पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

बहेड़ी क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी निवासी महिला जगदेई की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। चर्चा है कि बुधवार रात मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर पत्नी ने मायके जाने के लिए रुपये मांगी। इसपर पति रुपये लाने की बात कहकर बरखेड़ा चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। इसपर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी का…

पीलीभीत में पिकअप की चपेट में महिला की मौत

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी गीता देवी पत्नी हीरा लाल बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहु राखी के साथ टेंपो से पीलीभीत गईं। शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के बाद देर शाम वह भांजे बबलू के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी। असम हाईवे पर बिठौरा कला के पास पहुंचते ही बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद की घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने…

पीलीभीत : हाथरस कांड में मिट्टी चिकनी होने की वजह से लोग नाले में गिरे और दम घुटने से मर गए

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव सफौरा निवासी राकेश कुमार हाथरस कांड के चश्मदीद हैं। उनका कहना है कि हाथरस कांड बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर बरसात के कारण कीचड़ हो गया था। इसकी वजह से कुछ लोग पहलेे गिरे, उनके ऊपर लोग गिरते चले गए। मिट्टी चिकनी होने की वजह से अधिकतर लोग नाले में गिर गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। चीख पुकार कानों में अब भी गूंज रही है। राकेश कुमार ने बताया कि वह भोलेबाबा के सच्चे पक्के भक्त…

पीलीभीत में शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इन्कार

पीलीभीत की युवती को युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान फोटो भी खींची। युवती के परिजन जब रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि दूसरी जगह शादी तय करने पर आरोपी युवक ने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रिश्ता तुड़वा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी…

पीलीभीत में युवक पर हथियार से किया हमला

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी राजविन्द्र सिंह ने बताया कि वह बाइक से किसी काम से पूरनपुर गया था। लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास हरिपुर निवासी एक युवक ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों की मदद से उसको हाईवे पर रोककर गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। राजविंदर सिंह ने विरोध किया तो युवक ने सिर पर बांका से हमला कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का…

पीलीभीत में शारदा का बढ़ा जलस्तर, आबादी में घुसने लगा पानी

पीलीभीत के पूरनपुर जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफना गई है। बाढ़ से बचाव के लिए लगाए गए जियो बैग भी पानी में डूब गए हैं। इसके अलावा हराधन के खेत के समीप और गणेश के खेत के समीप से नदी का पानी आबादी में घुसने लगा है। बाढ़ की आशंका पर आसपास के लोगों में खलबली मच गई है। शारदा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए लाखों रुपये से बाढ़ खंड की ओर से जियो बैग लगाए गए थे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत से चैनेलाइजेशन का…

पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मानते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बात से ससुराल के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 22 जून 2024 को वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के कई लोग घर के कमरे में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। ममेरे देवर…

पीलीभीत की तीन महिलाओं की मौत, हाथरस हादसे में

शहर, पूरनपुर, बीसलपुर समेत कई इलाकों से भोले बाबा के अनुयायी सत्संग में गए थे। वहां हादसे की जानकारी मिलने पर यहां परिजनों में हड़कंप मच गया। वे उनसे संपर्क करने में लगे रहे। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पीलीभीत के नेहरू पार्क निवासी शिवकुमार की पत्नी रामबेटी बीसलपुर निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी ललिता और पूरनपुर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की वहां मौत हो गई। पूरनपुर के क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। यहां भी कई बार भोले…

पीलीभीत में गैंगस्टर शाहिद की संपत्ति कुर्क होगी

पीलीभीत के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गैंगस्टर शाहिद उर्फ पप्पू उर्फ मल्लू को संरक्षित पशुओं का वध कर अवैध रूप से धन अर्जित करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 1,24,69,615 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। संपत्ति कुर्क करने के लिए बीसलपुुर के उपजिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। पीलीभीत के एसपी की आख्या पर बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शाहिद के विरुद्ध 24 जून 2024 को वाद दायर किया गया। दियोरियाकलां के प्रभारी निरीक्षक की ओर से बताया गया कि शाहिद के खिलाफ…

पीलीभीत में सड़क हादसों में छह लोग घायल

बीसलपुर के कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाली क्षेत्र के गांव शादिया निवासी सचिन कुमार बाइक से नगर के लिए जा रहे थे। साथ में रामलाल और साजन कुमार भी थे। रास्ते में बिलसंडा नहर तिराहे पर सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुयोग रतन सोमवार को बाइक से बारह पत्थर चौराहे की…

पीलीभीत के बारिश में ढहा नाला

पालिका में फैला भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। इसी के चलते पूर्व में ढहा नाला बारिश के कारण शनिवार को अब दूसरी जगह ढह गया। शहर की तस्वीर बदलने के लिए कई जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं, मगर इसमें भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। यही कारण है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पालिका के जिम्मेदारों की सोशल साइट पर जमकर फजीहत हो रही है। इसी क्रम में शहर के छतरी चौराहा से ओवरब्रिज तक 45 लाख रुपये की लागत से बनाया जा…

पीलीभीत में ग्रामीण पर हथियार से किया हमला

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी लेखराज ने बताया कि उसका खेत घनश्यामपुर मौज में स्थित है। खेत को आने-जाने के लिए चकरोड बना है। गांव का रहने वाला एक ग्रामीण जबरन चकरोड पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि उसको चकरोड से भी निकलने नहीं दे रहा है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल सूख रही है। इसी बात को लेकर शनिवार को जब उसने इसका विरोध किया तो उसको गिराकर लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उस पर बांके से हमला कर घायल कर दिया।…

पीलीभीत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

कलीनगर के गांव सेल्हा में 27 जून की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे उसकी मौत हुई। माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महानंद विश्वास ने पुलिस को…

स्मगलिंग करते हुए पकड़े गए दो दोषी

थाना जहानाबाद के उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर की ओर से दर्ज मामले में बताया गया था कि 10 जून 2018 को मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। जब जहानाबाद कस्बे के रिछा तिराहे पर पहुंचे तो अमरिया रोड पर तिराहे से पचास कदम उत्तर में दो व्यक्ति आपस में बात करते हुए आते दिखाई दिए पुलिसकर्मियों की आवाज सुनकर पीछे मुड़कर जाने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा तो वह नहीं रुके। घेराबंदी कर पुलिस ने तिराहे से 100 कदम दूर दोनों को पकड़…

पीलीभीत : लोगो से भरी पिकअप पलटी

पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे। सभी 11 जून को पंजाब के गांव सीमा मंडी में धान की गुढ़ाई करने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह क्योलड़िया…

पीलीभीत में चारा मशीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरोकलां निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी की घर के नजदीक साझे की जमीन है। उसका सगा बड़ा भाई रमेश चंद्र पड़ोस में ही रहता है। आरोप है कि घर की जमीन पर लगे नल को लेकर भाई और भतीजा पूर्व से ही रंजिश मानते थे। बुधवार शाम छह बजे उसका पुत्र गौरव उर्फ गुड्डू (30) साझे की खाली पड़ी जमीन पर लगी मशीन से घास काटने गया। इसपर भतीजा वहां पहुंच गया और घास काटने से मना करते हुए गालीगलौज…

बरेली से बदायूं तक मचा हाहाकार, 24 घंटे में बिजली गिरने से सात की मौत

बरेली समेत आसपास के जिलों में मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बरेली में 24 घंटे में 72.2 मिमी हुई, लेकिन नाले चोक होने शहर में जलभराव भी हुआ। आंवला क्षेत्र में बारिश के पानी से रामनगर पुलिस चौकी जलमग्न हो गई। यहां चौकी के अंदर पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी हुई। बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से खीरी में दो सगे भाइयों, पीलीभीत में एक…

पीलीभीत में गिरी बिजली, दो लोगों की मौत,चार घायल

पीलीभीत में बरसात के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही चार अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को सुबह करीब दस बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर एक निवासी श्रवण कुमार अन्य मजदूरों के साथ गांव के ही राजेश कुमार के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर श्रवण बुरी तरह से झुलसकर वहीं गिर गया। काम करने वाले…

पीलीभीत में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई ई-रिक्शा, एक की मौत, आठ घायल

जहानाबाद-शाही मार्ग पर बरेली हाईवे स्थित शाही मोड़ तक के लिए ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। नगर के नई बस्ती इलाके का रहने वाला नाजिम दोपहर बाद करीब नौ यात्रियों को बैठाने के बाद जहानाबाद से शाही के लिए रवाना हुआ था। हंडा और कुकरीखेड़ा के बीच अचानक शाही की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर लगने से ई-रिक्शा मार्ग के किनारे खाई में जाकर पलट गया। खाई में पानी भी भरा था। हादसे के बाद चालक…

पीलीभीत में आठ महीने बाद मिली किशोरी , पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को 25 अक्तूबर 2023 को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बदायूं के थाना दातागंज के गांव कमा निवासी रविंद्र को नामजद किया गया था। पुलिस ने सोमवार को सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी को बिलसंडा नहर तिराहे पर उस समय बरामद कर लिया, जब वह पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी। पुलिस…