पूरनपुर/पीलीभीत महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर सूचना दी गई, कि थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका का बाल विवाह किया जा रहा है, सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देश पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग उप निरीक्षक रमाकांति वन स्टाफ केंद्र की मानोसमाजिक परामर्शदाता मृदुला शर्मा एवं थाना पूरनपुर की उपनिरक्षक रीना मौके पर जा पहुंची तो टीम द्वारा पाया गया कि जनपद बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत:हाईवे पर घोड़े से टकराकर बाइक सवार की मौत।
पूरनपुर/पीलीभीत। हाईवे पर घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया कनपारा के रहने वाले संजय कुमार कुशवाहा पुत्र करनपाल कुशवाहा उम्र 27 वर्ष सोमवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल बंडा थाना क्षेत्र के गांव से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक बलरामपुर चौकी क्षेत्र मोड पर पहुंचा तभी अचानक बाइक घोड़े से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो…
पीलीभीत : सपाइयों के साथ केंद्रीय रेल मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी मे सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।
पूरनपुर: सपा नेता राजकुमार राजू ने केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मोजूदगी मे सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा जिसमे उन्होने कहा रेलवे द्वारा विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के धर्मापुर गांव में दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास स्थित सतभईया बाबा श्री बाला जी महाराज के मंदिर जो की क्षेत्र के ही नही दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है जहां हर वर्ष ऐतिहासिक मेला लगता है जिसमे हज़ारों लोग जुटते है उस मंदिर पर रेल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल…
पीलीभीत : लोहरपुरा ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की मनमानी हावी
पूरनपुर। जनपद के पूरनपुर विकासखंड के लोहरपुरा ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की मनमानी और भ्रष्टाचार का मामला अब और भी उजागर हो गया है। पंचायत भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भवन के अंदर जबरदस्त गंदगी और जालों का आलम है, जिससे यह स्पष्ट है कि वहां काफी समय से ताला पड़ा है और कोई गतिविधि नहीं हुई। आरोप है कि पंचायत सहायक महीनों से पंचायत भवन नहीं आ रहा, फिर भी हर महीने पूरा वेतन निकाल…
पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 11 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये। शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिरकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढ़ंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की…
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पूरनपुर : पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत मालाघाट, रमनगरा एवं भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर प्रशानिक अधिकारियों, सशस्त्र सीमा बल व जनपदीय पुलिस के साथ पैदल गश्त की गई एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के सम्बन्धित को निर्देश दिए गए।बार्डर एरिया पर स्थित पौन एकड़ घाट के आसपास नाव के माध्यम से दूरगामी क्षेत्रों का जायजा लिया गया तत्पश्चात रमनगरा स्थित एसएसबी…
पीलीभीत: मासूमों के साथ दरिंदगी करने वाला दुकानदार भेजा गया जेल
पूरनपुर/ पीलीभीत दुकान पर सामान खरीदने गईं पांच वर्ष की मासूमों के साथ दरिंदगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।जिले में मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं लगातार हो रही है। न्यूरिया में हुई घटना के बाद हजारा क्षेत्र में दो मासूमों के साथ घटना सामने आई है। हजारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की पांच वर्षीय पुत्री पड़ोस की एक अन्य पांच वर्षीय बच्ची के साथ में 30 अप्रैल को गैर समुदाय के जलालुद्दीन की दुकान पर सामान खरीदने…
पीलीभीत:तीन दिन पूर्व घर से गायब हुई युवती को पुलिस ने किया बरामद
पूरनपुर/पीलीभीत। तीन दिन पूर्व घर से गायब हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसको मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।थाना घुंघचाई क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती तीन दिन पहले अपने घर से गायब हो गई थी। तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस पर परिजनों ने घुंघचाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर थाना पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। गुरुवार को युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने…
पीलीभीत: जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किसानों से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की
पूरनपुर/पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक आवश्यक मीटिंग जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने की तथा संचालन जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि 5 मई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनपद पीलीभीत के किसानों की प्रमुख समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। जनपद के गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा बकाया गन्ना मूल्य बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड बरखेड़ा व बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड मकसूदापुर पर बकाया गन्ना…
पीलीभीत: ग्राम चौपाल में भाजपा विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
पूरनपुर/पीलीभीत।ग्राम चौपाल 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम पंचायत धर्मापुर खुर्द में जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार हबीबउररहमान,खण्ड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा,पुलिस विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे ।जिसमें गांव की समस्याओ जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,राशनकार्ड,वृधावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,किसान सम्मान निधि,सहित अनेको समस्याओं को सुनने के लिए स्टाल लगाये गए जिसमे 11 बजे से शाम 5 बजे तक समस्याओ को नोट…
पीलीभीत:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गेहूं की कटाई के बाद बैशाख माह में गांव के देवीस्थान परिसर में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
पूरनपुर/ पीलीभीत।देवीस्थान पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर चोखा-बाटी (भटा-भौरियां) का सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।पुरानी परंपरा के तहत गांव अमरैयाकलां में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गेहूं की कटाई के बाद बैशाख माह में गांव के देवीस्थान परिसर में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं ने देवीस्थान पर बैंगन व अनाज चढ़ाकर पूजा अर्चना की तथा खुले परिसर में महिलाओं ने उपले जलाकर सामूहिक चोखा-बाटी बनाई और देवीस्थान पर जाकर महिलाओं ने प्रसाद चढ़ाया। प्रसाद चढ़ाने के बाद गांव की महिला व पुरुषों और…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई।
कलीनगर/पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सीमा सुरक्षा बल, APF नेपाल एवं जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पिलर सुन्दरनगर व कुतिया कवर आदि संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने अमित कुमार (महानिरीक्षक SSB पीलीभीत सेक्टर), अनिल कुमार शर्मा (उपमहानिरीक्षक SSB पीलीभीत सेक्टर), शेर सिंह चौधरी (कमान्डेंट SSB 49वीं बटालियन) आदि के साथ समन्वय गोष्ठी की गई। गोष्ठी में भारत-नेपाल सीमा पर कानून व्यवस्था को…
पीलीभीत :बेसिक शिक्षकों ने पहलगाम कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर नगर में कैंडल मार्च निकाला।
पूरनपुर/पीलीभीत। जिला अटेवा संगठन के निर्देशानुसार अटेवा शब्लाक इकाई पूरनपुर द्वारा बेसिक के शिक्षकों ने पहलगाम कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर नगर में कैंडल मार्च निकाला।अटेवा संगठन ब्लाक इकाई पूरनपुर के द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों द्वारा पहलगाम कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर बीआरसी के गांधी पार्क पूरनपुर से शाम को नगर के मुख्य मार्गों पर होते हुए स्टेशन चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। शिक्षकों ने भारत सरकार से मांग की, कि शहीद परिवारों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी…
पीलीभीत :बरखेड़ा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन।
बरखेड़ा /पीलीभीत के ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र ग्राम मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी के दाता हनुमान मंदिर पर 121 कुंडलीय के आयोजन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।तथा जिसमें गांव की कन्याओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर वहीं सभी कन्याओ ने अपने सिर पर पीले क्लश रखकर मूड़ा पंडरी पलिया बिहारपुर रामनगर जगतपुर मूसेपुर कला मूसेपुर खुर्द नगरा उगनपुर सुहास में भ्रमण किया कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग होते हुए पुना मूड़ा उर्फ पंडरी मंदिर पर पहुंची तथा कलश यात्रा में काफी संख्या में कन्याओं की भीड़ देखने को…
पीलीभीत : दरवाजे के सामने खड़ी हैरों चोरी पुलिस को दी तहरीर
पूरनपुर/पीलीभीत।खेत जोतने के लिए हैरों मांग कर लाया किसान गांव के युवक के दरवाजे के सामने खड़ी कर दी।लेकिन वह रात्रि 11 बजे उसको पुनः देखने पहुंचा तो हैरों गायब थी।इसको लेकर किसान ने दरवाजे पर खड़ी हैरौं के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला हैरों चोरी की हो गई। पूंछताछ करने पर जिस युवक के दरवाजे पर हैरों खड़ी थी उसका ही चोरी में हाथ बताया जा रहा है।सतीश पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम ग्रन्ट नं. 21 उर्फ ढक्का चांट कोतबाली पूरनपुर क्षेत्र निवासी युवक ने कोतबाली पुलिस…
पीलीभीत :समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
पीलीभीत राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर आगरा दलित संसद रामलाल सुमन के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना एवं विरोध प्रकट किया गया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राजपाल को ज्ञापन दिया गया साथ ही सतेंद्र मौर्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी ने धरना सभा में अपने संबोधन कहा कि दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा साथ कहा अभी जल्दी में महान सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर जौनपुर…
पीलीभीत :जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पीलीभीत : जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील अमरिया क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता रामप्रसाद पुत्र रामचरन, निवासी ग्राम धनकुनी एवं संजीव कुमार कुमार उर्फ संतोष कुमार निवासी ग्राम चहलोरा तहसील अमरिया, जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता रामप्रसाद ने ग्राम धनकुनी में चकमार्ग की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अमरिया के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें ग्राम धनकुनी…
पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक ने थाना माधोटांडा का किया निरीक्षण।
लीनगर/पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव ने थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने थाने के विभिन्न अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, एचएस रजिस्टर आदि का गहनता से अवलोकन किया गया, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला/साइबर हेल्प डेस्क आदि की स्थित का जायजा लिया एवं मैस में खाने की गुणवत्ता को परखा गया। कर्मचारियों के लिये साफ बैरक, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, लंबित माल-मुकदमों एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मालखाने में रखे गए…
पीलीभीत: नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण हादसा एक की मौके पर मृत्यु, दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम थोड़ा
पूरनपुर/पीलीभीत: बृहस्पतिवार को देर रात पूरनपुर मैगलगंज नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है । घाटमपुर में कार और टैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक की मौके पर ही मृत्यु । जबिक भाई-बहन ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ । कार के परखच्चे उड़ गए। पांच घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा बृहस्पतिवार देर रात लगभग नौ बजे हुआ। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे निवासी बहादुर सिंह, रिषभ पुत्र तेजू, सोनी देवी पत्नी कृपाल सिंह, सुनहारी देवी पुत्री तेजू, अनिकेत पुत्र पिंटू…
पीलीभीत : सुनीता सिंह सैनी ने विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत खाग सराय में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।
सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सुनीता सिंह सैनी ने विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत खाग सराय में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया आगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों से बातचीत की गई एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों के पोषण पर ध्यान देने हेतू निर्देशित किया गया ऑगनवाडी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजन पाई गईं, ततपश्चात सदस्या द्वारा गांधी सभागार में त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु गाँधी सभागार में 12.00 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से सम्बंधित 07 शिकायतें आई जिसमें दो शिकायतें…
