शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज विकास खण्ड परिसर कासगंज में किसान मेला व किसान सम्मान दिवस का आयोजन। जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित। कासगंज: शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज विकास खण्ड परिसर कासगंज में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनार्न्तगत किसान मेला व किसान सम्मान दिवस का आयोजन।भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी…
Category: कासगंज
कासगंज:जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक शिक्षक संकुलन बैठक का आयोजन किया गया
बीएसए की अध्यक्षता में हुई मासिक शिक्षक संकुल बैठक सिढ़पुरा (कासगंज)मंगलवार को विकास खंड सिढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सरावल पर मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार ने बीएसए का स्वागत किया। बैठक में नोडल संकुल शिक्षक ब्रजेश कुमार द्वारा प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान एजेंडा अनुसार शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।…
कासगंज:जिला अधिकारी की अध्यक्षता में डी लआर सी और डी सी सी जिला सहकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी द्वारा बैंकों को रोज़गारपरक योजनाओं में लम्बित ऋण आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर वितरित करने के निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा डीएलआरसी व जिला सलाहकार समिति डीसीसी की बैठक आयोजित।बैठक में बैंकों के स्तर पर सितम्बर तिमाही तक किये गये व नवम्बर तिमाही में किये गये कार्यों की एवं बैंकों तथा शासन प्रायोजित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। ऋण जमानुपात तथा वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत अर्जित प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई, जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से वर्तमान तिमाही के…
कासगंज :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की
कासगंज : अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए ने की कार्यवाही- बीएसए ने किया कासगंज ब्लॉक के विद्यालय का निरीक्षणकासगंज।सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रातः 10.30 बजे विकास खंड कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला खंगार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। रसोइया द्वारा विद्यालय खोले जाने पर शनिवार को विद्यालय बंद रहने की जानकारी हुई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर खुला तेल एवं मसाले एक्सपायर डेट के पाए गए। विद्यालय की छत पर लकड़ियां एकत्रित तथा प्रांगण में साफ सफाई भी नहीं…
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल…
कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज रहा ओवर ऑल चैंपियन, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
कासगंज।मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्री गणेश इण्टर कॉलेज कासगंज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेरा युवा भारत उप निदेशक पुनीत गोयल, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयन्त कुमार गुप्ता और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी अंकित कौशल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया गया।डॉ जयन्त गुप्ता ने प्रतिभागियों को जीवन एवं शारीरिक विकास में खेल के महत्व के बारे में अहम जानकारी दी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण…
कासगंज : दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना की शर्तें
दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पति में से युवक के दिव्यांग होने की दषा में रू0 15,000/- युवती के दिव्यांग होने की दषा में रू0 20,000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दषा में रूपये 35,000/- की धनराषि प्रदान की जाती है। पात्रता की शर्ते जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी,कासगंज।
कासगंज : ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया
विकास खंड अमांपुर की ग्राम पंचायत थरा चीतरा में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से संबंधित ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। तथा ग्राम पंचायत में फैमिली आईडी बनाये जाने के बारे में भी जानकारी दी गयी। ग्राम चौपाल समापन के बाद नगर पंचायत अमांपुर की गौशाला रानामऊ का निरीक्षण किया गया निरिक्षण के समय उपसिथत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रम में संरक्षित गोवंशों को…
कासगंज में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जनपद में गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिकता वाले चिन्हित आर्द्रभूमियों बस्तौली ब्रह्मपुर, रामछितौनी एवं सिकंदरपुर खुर्द को अधिसूचित कराए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात गंगा संरक्षण, जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कादरगंज घाट पर एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गंगा…
कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
कासगंज 18.012.2025 को जिलाधिकारी प्रणय सिंह अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं रोडवेज बस स्टैंड पर परिवहन निगम अन्य वाहनों से लगने वाले जाम की समीक्षा लोक निर्माण विभाग व अन्य सभी स्टेक होल्डर विभाग अन्तर विभागीय समन्वय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी सड़क मार्गों का परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण कर ऐसे स्थलों को…
कासगंज:लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत ग्राम पचांयत उढेर पुख्ता, ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, ग्राम पंचायत कांतौर, ग्राम पंचायत अल्लीपुर बरबारा एवं ग्राम पंचायत कुरामई तहसील कासगज, जनपद कासगंज में आज दिनांक 17.12.2025 को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर शुभारम्भ किया गया।इसी क्रम में प्रभारी माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की अनुमति से श्री विजय कुमार तृतीय, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज एवं श्री बलवंल कुमार उपाध्याय सचिव तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार सदर कासगंज एवं श्री वीरपाल सिंह…
ठंड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें जिलाधिकारी कासगंज, प्रणय सिंह ने शीतलहर/ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की
ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की एडवाइजरीजिलाधिकारी महोदय कासगंज ने बताया कि ठंड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करेंजिलाधिकारी महोदय कासगंज, प्रणय सिंह ने शीतलहर/ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए कोयले की अंगीठी/मिट्टी तेल का चूल्हा/हीटर/ब्लोवर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में हवा का आवागमन/वेंटिलेशन/वायु संचार बनाये रखे, ताकि कमरे में विषाक्त/जहरीली धुआँ इकट्ठा न हों। शरीर को सुखा रखें, गीले कपडे तुरन्त बदल लें, ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा…
कासगंज : रूद्राक्ष सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज की अध्यक्षता में पेंषनर्स दिवस का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 17.12.2025 को कलैक्ट्रेट परिसर के रूद्राक्ष सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज की अध्यक्षता में पेंषनर्स दिवस का आयोजन किया गया। सभागार में श्री अजीत कुमार सिंह, वरिश्ठ कोशाधिकारी, सहित जिले के कई कार्यालध्यक्ष भी उपस्थित रहें। (जिला पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृशि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधि0 अभि0 नलकूप खण्ड, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक षिक्षा, जिला प्रषिक्षण अधिकारी इत्यादि) साथ ही कोशागार के लेखाकार श्री अमित कुमार सविता, श्री सर्वेष मिश्रा, व श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहें।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अपनी समस्या बतायी। उन्होंने किसानों की समस्या को गम्भीरता के साथ सुना और उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने बिजली बिल अधिक आने पर सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी के समक्ष 2 शिकायतंे कब्जा से सम्बन्धित प्राप्त हुयी उन्होंने तत्काल शिकायत निस्तारण करने के सम्बन्धित को दिये निर्देश।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं को पात्र…
कासगंज:मतदाता रोल पर्यवेक्षक एवं मण्डलायुक्त ने कासगंज के वाहिदपुर माफी मतदान केंद्र में बने बूथ संख्या 190 एवं 191 का किया निरीक्षण
कासगंज : अलीगढ़ मंडल की आयुक्त एवं मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्य की गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देेश्य से जिला कासगंज के ढोलना क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपलब्ध अभिलेखों की गहन समीक्षा की और स्थानीय मतदाताओं से संवाद कर एसआईआर की प्रगति और जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।आयुक्त ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पूर्णतः पारदर्शी बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम…
कासगंज में ऐतिहासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों व जनकल्याण योजनाओं की गहन समीक्षा
पारस्परिक समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार एवं जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए योजनाओं का किया जाए प्रभावी संचालन – संगीता सिंह, आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ कासगंज 16 दिसम्बर 2025 (सू0वि0) आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार कासगंज में मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह अवसर कासगंज जनपद के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि जिला गठन के पश्चात पहली बार अलीगढ़ मण्डल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त मण्डलीय अधिकारी एक साथ कासगंज कलक्ट्रेट में उपस्थित रहे।बैठक…
कासगंज:अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने वार्षिक निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश लाइन की मैगजीन में उपलब्ध कारतूसों खोखा कारतूसों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए
अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कासगंज का वार्षिक निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश लाइन की मैगजीन में उपलब्ध कारतूसों खोखा कारतूसों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए इस दौरान पुलिस लाइन निश्चित परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली इसके बाद पुलिसकर्मियों से बलवा और दंगे के दौरान हमले से बचाव पूर्व अभ्यास भी कराया यह मॉक ड्रिल एक घंटे तक चली इसी दौरान पुलिस कर्मियों को आंसू गैस रबर बुलेट प्लास्टिक बुलेट के उपयोग का भी अभ्यास कराया डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने प्रत्येक…
कासगंज में एचपीवी वैक्सीन कैंप का शुभारम्भ, 100 छात्राओं को लगी प्रथम डोज
एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम -मण्डलायुक्त, संगीता सिंह 16 दिसम्बर 2025 (सू0वि0) जिला चिकित्सालय कासगंज में आयोजित एक विशेष समारोह में आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, संगीता सिंह ने किशोरियों में गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कैंप का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सहावर की 100 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई।मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय कैंसर से बचाव की दिशा में एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।…
कासगंज:मण्डलायुक्त/मतदाता रोल पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सबन्ध में विकास भवन सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की
31 दिसंबर तक आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से भर सकते हैं गणना प्रपत्र-हमारा प्रयास है किसी मतदाता का नाम लिस्ट में वंचित न रह पाये और डूप्लीकेट भी नहीं रहे इसलिये जनप्रतिनिधि इस कार्य में सहयोग करें।* *निर्वाचन आयोग शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार कराने के लिए प्रतिबद्ध* कासगंज 16 दिसम्बर 2025 (सू0वि0) आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ एवं मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सबन्ध में विकास भवन सभागार में राजनैतिक दलों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक…
कासगंज:विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
अमांपुर (कासगंज)मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मक्खन लाल इण्टर कॉलेज अमांपुर में विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग खो-खो में सोनी महिला क्लब की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मक्खन लाल इण्टर कॉलेज अमांपुर के प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा , उप प्रधानाचार्य ब्रजेश राठौर, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार मौर्य और मधुवाला द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।वॉलीबाल बालक वर्ग में शेरा यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।200…
