कासगंज।विकास भवन कासगंज में बुधवार को इफको द्वारा नैनो उर्वरक एवं जैब उर्वरक आधारित उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने संतुलित फसल पोषण एवं जैब उर्वरकों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने परंपरागत उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इनके विकल्प के रूप में नैनों उर्वरकों को बढ़ावा देने की बात कही। इफको से राज्य प्रमुख यतेंद्र तेवतिया, जिला प्रबंधक…
Category: कासगंज
कासगंज:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कासगंज।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे ने निर्देश पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार से शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। इससे पूर्व हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध के द्वितीय चरण का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पूरे जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। तीसरे चरण के अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक एकत्र होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के जिला…
कासगंज: उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज परिसर में टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन
कासगंज: शासन द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत दर्जी ट्रेड में वार्षिक लक्ष्य 425 के सापेक्ष दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के साक्षात्कार हेतु दिनांक 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज परिसर में टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। अतः आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ दिनांक 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2025…
कासगंज: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
केवीके मोहनपुरा में किसानों को दिखाया गया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मोहनपुरा (कासगंज)शनिवार को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का सीधा प्रसारण मोहनपुरा के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को दिखाया गया। यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक सलाह प्रदान पर कृषि उत्पादकता में सुधार, फसल विविधीकरण, सिंचाई के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर सस्ती वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनी और उन्हें फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित…
कासगंज:फसल अवशेष खेत में जलाने पर लगेगा जुर्माना
कासगंज।पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को खेत में फसल अवशेष न जलाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड पटियाली के ग्राम परतापुर एवं जिनौल में सहायक विकास अधिकारी कृषि अतुल शर्मा एवं तकनीकी सहायक सतीश चंद्र एवं अवनीश ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने हेतु जागरूक किया। साथ ही किसानों को अवगत कराया कि अवशेष जलाने की हठधर्मिता पाए की स्थिति में दो एकड़ से कम भूमि के लिए प्रति घटना पांच हजार रुपए जुर्माना, दो…
कासगंज:आवश्यकता और वैज्ञानिक सोच देती है आविष्कार को जन्म-डीएम
a
कासगंज:जिलाधिकारी ने खाद की कालाबाजारी एवं नकली खाद की बिक्री की सख्ती से रोकथाम के लिये कराई छापामार कार्यवाही
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिले में खाद की कालाबाजारी एवं नकली खाद की बिक्री की सख्ती से रोकथाम के लिये सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुये इसे काफी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। खाद की काला बाजारी करने वालों तथा किसानों की फसल बर्बाद करने के लिये नकली खाद का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते…
कासगंज:उन्नीसवां दिन भी काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
अपनी आयु के पांच दशक पूरे कर चुके शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने को लेकर शिक्षकों का अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करने का आंदोलन आज अठारह दिन से अधिक का समय हो जाने के बाद भी निरंतर जारी है। शिक्षक सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। किन्तु केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कदम उठाए जाने अथवा शिक्षकों…
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का फीता काट कर किया शुभारंभ।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल कासगंज में एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इसमें सर्वप्रथम नोडल अधिकारी डॉक्टर उत्कर्ष यादव द्वारा इसकी जानकारी दी गई। इस वर्ष के विषय पर बड़े पैमानों पर आपात स्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की चुनौतियां किस प्रकार होती हैं जैसे बाढ़ आ जाए या फसल सूख जाए ,फसल बर्बाद हो जाए या एग्जाम का समय स्टूडेंट परेशान रहते हैं तो इस तरह की…
कासगंज: दिव्यांग सहायता उपकरणों हेतु मेजरमेंट शिविर का हुआ आयोजन
कासगंज।एलिम्को कानपुर एवं समेकित शिक्षा कासगंज के सामूहिक सौजन्य से परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु मेजरमेंट शिविर का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र गोरहा सोरों जी पर किया गया। इस कैंप में एलिम्को कानपुर के कुशल डॉक्टर्स की टीम द्वारा बच्चों की जांच की गई। जांचोपरांत अब तक दो शिविरों ने कुल 190 पात्र दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, सुगम्य केन, हियरिंग ऐड आदि विभिन्न प्रकार के निःशुल्क सहायता उपकरण हेतु चिह्नित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप…
कासगंज:प्रभारी मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मील उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण चौधरी मा0 विधायक हरिओम वर्मा जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काटकर “यू0पी0 ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025” का किया गया भव्य शुभारंभ।
कासगंज: शासन के निर्देशानुसार जनपद में दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे स्वदेशी मेला का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मील उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण चौधरी मा0 विधायक हरिओम वर्मा जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काटकर “यू0पी0 ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025” का किया गया भव्य शुभारंभ।। उद्घाटन/शुभारंभ अवसर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा दीपावली महापर्व के अवसर पर दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक जनपदो में यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला आयोजित किये…
कासगंज: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय बैंकर्स उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
दिनांक 09-10-2025राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखा प्रबन्धकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका औपचारिक शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के आर्थिक उत्थान में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय समावेशन बढ़ा है, जो जीडीपी में बढ़े…
कासगंज : स्वच्छता ही सेवा के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज जिला गंगा समिति, कासगंज द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में एक प्रेरणादायक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं गंगा नदी के संरक्षण के महत्व को समझाना था।इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने नमामि गंगे परियोजना की जानकारी देते हुए नदी संरक्षण में मुख्यतः आठ घटकों की विस्तृत…
कासगंज: राजकीय महाविद्यालय कासगंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता रैली का कार्यक्रम संपन्न
आज दिनांक 8.10.2025 को राजकीय महाविद्यालय कासगंज मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम किया छात्र-छात्राओं ने जागरूकता के नारे लगाते हुए नौरथा का भ्रमण कर महिलाओ को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में बताया रैली में उपस्थित डॉ कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय डॉक्टर महेंद्र कुमार डॉक्टर पुष्पा कार्यालय प्रभारी कबीर अहमद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चली जा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर के बारे में…
कासगंज:460 ग्राम नशीले पदार्थों सहित दो गिरफ्तार।
जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ना कासगंज पुलिस द्वारा कासगंज क्षेत्र अन्तर्गत दो अभियुक्तों को 460 ग्राम नशीला पदार्थ ( डायजापाम ) सहित गिरफ्तार कर थाना कासगंज पर पंजीकृत मुअसं 437/2025 धारा 25/22 एन डीपी एस एक्ट के अंतर्गत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना बताया जाता है। अभियुक्तों के नाम मुस्लिम पुत्र बच्चन निवासी मौ. गद्दी टोला थाना उझानी , बदायूं जिससे 250 ग्राम नशीला पदार्थ संतोष पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम अहरौली थाना जनपद कासगंज बताए जाते हैं जिससे 210ग्रा. अवैध…
कासगंज: सरसों बीज की निःशुल्क मिनी किट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
कासगंज।राज्य सरकार द्वारा तिलहन एवं दलहनी उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके मद्देनजर उच्च उत्पादन वाली सरसों प्रजाति के बीज की मिनी किट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि निःशुल्क सरसों बीज की मिनी किट प्राप्त करने के लिए किसानों को 15 अक्टूबर तक कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अपनी बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि रबी की वर्ष 2025-26 के लिए सरसों बीज की मिनी किट सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर…
कासगंज:15 अक्टूबर तक शिक्षक करेंगे काली पट्टी बांध अनिवार्य टीईटी का विरोध
कासगंज।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर सेवारत शिक्षकों पर अनिवार्य टीईटी का जनपद में मौन विरोध लगातार जारी है। सेवारत अध्यापकों पर टीईटी अनिवार्यता हटाए जाने की मांग को लेकर 10 सितंबर से पूरे प्रदेश में शिक्षक आंदोलित हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति तत्कालीन शासनादेशों के अनुसार ही हुई है। सेवा अवधि के मध्य में नवीन पात्रता को शामिल करना न्यायोचित नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि आंदोलन…
कासगंज:सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस, पहुंची 27 शिकायत
कासगंज। पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कासगंज द्वारा की गई। समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 25 शिकायती पत्रों की आमद हुई, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। शनिवार की दोपहर दो बजे तक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस…
कासगंज : स्काउट गाइड की समीक्षा बैठक संपन्न
राजधानी लखनऊ के वृन्दावन गार्डन में आगामी 20 नवंबर से आयोजित होने वाली स्काउट गाइड संस्था की राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार की शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज प्रांगण में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्काउट गाइड संस्था की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे ने की। उक्त बैठक में आगामी तैयारियों पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज से कुल 54 प्रतिभागी इस जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर एचपीएन दुबे, मुनेश राजपूत, अभिषेक पांडे, श्रीपाल शाक्य, राम विरले,…
कासगंज : निःशुल्क सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
मोहनपुरा : पुष्पलता चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत मोहनपुरा एवं पिवारी में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों पर महिलाओं एवं युवतियों को तीन माह का निःशुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अब तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा इन केंद्रों से प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शनिवार को ट्रस्ट के इन केंद्रों पर 50 प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नीरू पुंढीर, ऋतु पुंढीर, संगम, नीरज, अंशिका, मुस्कान, रंजना,…
