प्रयागराज: प्रदेश में आगामी 1 सप्ताह के दौरान शुष्क मौसम के साथ तापमान में वृद्धि से प्रदेश में एक बार फिर से लू चलने की संभावना

प्रयागराज, प्रदेश में आगामी 1 सप्ताह के दौरान शुष्क मौसम के साथ तापमान में वृद्धि से प्रदेश में एक बार फिर से लू चलने की संभावना निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान के कारण आ रही पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के परिणामस्वरुप कहीं-कहीं 100 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार से आए आँधी/तूफान के साथ प्रदेश के कुछ स्थानों पर 60-70 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाओं के साथ हुई वर्षा के बावजूद प्रदेश के अनेक भागों में…

कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक ली. इस अहम मीटिंग में वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को अगले छह महीने तक विदेशी यात्रा से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि एक दिन सभी मंत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए. इसलिए सभी मंत्री सप्ताह…

फर्रुखाबाद: चोरी के तीन मामलों में दोषी अरूण यादव को 6 वर्ष 3 माह की सजा, 1.60 लाख रुपये का अर्थदंड

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 जनपद में चोरी और नकबजनी के मामलों में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने अभियुक्त अरूण यादव को दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार अभियुक्त अरूण यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी माधौपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली फर्रुखाबाद एवं थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2020 में धारा 457, 380 एवं 411 भा.द.वि. के तहत…

फर्रुखाबाद:नगर में चला सख्त वाहन चेकिंग अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले 9 वाहन सीज

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए तथा क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले थ्री-व्हीलर टेंपो और ऑटो पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई टेंपो में लगाई गई अतिरिक्त सीटों को मौके पर ही कटवाकर हटवाया।…

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर जताया शोक

 लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार एवं पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से…

फर्रुखाबाद में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न, 421 कृषकों का हुआ चयन

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए कृषकों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी श्री अरविन्द मोहन मिश्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्री सतीश कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, प्रगतिशील कृषक श्री कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बुकिंग कराने वाले कृषक उपस्थित रहे।उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज…

फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र, लिंक एक्सप्रेसवे में सर्किल रेट बढ़ना किसानों की ऐतिहासिक जीत

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी महोदया से मुलाकात कर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन की ओर से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की तस्वीर भी भेंट की गई। जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसी भी योजना में सर्किल रेट बढ़ना किसानों के हित में होता है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में…

फर्रुखाबाद:बनी-बनाई सड़क उखाड़ने पर भड़के लोग, विकास मंच ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत पल्ला से बजरिया जाने वाली सड़क पर पलरिया चौराहे से नवाब दिलावर जंग तक बनी हुई सड़क को दोबारा उखाड़कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के विरोध के बाद मामला और गरमा गया तथा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को मौके पर बुलाया गया।बताया गया कि संबंधित सड़क पूरी तरह सही स्थिति में थी और केवल कुछ स्थानों पर नालियों में समस्या थी, जिसे ठीक कराने…

फर्रुखाबाद: केंद्रीय व जिला कारागार में “लीगल हेल्प डेस्क” का उद्घाटन, बंदियों के परिजनों को मिलेगी त्वरित कानूनी सहायता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार फतेहगढ़ में “लीगल हेल्प डेस्क” का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों एवं रिश्तेदारों को जेल परिसर में ही त्वरित विधिक सहायता, कानूनी परामर्श तथा लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान…

लखनऊ:सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है। प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना…

लखीमपुर खीरी : जेठ के दूसरे मंगल के पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कराया विशाल भंडारा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद का वितरण किया। तपती गर्मी के बीच पुलिस के सहयोग से किए गए भंडारे की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया साथ…

लखीमपुर खीरी : दस्तक मीडिया ने जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कराया भंडारा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) दस्तक मीडिया द्वारा जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर गोला गोकर्णनाथ के अलियापुर, उदासीन आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता ने भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमानजी सहित सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह द्वारा प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं नें…

लखीमपुर खीरी : महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं से मिले सपा सांसद

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में किए जा रहे सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन साथ ही भाजपा पर इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा के रुख के विरोध में सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी…

प्रयागराज: प्रमुख सचिव ने ‘अनुभव वीथिका’ का किया अवलोकन, विशेष पहल को बताया प्रेरणादायी एवं पवित्र कार्य

इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजन बच्चों हेतु निर्मित ‘अनुभव वीथिका’ का आज माननीय प्रमुख सचिव (होमगार्ड, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने वीथिका के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने। भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त एवं निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उन्हें संग्रहालय की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक महत्व एवं यहां संरक्षित विविध संग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद संग्रहालय देश…

प्रयागराज:क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 14.05.2026 को आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीरापुर धनजैया, हंडिया, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन

प्रयागराज, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 14.05.2026 को आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीरापुर धनजैया, हंडिया, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, रिलायंस, एमआरएफ टायर, याज़ाकी इंडिया, टीवीएस मोटर्स, पीपल मंत्रा आदि द्वारा लगभग 1000 रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार मेले में जूनियर हाईस्कूल, हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsa…

फर्रुखाबाद:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला युवक गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना मऊदरवाजा की…

फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए डीएम, 15 दिन में स्पीड ब्रेकर व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश 

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष Rajput ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 11.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मृतकों की संख्या में 26.31 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं क्रमिक…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090,…

फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग…

फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने चाचूपुर जटपुरा कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 से संबंधित अभियुक्त विकास पुत्र बृह्मपाल एवं कश्मीर पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चाचूपुर जटपुरा थाना Rajepur को…