जानकीपुरम निवासी अंकित सिंह भवानी बाजार के पास फुटपाथ पर मोबाइल एसेसरीज की दुकान लगाता है। मंगलवार रात अंकित दुकान पर था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और गाली देते हुए गोली चला दी। जो उसके दाहिने हाथ में लगी। एसीपी अलीगंज ने बताया कि अंकित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में अंकित की गांव में पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते ही गोली मारी गई है। आरोपी के खिलाफ अक्टूबर 2022 क्रास…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि विषयक एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया
फर्रुखाबाद, आज 23 मई 2023 को पीएम स्वनिधि का घन प्राप्त करने हेतु आवेदक को पात्र चाहिए ब उसका पंजीकरण भी होना चाहिए। पात्रता के अनुसार अन्य शासकीय योजनाओं से आच्छादित होना चाहिए। आवेदक को बैंक क्यूआर कोड अवश्यक प्रदान करें ताकि ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान करने में असुविधा न हो। बैंक आवेदक को औपचालिता पूरी करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आम जन, स्ट्रीट वेन्डर्स से चाट आदि सामान खरीदें व क्यूआर कोड से भुगतान करें। संकिसा वसन्तपुर व नवाबगंज में विशेष परिश्रम की आवश्यकता है।बैंकों के पास जो…
फर्रुखाबाद:रविवार को 2.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप
फर्रुखाबाद, 23 मई 2023 जनपद में वैक्सीन लगवाने के प्रति जहां जागरूकता बढ़ी है वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रयास भी असरदार साबित हो रहे हैं। पोलियो वैक्सीन लगवाने के मामले में ग्राफ काफी बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण यानि एनएचएफएस 4 में जहां 12 से 23 माह के 64.5 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की तीन डोज दी गई वहीं एनएचएफएस 5 में यह तादात बढ़कर 72.2 प्रतिशत हो गईlइस बारे में मलिन बस्ती सूफी खां की आशा राजदा बताती हैं पहले लोगों को टीकाकरण के प्रति समझाने में बहुत…
पीलीभीत:जन कल्याण सुरक्षा संघ कार्यालय पर, जि.पं.अध्यक्ष प्रतिनिधि को किसानों की समस्याओं का दिया ज्ञापन।
पूरनपुर (पीलीभीत)जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र के जमुनिया खास जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर मंगलवार को बुलावे पर जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभग सिंह कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे वही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उसके बाद संगठन पर चर्चा की गई वही जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरभग सिंह को संगठन के लेटर पर लिखित पत्र देकर मांग करते हुए कहा कि संगठन उसी समाज का कल्याण सुरक्षा व हर सम्भव मदद करने के लिए बनाया गया है…
बरेली – आंवला कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र दूसरे समुदाय के लोगों पर महिला को भगा ले जाने का आरोप।
बदायूं जिले के मिर्जापुर का रहने वाला एक व्यक्ति बजीरगंज थाना के सलैरी के भट्टे पर काम करता है। उस व्यक्ति ने थाना आँवला में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ रहकर भट्टे पर काम करता था। वह 22 मई 2023 को कछला गंगा जल भरने गया था। वापस आकर देखा कि उसकी पत्नी और बच्चे व झुग्गी में रखा सामान व पैसे गायब हैं। उसने बताया कि आंवला कोतवाली के गांव सिहुलिया का रहने वाला वकील अहमद का उसकी झुग्गी…
बरेली – डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के हक के लिए संगठन जेसीआई ने भरी हुंकार।
सरकार की उपेक्षा का शिकार बनी डिजिटल मीडिया के पंजीकरण के लिए एवं ई-पेपर के संचालन को लेकर आज जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया (रजि0) ने हुंकार भरी। जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया (रजि0) के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने एक वर्चुअल मीटिंग करके डिजिटल मीडिया के पंजीकरण के लिए हुंकार भरी और कहां गया कि सरकार मीडिया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और देश की आजादी के पिछत्तरवी वर्षगांठ के बाद भी पत्रकारों को उनका हक नहीं दिया गया है देश में सरकार किसी की भी हो लेकिन पत्रकारों…
UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा फाइनल परिणाम जारी, टॉप 4 में गर्ल्स शामिल, टॉपर लिस्ट करें चेक यहां
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर…
बनारस में गली के आवारा कुत्तों का बन गया पासपोर्ट, अब कुत्ते विदेश जाकर बसेंगे क्या जानिए इस रिपोट में
गली-गली घूम रहे आवारा कुत्तों से पीछा छुड़ाने और उनके काटने से रोजाना परेशान हो रही जनता की परेशानी दूर करने के लिए एक अनूठा फॉर्मूला तलाशा गया है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गली के दो आवारा कुत्तों के पासपोर्ट तैयार किए गए हैं. अब इन्हें विदेश भेजकर वहीं बसाया जाएगा. इसके लिए दोनों कुत्तों के मालिक भी तलाशे जा चुके हैं. दोनों कुत्ते अब जल्द ही अपने नए घर जाने के लिए हवाई जहाज में बैठकर विदेश यात्रा करेंगे. इन दोनों कुत्तों के लिए विदेश में नए घर…
मैनपुरी : सांस लेने में दिक्कत के चलते दो नवजात सहित तीन की मौत
शहर के पावर हाउस रोड निवासी मदन कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सरोज पिछले कुछ दिनों से हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उपचार के दौरान रविवार की रात सरोज की मौत हो गई। पुलिस लाइन निवासी 22 वर्षीय प्रेक्षा चौहान पिछले कुछ दिन से बीमार थीं। परिजन उनका कहीं बाहर उपचार करा रहे थे। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल…
मैनपुरी : नवीन बाईपास सर्वे में रेलवे का ओवर ब्रिज भी होगा शामिल
मैनपुरी शहर में प्रस्तावित नवीन बाईपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य तेज कर दिया है। नवीन बाईपास के लिए जमीन के सर्वे के साथ रेलवे क्रॉसिंग के लिए भी सर्वे किया गया। सोमवार को रेलवे और निर्माण खंड के अधिकारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर के पास ओवर ब्रिज के लिए सर्वे किया। मैनपुरी आगरा बाईपास रोड शहर के व्यस्त मार्ग में शामिल होने के कारण अब सरकार ने नवीन बाईपास के निर्माण की तैयारियां की हैं। प्रस्तावित नवीन बाईपास के लिए निर्माण…
मैनपुरी : विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला, घर में मची चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से झूलता मिला। सोमवार की सुबह घर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहबांस गांव की है। गांव निवासी विपिन कुमार हलवाई का काम करता है। आठ साल पहले उसकी शादी लक्ष्मी देवी (32) निवासी…
आगरा, कानपुर और गाजियाबाद समेत लखनऊ में डायरिया के 45% मरीज
यूपी में लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और आगरा में डायरिया मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात इस कदर बिगड़ते जा रहे है कि गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर सीधे भर्ती कर इलाज कर रहे है। राजधानी में बड़े चिकित्सा संस्थानों, जिला अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में 45% तक के मरीज बढ़े है। लोहिया संस्थान के OPD में हर दिन 400 मरीज पहुंच रहे है।वही एक्सपर्ट्स की माने, आने वाले दिनों में लू और डायरिया के और गंभीर…
सुबह लखनऊ में तड़के गरज के साथ हुई हल्की बारिश , जानिए मौसम के बारे में
यूपी में मंगलवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सुबह करीब 4 बजे गरज के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं। वहीं, सोमवार को मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47°C दर्ज किया गया।हीटवेव के कारण दिन के साथ रात भी तपने लगी है। मथुरा और चित्रकूट में रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मथुरा में न्यूनतम तापमान 30.6°C और चित्रकूट का 29.9°C रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह से ही कड़ी धूप…
प्रयागराज- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ऋण हेतु मांगे गये आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रामऔतार यादव द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्तियों के लिये वित्तीय वर्ष-2023-24 में इकाई संख्या.70 मार्जिनमनी धनराशि रु0-203.00 लाख एवं 592 व्यक्तियों के रोजगार का लक्ष्य जनपद प्रयागराज को प्राप्त हुआ है। इस योजना में निर्माण क्षेत्र में धनराशि रु0-50.00 लाख तक साथ ही सेवा क्षेत्र के लिये धनराशि रु0-20.00 लाख तक बैंको के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार शुरु कर सकते हैं।इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षित वर्ग को 35 प्रतिशत एवं…
बरेली – नबावगंज तहसील क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयनित।
बरेली – अगले महीने 10 से 13 जून तक मध्य प्रदेश के भोपाल में विद्यालय राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में होगी। इसमें जिले की नवाबगंज तहसील के गांव मौजम नगला के नजदीक स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा सागर उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर खेलेगी। छात्रा का चयन बरेली में गत वर्ष नवंबर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता में किया गया था।जिला क्रीडा सजिव नईम अहमद ने बताया कि बालिकाओं का कोचिंग कैंप 29 मई से 7 जून तक सहारनपुर जनपद के गुरू नानक इंटर…
पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण है जरूरी : आदर्श कुमार (सम्पादक दस्तक मीडिया ग्रुप)
जंगल हों या वृक्ष इनका मानव जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान है। असलियत यह है कि वृक्ष दुनिया में जीवन का समर्थन करने वाली अहम और महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाहते हैं। यह ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। लेकिन आज जिस तेजी से समूची दुनिया में जंगल खत्म हो रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब जंगलों के अभाव में धरती पर पाई जाने वाली बहुमूल्य जैव सम्पदा बड़ी तादाद में नष्ट हो जाएगी जिसकी भरपाई की कल्पना ही बेमानी होगी।…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक आयोजित हुई
फर्रुखाबाद 22 मई, 2023 आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक मे जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनने में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। एक अन्य बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कम कि सिंचाई का पानी, टेलतक पहुंचना चाहिए। ‘भुगतान लंबित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। गौ पालक को प्रतिभाग कितना चारा व हरियाली दी जा रही है। इससे उबगत कराएं।…
बांदा: बरात लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, बोलेरो सवार सात में से चार की मौत, दो कानपुर के लिए रिफर, एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
जयमाल आदि के बाद कुछ बाराती लेकर बोलेरो करीब एक बजे रात को वहां से गोधनी के लिए निकले तभी बदौसा थाना के तुर्रा के पास अचानक मवेशी के आ जाने और उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी (65) पुत्र सियाराम द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी (70) पुत्र मइयादीन, कैलाशी (54) पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो…
मैनपुरी: शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले युवकों के शव, घरों में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के खरपरी गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार (30) शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह खाना खाने के बाद देर शाम घर से निकला। जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा।…
मैनपुरी : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में कार ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। वहीं तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्करपहला हादसा किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहा पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगरिया गांव निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर परचून व चाय-समोसा बेचने का…
