लखनऊ के साहू सिनेमा हॉल में शनिवार को 101 छात्राओं को विवादों में चल रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ दिखाई गई। हॉल से बाहर निकलने के बाद लड़कियों ने कहा कि हम लोगों को ब्रेनवॉश से बचना होगा। दोस्ती सोच-समझकर करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने इसका आयोजन किया था। बता दें कि तमाम विरोध के बावजूद 5 मई यानी शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई।लखनऊ में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा, स्कूल की लड़कियों को जागरूक करने के लिए फिल्म दिखाई गई है। ये फिल्म…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:रेड क्रॉस दिवस सोमवार को,डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में लगेगा रक्त दान शिविर-सीएमओ
फर्रुखाबाद: 6 मई 2023 शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी 50 वर्षीय काल्पनिक नाम अमर नाथ ने बताया कि मुझे खाने की नली में कैंसर हो गया था उसका आपरेशन दिल्ली में कराया मैं स्वस्थ हो गया लेकिन कुछ समय के बाद मेरे शरीर में रक्त की कमी हो गई तो डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती होकर मैंने अपने रक्त चढ़वाया तब जाकर मैं स्वस्थ हुआ l मैं उस व्यक्ति का धन्यवाद देना चाहूंगा जिसकी वजह से आज मेरा जीवन बच सका l साथ ही लोगों से अपील करता हूं…
पीलीभीत :अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष बने कपिल गुप्ता।
पूरनपुर। अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त भैया ने नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी कपिल कुमार गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद पीलीभीत का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं व उनके पदाधिकारियों ने बधाइयां देकर शुभकामनाएं दी। कपिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह जिम्मेदारी पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।हर समय कार्यकर्ता के लिए तैयार रहेंगे।उनके इस पद का दायित्व मिलने के बाद उन्हें…
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था तथा जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी /कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैगमार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली को प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने व खुरापाती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया…
बांदा-मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न
बांदा- दिनांक 6 मई 2023 को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरोग चिकित्सक डॉ हरदयाल ने बताया कि बच्चों में भी तेजी से मानसिक रोग बढ़ रहे हैं बच्चों में क्रोध, भय, चिंता, अपराध बोध, अत्यधिक उदासियां, अधिक खुशी जैसे भाव देखने को मिल रहे हैं जिसका सबसे प्रमुख कारण मोबाइल का दुरुपयोग है, सामाजिक मेलजोल में कमी, परिवार का बच्चों के बीच कम समय देना भी सम्मिलित है।इसके…
बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया तालाबों का निरीक्षण
बांदा -जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित किये जा रहे तालाबों में ग्राम मवई बुजुर्ग में टेहुआं तालाब तथा ग्राम जमालपुर में खोदे जा रहे तालाब के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम मवई बुजुर्ग के टेहुआं तालाब का निरीक्षण किया, जो कि लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी खुदाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने खुदाई का कार्य तेज गति से वर्षा से पूर्व कराये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि तालाब के किनारे…
मैनपुरी में सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 घायल:शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, दो बाइकों में हुई भिड़ंत
मैनपुरी के बरनाहल में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों कि घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीसरे की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बरनाहल थाना क्षेत्र के हरियाणा निवासी जबर सिंह यादव पुत्र ताले सिंह, देवेंद्र सिंह यादव पुत्र अमीर सिंह, उदयवीर यादव पुत्र विजय सिंह किसी मैरिज होम में हो रही शादी…
मैनपुरी में युवक ने मंदिर के पास बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने किशोरी को मंदिर के पास बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमान खिशक गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी में काम कर रहे एक युवक ने…
मैनपुरी : आइसक्रीम वाले पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आउंगी वापस; ऐसे शुरू हुई अंशुल और सपना के बीच प्रेम-कहानी
मामला जिले को सौरिख थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। गांव निवासी देवकीनंदन की शादी चार वर्ष पहले कन्नौज जिले के तालिग्राम थाना क्षेत्र के दलापुरवा गांव निवासी सपना के साथ हुई थी। देवकीनंदन काम करता और सपना घर पर रहकर गृहणी का काम करती। परिवार ठीकठाक चल रहा था। लेकिन शायद देवकीनंदन को यह नहीं पता था कि यह खुशियां महज चार वर्षों में ढह जाएंगी। आइसक्रीम बेचने का काम करता है अंशुलवैसे तो अंशुल कर्नाटक में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। लेकिन मूल रूप से…
प्रयागराज:जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 21. 05.2023 (दिन रविवार) को जनपद न्यायालय तथा समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सिविल, राजस्व व जुर्माने से दंडनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा।यह जानकारी सुभाष चंद्र मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
औरैया: संघमित्रा मौर्य बौद्ध विहार में धूमधाम से मना बुद्ध जयंती का महापर्व
धूमधाम से मना बुद्ध जयंती का महापर्व .ऐरवा कटरा की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा नगला बरहा में संघमित्रा मौर्य बौद्ध विहार में विश्व को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जहां मौजूद भंते संगरत्न बौद्ध ने कहा की समाज को बुद्ध की विचार धारा पर चलना चाहिए. सामाजिक कुरीतियां से निकल कर शिक्षा पर समाज को ध्यान देना चाहिए . इस मौके पर कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी बौद्ध आर्मी संगठन रंजीत शाक्य,रमेश शाक्य,जुगराज शाक्य,प्रेमचंद्र शाक्य,राकेश शाक्य,जसवंत शाक्य,शिशुपाल शाक्य,संजू शाक्य,अनूप शाक्य,…
पीलीभीत : भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन
पूरनपुर नगर पालिका चुनाव में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में वार्ड नंबर 10 के सभासद पद की भाजपा प्रत्याशी मोहिनी वर्मा के कार्यालय का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा , वार्ड 10 के प्रभारी हरिराम गौतम ,स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष नितिन वर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया । इस दौरान भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है , अगर विकास की गंगा वहानी चाहते हो , तो वार्ड वासियों को मोहिनी वर्मा को आने वाली…
पुलिस बनकर किया 7 पुलिस वालों से ठगी, जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस मुख्यालय स्थित लॉजिस्टिक कार्यालय से जुड़े सात सिपाहियों से ठगों ने ट्रांसफर के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। इन लोगों ने पिछले दिनों बीडीडीएस और नारकोटिक्स ट्रैकर कोर्स के लिए डॉग हैंडलर की वर्कशॉप कराने के बाद यूपी के 9 डॉग स्क्वॉड के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। जिसमें जुड़े दो संदिग्ध नंबरों से मनचाही पोस्टिंग दिलाने का मैसेज भेजकर ठगी की गई। इसमें जालसाज के नंबर कैसे जुड़े और किसके हैं? इसका पुलिस पता लगा रही है।पुलिस मुख्यालय लॉजिस्टिक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम राव ने…
ओडिशा-महाराष्ट्र की मिट्टी से बनेगी इकाना की नई पिच, पढ़िए रिपोर्ट
IPL 2023 से लखनऊ का इकाना स्टेडियम चर्चा में है। वजह स्टेडियम की पिच है। IPL के अब तक 6 मैचों में धुरंधर खिलाड़ी चौका-छक्का बड़ी मुश्किल से लगा सके। वो एक-एक रन के लिए जूझते दिखे। आलम यह है कि लखनऊ की टीम अपने ही घर में 126 और 135 रन का आसान स्कोर भी अचीव नहीं कर सकी। ऐसे में अब BCCI ने पिच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। IPL के बाद BCCI पिच की खुदाई कराएगी। ओडिशा और महाराष्ट्र की मिट्टी से नई पिच तैयार की…
गाज़ीपुर : बरही बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
बरही ,बुद्ध पूर्णिमा तथागत बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक राजकुमार मौर्य ने कहा कि बुद्ध ज्ञान का बड़ा सागर है ।उन्हें समझने के लिए पहले शिद्धार्थ को समझना होगा राकेश यादव ने कहा कि बुद्ध के बताये गए मार्ग पर चलने से लोगो का कल्याण होगा डॉ विरेद्र कुशवाहा ने अपने उदबोधन में पंचसील के बारे में बालिकाओ को बताया ।बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने…
ब्रेकिंग हरदोई:- भीषण रोड हादसा तीन घायल दो की मौत
हरदोई:- लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों के मारी टक्कर टक्कर लगने से बाइक सवार गिरे जाकर पुल के नीचे तीनों की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर उसके बाद उसी ट्रक ने सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सै ति या पुर गांव में ऑटो में मारी टक्कर 2 लोगों की मौके पर मौत 2 लोग घायल पुलिस मौके पर पहुंची
मैनपुरी : जांच के दौरान पकड़े गए फर्जी वोटर, पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार मतदान केंद्र का भ्रमण करते नजर आए। इस बीच सीडीओ और एएसपी ने महमूद नगर के पोलिंग बूथ से एक युवक को फर्जी वोट डालने पकड़ कर कोतवाली भिजवाया। वहीं गोलाबाजार से एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। पहले डाले गए वोट की स्याही नहीं मिटी थीजिले में बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे थे, जो मतदान केंद्र पर…
मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया
कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। साथियों ने सीएचसी में भर्ती करायाहार्ट अटैक की आशंका के चलते एक साथी कर्मी द्वारा सीपीआर दिया गया। इस दौरान वहां एबुलेंस आ पहुंची। दरोगा को साथी कर्मियों ने सीएचसी, किशनी…
जौनपुर : जिले में सबसे अधिक 71.14 प्रतिशत हुआ मतदान के साथ शाहगंज नगर पालिका पहले स्थान पर
शाहगंज : उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में वोटों की झमाझम बारिश हुई।तो महिलाओं ने लोकतंत्र के इस मेले में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह आठ बजे से ही नगर के कुल आठ पोलिंग बूथों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। सबसे अधिक पहली बार मतदान करने जा रहे युवक व युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिली। वहीं नगर पालिका और बालिका इंटर कालेज के पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ लाइन में लगी रही l नगर पालिका के पोलिंग…
प्रयागराज ; जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मुण्डेरा मण्डी में चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने के लिये बनाए गए रिसीविंग काउन्टर व स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये I
उन्होंने मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनों के जमा करने के लिए बनाए गए रिसीविंग काउन्टर व जमा करने के पश्चात स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखने की व्यवस्था व रिसीविंग काउन्टर के पास साफ-सफाई,निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था ,निर्वाचन कर्मचारियों के बैठने के लिए कार्पेट की व्यवस्था, लगाए गए साईनेज, बैंरिकेटिंग आदि का निरीक्षण किया व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक आरoओ0 रिसीविंग काउन्टर पर जाकर ईवीएम मशीन को रिसीव करने वाले लोगों को पीठासीन अधिकारी की डायरी व मतपत्र लेखा की जांच…
