कन्नौज : रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत मचा कोहराम ?

खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा एक 17 वर्षीय किशोर नीचे उतरते समय पांव फिसलने से रोटावेटर में फंस गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना ठठिया के पैथाना गांव निवासी बबलू खान का 17 वर्षीय पुत्र रुस्तम अली मंगलवार की सुबह अपने खेत में धान की फसल काटने गया था।रुस्तम के खेत के निकट ही गांव के मोइन खान का भी खेत है। मोइन के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था।अपने खेत पर कार्य करने…

कन्नौज : कनपुर में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा एवं कोच को सम्मानित किया

आज कानपुर के बर्रा बायपास स्थित रुचि गेस्ट हाउस में आयोजित ब्लेक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा एवं कोच सम्मान समारोह में योगेंद्र शर्मा को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एन्ड कराटे फेडरेशन आफ इंडिया का सयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। एवं फोर्थ डान ब्लेक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। मेरे साथ ही हमारे प्रिय छात्र रियांश चौधरी ने ब्लेक बेल्ट फस्ट डान की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की। इस अवसर पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिंहान राज प्रकाश शर्मा एवं जनरल सेक्रेटरी सिंहान बाबुल वर्मा ने माल्यार्पण कर सभी…

जनपद कन्नौज की हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरुहो के इंटर कॉलेज बिटोला देवी ज्योरासन लाल इंटर कॉलेज में अभय प्रताप सिंह के साथ की मारपीट ?

जनपद कन्नौज की हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरुहो के इंटर कॉलेज बिटोला देवी ज्योरासन लाल इंटर कॉलेज में अभय प्रताप सिंह राजेश कुमार ग्राम अरुहो में पड़ रहा है गांव के बिरजू पुत्र जगपाल कठेरिया के साथ कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उस छात्र के साथ मारपीट की । छात्र सुबह अपने घर से विद्यालय में पढ़ने आया था इंटरवल होने के बाद विद्यालय के सामने एक दुकान पर बैठा था।वहां पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उस छात्र को खींच कर उसके साथ मारपीट कर…

कन्नौज : खाद की कालाबाजारी की खबर करने पहुंचे पत्रकार से अभद्रता कर छीना फोन ?

कन्नौज जनपद में खाद की कालाबाजारी की खबर को कवरेज करने पहुंचे स्थानीय पत्रकार पर भड़के सचिव ने मोबाइल छीन लिया। वीडियो फोटो बनाते देख अभद्रता से पेश आने लगे। मोबाइल में फोटो वीडियो डिलीट कर बाद में पत्रकार को मोबाइल वापस कर दिया। स्थानीय पत्रकार ने इसकी शिकायत कन्नौज जिला अधिकारी से की। कन्नौज जिले के जसोदा कस्बा में किसान सहकारी समिति पर खाद की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां किसान खाद को लेकर लाइन में लगकर घंटो इंतजार करते हैं। जब समय आता है…

कन्नौज : ग्रैंड पैरेंट्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन , बच्चों के कार्यक्रम देख लोगों ने की सराहना ?

शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में ‘‘ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे‘‘ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी विद्यालय प्रबंधनतंत्र ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ न सिर्फ आयोजित किया, बल्कि समाज को संगठित परिवार में रहने की सीख दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सरोज पाठक,स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार और प्रधानाचार्य अचिंतो आरके पौल के द्वारा दीप प्रज्जवलन,माल्यार्पण तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों दादा-दादी, नाना-नानी का पूरी भव्यता के साथ स्वागत किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ दीपप्रज्जवलन माँ शारदे को फूल-माला अर्पण कर…

कन्नौज : कार और वाईक की भिड़ंत में युवक की मौत ?

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार की मौके पर मौत। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।रविबार दोपहर लगभग 3 बजे मैकुपुरवा जसोदा निवासी रामपाल सिंह यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व.नरेंद्र सिंह अपने घर से जसोदा बाजार में त्यौहार का समान खरीदने के लिए आ रहा था । जैसे ही भट्टा गांव के सामने आया तभी गुरसहायगंज की तरफ जा रही कार बाइक सवार को टक्कर मार…

कन्नौज : नाबालिक को वाहन चलाने को कतई न दें– टीएसआई अरशद ?

तिर्वा। त्योहारों के मद्दे नजर कस्बा तिर्वागंज की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टीएसआई अरशद अली चिलचिलाती धूप में भी लगातार सड़कों पर ही नजर आ रहे हैं।उनकी मेहनत से काफी हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार भी दिखाई दे रहा है। टीएसआई के द्वारा की जा रही मेहनत की वजह से ठठिया चौराहा,गांधी चौराहा के आसपास लगने वाला जाम में राहत भी दिखाई दे रही है। इस समय उनका ध्यान नाबालिग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगा रखा है। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा…

कन्नौज: विशाल धनुष्याग राम लक्ष्मण परशुराम संवाद

सौरिख।कस्बा नादेमऊ में चल रही रामलीला कार्यक्रम में विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर रात रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। कस्बा की रामलीला मैदान में कानपुर से आए कलाकार राम के अभिनव आशीष पांडे , लक्ष्मण की भूमिका में आदर्श पांडे , परशुराम रमण शुक्ला , जनक अमित कुमार ,रावण प्रदीप, ब्रह्मस्वरूप द्विवेदी बाणासुर के रूप में संवाद करते नजर आए। महाराज जनक ने पुत्री सीता की विवाह के लिए स्वयंवर…

कन्नौज: हवन-यज्ञ एवं भूमि पूजन विशेष आयोजन सम्पन्न हुआ

कन्नौज। श्री आदर्श परमानंद रामलीला कमेटी खड़िनी कन्नौज के सम्मानित पदाधिकारी , सम्मानित संरक्षक मण्डल, सम्मानित सदस्यगण,एव नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने संयुक्त रूप से हवन-यज्ञ एवं भूमि पूजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ है। जिसके उपरांत रामलीला ग्राउंड में भगवान श्री राम के चरणों मे अपनी हाजरी लगाई। इस मौके पर अध्यक्ष मोहन मिश्रा, विशेष सहयोगी सुधीर कुमार पाल, संरक्षक क्षेत्रपाल सिंह बैस (छोटे भाइया), रामबाबू गुप्ता,धर्मपाल सिंह तोमर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, रामपाल चक्रवर्ती, राकेश चक्रवर्ती,प्रबंधक गिरजेश सिंह बैस, निर्भय सिंह बैस, उपाध्यक्ष अनुज तिवारी,नीलकमल सिंह बैस, कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता,…

कन्नौज: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया ज्ञापन

कन्नौज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में चिकित्साधीक्षक को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक ज्ञापन दिया और उन्हीं के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी कन्नौज के लिए भी ज्ञापन दिया गया। महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ उप्र के द्वारा 9 अक्टूबर को जो ऑनलाइन पोर्टल हाजिरी का आदेश हुआ।उसको निरस्त करने की मांग की गई। महिला स्वास्थ्य कर्मियों कहना है कि है। हम लोग फील्ड वर्कर है। दूर शहर से आना जाना होता है । गांव में जाने के लिए कोई साधन नहीं होता तो हम लोग मदद लेकर…

कन्नौज: दशानन के धराशाई होते ही जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रामलीला मैदान

हसेरन। रामलीला मैदान हसेरन में चल रही रामलीला आज रावण वध के साथ समाप्त हुई इससे पूर्व राम रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ सत्य रूपी राम द्वारा अ सत्य रूपी रावण पर 31 वाणो का प्रहार किया गया। जिससे रावण के दस शीश भुजाएं कट गई तथा एक बंद उसकी नाभि में लगा जिससे उसका अमृत सूख गया और उसकी मृत्यु हो गई रावण की मृत्यु होते मैदान में रखें रावण के पुतले में आग लगा दी गई। रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इससे…

कन्नौज: 48 वर्षों की परंपरा के साथ रामलीला की शुरुआत

सौरिख। कस्बा खढनी में करीब 48 वर्षों से चली आ रही परंपरा रामलीला में विशाल महोत्सव के साथ प्रथम दिवस की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा समाजसेवी व शिक्षक नेता हिमांशु प्रताप ने फीता काटकर किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन मिश्रा व प्रधान सुधीर पाल ने मुख्य अतिथि का माला पगड़ी पहनकर स्वागत किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने प्रथम दिवस प्रभु श्री राम की आरती उतार कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आशु गुप्ता सच भूषण सुग्रीव यादव विनय कुलदीप मुकेश इत्यादि लोगों को माला पहनकर स्वागत किया। कमेटी…

कन्नौज: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों में मारी टक्कर , पूर्व दरोगा समेत दो घायल

हसेरन। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो वाईको में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पूर्व दरोगा खुशीपाल सिंह भदौरिया जो 2 महीने पहले थाना सौरिख से सेवा निवृत हुए थे । किसी काम से नादेमऊ आए थे। वापस जाते समय शाम 7 बजे के करीब दरोगा की बाइक में टक्कर मार दी । तथा अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया । अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।…

कन्नौज: रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध ?

हसेरन। कस्बा में चल रही रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। लंकापति रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ को युद्ध के लिए भेज दिया। मेघनाथ और लक्ष्मण का विशाल घमासान युद्ध हुआ। युद्ध में ब्रह्मा अस्त्र के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। प्रभु राम के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित देख विलाप करने लगे। वीर बजरंगबली हनुमान द्रोणागिरी पर्वत पर जाकर संजीवनी लाए। संजीवनी से लक्ष्मण जीवित हो गए। रणभूमि में लक्ष्मण कुछ जीवित होने का समाचार पाते ही…

कन्नौज: कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम संपन्न ?

हसेरन। कस्बा के रामलीला मैदान में कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से प्रोडक्शन ग्रान्ट के अंतर्गत कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की आरती कार्यक्रम कर शुरुआत हुई। श्रीमद् भागवताचार्य परम शास्त्री कुमारी ब्रज भारती अनुरागनी ब्रज भारती किशोरी जी ने बालकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक कथा सुनाई। दो दिवसीय मेला कार्यक्रम के साथ कृष्ण महोत्सव एवं लोक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कृष्ण भक्ति के बारे में दृष्टांत देते…

कन्नौज : अज्ञात चोरों ने घर में लगा जंगला तोड़कर जेवरात समेत नगदी की पार ?

हसेरन। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर दीवाल में लगे जंगले को हटाकर कमरे में घुसकर लाखों के जेवरात समेत नगदी की चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर घर के लोगों ने देखा कमरे की अलमारी बक्सा खुला पड़ा देख इसकी सूचना यूपी 112 व चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटो खगानले लगी। कस्बा हसेरन के नगरिया मोहल्ला निवासी नीरज मिश्रा पुत्र राज नारायण उर्फ रंजन मिश्रा के घर…

कन्नौज : दोपहर तक नहीं पहुंचते ब्लॉक के कर्मचारी , अति पिछड़ा ब्लॉक हुआ साबित

हसेरन। कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। फरियादि अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन ब्लॉक में कर्मचारी दोपहर तक नहीं आते है। कई लोग उदास होकर अपने घर लौट जाते हैं। हसेरन ब्लॉक को अति पिछड़ा ब्लॉक कहा जाता है। जहां अधिकारी और कर्मचारियों की मौज होती दिखाई दे रही है। मंगलवार दोपहर तक ब्लॉक परिसर में खाली पड़ी कुर्सी और परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। कर्मचारी अपने मनमानी के चलते समय से नहीं पहुंच रहे हैं। कहीं ना कहीं लापरवाही…

कन्नौज:तेजस्विनी कुशवाहा ने चित्रसेन निगम स्वर्ण पदक सम्मान पाकर जिले का नाम किया रोशन

कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2024 तेजस्वनी कुशवाहा ने एमए भूगोल में ,चित्रसेन निगम स्वर्ण पदक सम्मान, प्राप्त करके जिले का नाम रोशन कर दिया। उनके आवास पर पहुंचे अखिल भारतीय शाक्य महासभा कन्नौज के पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित किया। ग्राम जलालाबाद सुभाषचंद्र की पुत्री तेजस्वनी कुशवाहा ने पीएसएम डिग्री कॉलेज कन्नौज की एमए भूगोल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 39वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा चित्र सेन निगम स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अखिल…

कन्नौज: रासलीला का शुभारंभ कृष्ण जन्म की लीला

कन्नौज। हसेरन कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम में रात्रकालीन बेला में वृंदावन धाम से आए बाल कलाकारों ने रासलीला का मनमोहक कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया। बाल कलाकारों ने कृष्ण स्वरूप के दर्शन कराए। रासलीला में भक्तों की भीड़ रहीं। रविवार दोपहर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम में सीता हरण की लीला दिखाई गई। लंका नरेश दशानन ने साधु का भेष धारण कर मरीच को सोने का मृग बनने को कहा। इधर साधु वेश में पहुंचे दशानन सीता का हरण किया। सुरक्षा…

कन्नौज: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हसेरन। गांव के बाहर सड़क पर साइकिल चलाते समय अज्ञात वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक घायल हो गया। आनंन फानन में घर के लोगों ने उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। रविवार की बीती रात बालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इसकी सूचना हसेरन चौकी पुलिस को दी। रविवार सुबह चौकी पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। हसेरन क्षेत्र के जोगनीपुर्वा गांव निवासी अभिनव…