पीलीभीत के माला रेलवे स्टेशन के बीच 11 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। पटरी बिछाने के बाद बिजली के खंभे पहले ही लगा दिए गए थे। पिछलेे सप्ताह अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। अब खंभों पर लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरु होने के बाद अब पीलीभीत तक ट्रेनें चलाने पर जोर है। माला जंगल में माला नदी पर पुल तैयार कर लिया गया है। इससे पहले सड़ा नाले पर…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में वागत डीएम ने संभाला चार्ज, विकास कार्यों की जानी हकीकत
इसमें उन्होंने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, आईजीआरएस, समाधान दिवस एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना प्राथमिकता में रहेगा। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का प्रयास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीरता के साथ प्रयास किए जाएंगे। दोपहर में डीएम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पशुपालन विभाग को छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थलों को बनाने के लिए जमीन को तलाश करने…
पीलीभीत : ससुराल जा रहे दंपती को ट्रक ने चपेट में लिया, पत्नी की मौत
गजरौला में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। बाद में उपचार के लिए ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव पिपरिया करम निवासी निर्मल सिंह बाइक से बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अपनी पत्नी सरबजीत कौर (35)के साथ थाना अमरिया क्षेत्र के गांव हरदासपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। वह गजरौला क्षेत्र के हाईवे पर स्थित पिपरिया कॉलोनी की मोड़ के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले…
पीलीभीत में युवती के अपहरण की पांचवें दिन रिपोर्ट दर्ज, 10 नामजद
बीसलपुर के दियोरिया पुलिस ने युवती का अपहरण करने के मामले की बुधवार को पांचवें दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में 10 लोगों को नामजद किया गया है। दियोरिया कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि 27 जनवरी की रात एक बजे कुछ लोग उनके घर कार से आए और उनकी 19 वर्षीय बहन को अपहृत कर ले गए। आरोपियों के सशस्त्र होने के कारण परिजन मूक दर्शक बने देखते रहे। अगले दिन जब युवती का भाई मुख्य आरोपी के घर शिकायत करने गया, तो उसने…
पीलीभीत की पुलिस ने बनाया डकैतों की संख्या कम बताने का दबाव
पीलीभीत के पूरनपुर वारदात के बाद पुलिस का पूरा जोर तहरीर में डकैतों की संख्या कम लिखाने पर रहा। पुलिस चाहती थी कि नकदी भी 15 लाख से कम लिखी जाए। सुनील ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद डकैत परिवार को घर में बंद कर गए। दुकान की चाबी दुकान के पास फेंक गए। डकैतों के जाने के बाद बमुश्किल खिड़की के पास आकर हाईवे से निकल रहे एक ई-रिक्शा चालक को आवाज देकर बुलाया। उसने घर का बाहर से लगा कुंडा खोला। ई-रिक्शा चालक के मोबाइल…
मैनपुरी में हार्ट अटैक से युवक ने तोड़ा दम, हालत गंभीर होने पर चार मरीज जिला अस्पताल से रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में हार्ट के मरीजों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी व्यक्ति ने हार्ट अटैक की दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 652 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अस्थमा, हार्ट और निमोनिया के मरीजों…
पीलीभीत के सड़क पर कब्जा कर शुरु कर दिया व्यापार, चला बुलडोजर
पीलीभीत के सड़क किनारे कब्जा कर व्यापार कर रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। शिकायतों के बाद सोमवार को नगर पंचायत ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। टीम ने टाइगर तिराहा पर कब्जे हटवाते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने को कहा। अचानक चले अभियान से लोगों में खलबली मची रही। शहर में अतिक्रमण को लेकर शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी बीच नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में अतिक्रमण होने की डीएम से शिकायत हुई थी। इसमें…
पीलीभीत : सितारगंज हाईवे सत्यापन पूरा, 2370 किसानों को मिलेगा मुआवजा, जल्द खातों में भेजी जाएगी रकम
बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक बनने वाले फोरलेन हाईवे में सदर और अमरिया तहसील के 33 गांवों के 2370 किसानों को मुआवजा देने के लिए पत्रावलियों का सत्यापन किया जा रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। अब मुआवजा के लिए सभी पत्रावलियों को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि आनी शुरू हो जाएगी। बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के निर्माण को अब गति मिलेगी। फेज दो के लिए अमरिया तहसील क्षेत्र के 27…
पीलीभीत में कम स्टांप पर महिला से 18.5 हजार का जुर्माना वसूला
पीलीभीत में काम स्टांप के मामले में सहायक आयुक्त स्टांप ने महिला खरीदार पर जुर्माना निर्धारित करते हुए 18,500 हजार रुपये जमा करने के आदेश दिए हैं। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव सिसैया में ज्ञान सिंह पुत्र अमरीक सिंह की जमीन का बैनामा कराते हुए जमीन खरीददार महिला मुनेंद्र कौर पत्नी मंगल सिंह निवासी कलीनगर पर कम स्टांप के मामले में जुर्माना निर्धारित किया गया। सहायक आयुक्त स्टांप वाल्मीकि त्रिपाठी ने सुनवाई के दौरान उप निबंधक पूरनपुर की आख्या को आधार मानते हुए 18,500 का जुर्माना लगाया है। इस जमीन…
पीलीभीत में अब राम बाजार के नाम से जानी जाएगी पुरानी गल्ला मंडी, राज्यमंत्री ने कहा- जल्द लगवाएंगे शिलापट
पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पुरानी गल्ला मंडी में 24.95 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई गई है। रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही इस मंडी को राम बाजार के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। पुरानी गल्ला मंडी में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सड़क पर जिन श्रमिकों ने काम किया उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।…
बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का यूपी में पड़ेगा असर; पांच फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
पीलीभीत जिले में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू – कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर तराई के जिले में भी आएगा। पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बरसात होने का भी पूर्वानुमान है। तराई में तीन दिन बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही छिटपुट बरसात होने का…
पीलीभीत में ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
अमरिया में बाइक सवार दो युवकों की टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करवाकर सूचना परिजन को दी। युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज स्थित देवहा पुल के पास मोड़ पर रविवार शाम छह बजे पीलीभीत की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो…
पीलीभीत में कमल मोहन जिलाध्यक्ष और चंद्रपाल बने जिला मंत्री
पीलीभीत :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव चुनाव अधिकारी व मंडलीय मंत्री महेश चंद्र शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कमल मोहन पांडेय को चौथी बार लगातार जिलाध्यक्ष चुना गया तो मंत्री पद पर चंद्रपाल गंगवार चुने गए। चुनाव शहर के डीबीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कराया गया। इसमें चौथी बार कमल मोहन पांडे को जिलाध्यक्ष, चंद्रपाल गंगवार को जिला मंत्री और देवेंद्र पाल गंगवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में जगदीश बाॉथम,…
पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी बोले, देश में तरक्की तो हो रही, लेकिन सबकी नहीं, आम इंसान के सामने मुश्किलें
भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाही मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में तरक्की तो हो रही है। इसमें सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि मैं पिछली बार पीलीभीत आया था तो एक…
पीलीभीत में बच्ची की नहर में डूबने से मौत
बिलसंडा के थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबूरा के मजरा बलदेवपुर में बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी। बलदेवपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनकी छोटी बहन खुशबू (10) शुक्रवार दोपहर घर से बाहर खेलने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की गई। घर से करीब 300 मीटर दूर बमरोली माइनर नहर की पुलिया के नीचे खुशबू का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…
पीलीभीत : गैस हीटर जलाकर सोए शेरपुरकलां के पिता-पुत्र की मौत
पीलीभीत के पूरनपुर में कमरे में गैस हीटर जलाकर सोए शेरपुरकलां निवासी शम्मू (30) और उसके पांच महीने के पुत्र की दम घुटने से दिल्ली में मौत हो गई। शम्मू की पत्नी उजमा बेहोशी की हालत में कमरे में मिलींं। उजमा को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र का शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। घटना नोएडा के छिजारसी में बृहस्पतिवार रात की है। शम्मू पत्नी उजमा, पांच महीने के पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ किराये के घर में…
पीलीभीत में बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल
न्यूरिया के घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाघ की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी मीना देवी पत्नी स्व. हरदयाल (40) शुक्रवार दोपहर खेत पर घास काटने गईं थीं, तभी गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर आसपास खेतों…
पीलीभीत में 936 जोड़े सामूहिक रूप से विवाह बंधन में बंधे
पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ड्रमंड कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्य से अधिक 936 विवाह हुए। इनमें 15 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे दिन कॉलेज परिसर में खासी चहल-पहल रही। नवदंपतियों को राज्यमंत्री, विधायक और अफसरों ने आशीर्वाद दिया। जिले को 1181 विवाह का लक्ष्य मिला था। इनमें से 408 विवाह नवंबर में कराए जा चुके हैं। शेष 773 के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तारीख 18 जनवरी तय की गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष तय समय तक…
पीलीभीत में इमरजेंसी में डॉक्टर से तीमारदारों ने की मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस
पीलीभीत में शुक्रवार की रात एक युवक महिला मरीज के साथ उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। जहां इमरजेंसी में बैठे जेआर के साथ तीमारदारों ने बदसलूकी कर दी। शोर शराबा सुनकर पास के कमरा में बैठे डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनकी नाक फोड़ दी। सूचना के बाद भी पुुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लहूलुहान हालत में चिकित्सक खुद ही अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। यहां पर भी पुलिस मेडिकल कराने से कतराती रही। घटना के विरोध…
पीलीभीत में दूसरी महिला से हैं पति के संबंध, विरोध पर करता है पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी युवक के दूसरी महिला से संबंध हैं। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी…
