां चल रहे आंदोलन को खत्म कराने का प्रयास शुरू हो गया है। आंदोलन खत्म करने के लिए आमराय ली गई, जिसमें 55 किसानों ने असहमति जताई है। उनका कहना है कि अबतक पट्टे की जमीन ही नहीं मिली है। परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। यही कारण रहा कि गांव में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल 99वें दिन सोमवार को भी जारी रही। गांव में सोमवार से शुरू हुए जनमत अभियान में शाम चार…
