गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के नये महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संभाला पदभार

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के नये महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने आज गोरखपुर मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने रेलवे अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और बेहतर संचालन एवं यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। श्री बोरवणकर ने स्पष्ट किया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्री सुरक्षा, समयपालन और स्वच्छता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रेनों की समयबद्धता में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यात्री सुविधाओं का…

फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ आज NIC, फतेहगढ़ में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य और जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक श्री सुशील शाक्य, समाज सेविका डॉ. रजनी सरीन, आदरणीय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम शामिल…

लखनऊ:विजय विश्वास पंथ ने संभाला कमिश्नर लखनऊ मंडल का पदभार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंथ ने आज औपचारिक रूप से लखनऊ मंडल के कमिश्नर का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहले आजमगढ़ और प्रयागराज मंडलों में भी कमिश्नर के रूप में कार्य किया है और लगातार तीन मंडलों में इस पद पर बने रहने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस मौके पर अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उन्हें पदभार ग्रहण करते ही बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व की सराहना की। विजय विश्वास पंथ की…

लखनऊ:भाजपा और सपा: धर्मनिरपेक्षता और राजनीतिक दिशा पर उठ रहे सवाल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय राजनीति में धर्म और जाति आधारित मुद्दे लंबे समय से विवाद का विषय बने हुए हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों ने इस बहस को और तीखा कर दिया है। भाजपा की नीतियों पर विवाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर धर्म और संप्रदाय के मुद्दों को उभारकर राजनीतिक लाभ उठाती है। संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। अनुच्छेद 51…

जौनपुर : स्वर्गीय सुभाष चन्द्र यादव जी के द्वितीय पुण्य तिथी पर दुर्गा सिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर के डाक्टर आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नोजवानों ने IMA BLOOD BANK में किया रक्त दान

जौनपुर जिले के सबसे बड़े दानवीर घराने के महान पुण्य आत्मा सुभाषचंद्र यादव के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर IMA BLOOD BANK में बड़ी संख्या में नोजवानों ने लिया रक्तदान शिविर में भाग । जानकारी के लिए बता दे कुकुडी़ राज घराना जौनपुर जिले में सबसे बड़े दानवीर के रुप में हमेशा याद किया जाता हैं , सरकार को जमीन दान देने से लेकर छोटे बड़े मध्यम वर्ग के लोगों के छोटे बड़े जरूरत के हिसाब से लोगों को संतुष्ट कर सेवा करना उनका परम ध्येय रहा है। उसी…

फर्रूखाबाद में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 51, पुलिस विभाग की 5, विकास विभाग की 3, विद्युत विभाग की 5 और अन्य विभागों की 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें कुल 72 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर ही 3 शिकायतों का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5.0 का शुभारंभ, वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह सहित जनपद फतेहगढ़ के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगणों ने वर्चुअल माध्यम से मिशन शक्ति–5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री…

हरदोई में “मिशन शक्ति 5.0” का शुभारंभ, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (NIC) में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति–5.0” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों को साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को…

कुशीनगर के नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आज औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।…

हरदोई: नवागत एसपी अशोक कुमार मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार, पुलिस लाइन में ली सलामी

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्द की सलामी दी गई। कार्यभार संभालने के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देने की बात कही।…

फर्रुखाबाद:सेवा पर्व पर कायमगंज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को सेवा पर्व के अवसर पर रेंज कायमगंज द्वारा एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज कायमगंज के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है, और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, मोहल्ले और…

लखनऊ:आईएएस मोनिका रानी ने संभाला प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। श्रीमती रानी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा तथा आम जनता को सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान…

लखनऊ:आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के…

औरैया में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संभाला कार्यभार

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक भारती ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली और तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री भारती ने थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनता…

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक…

यूपी CM योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ?

कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जारी । खाद उपलब्धता,बाढ़ की स्थिति,IGRS की समीक्षा तमाम आलाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद।विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवों मौजूद। यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी।प्रदेश भर के DM,कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद। सभी पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त भी मौजूद। यूपी DGP राजीव कृष्ण,एडीजीएलओ अमिताभ यश पहुंचे।प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव गृह भी पहुंचे । प्रदेश भर के CMO और नगर आयुक्त भी मौजूद।कृषि,सहकारिता,बाढ़,सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद

फर्रुखाबाद:हाथीपुर में 22 सितम्बर को होगी किसान-मजदूर महापंचायत, भाकियू टिकैत ने किया महासंपर्क अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद में आगामी 22 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद के हाथीपुर में प्रस्तावित किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर व्यापक महासंपर्क अभियान चलाया। गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया संवाद भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष (बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर) हाथीपुर पहुंचे और इसके बाद नजदीकी गांवों में किसानों से मुलाकात की। संपर्क अभियान के दौरान अदिउली, बाबरपुर, न्यामतपुर, सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया, साथैया, रानीगढ़ कोल्ड, समाई नगला, महलई,…

फर्रुखाबाद: किसानों के लिए आसान हुआ कीट व रोग नियंत्रण – लॉन्च हुआ राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) मोबाइल ऐप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 किसानों की फसलों को कीट व रोगों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल की है। राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (National Pest Surveillance System – NPSS) मोबाइल ऐप के माध्यम से अब किसान आसानी से फसलों में लगने वाले कीट/रोग की पहचान कर उसका समय पर समाधान पा सकेंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से सटीक पहचान यह मोबाइल ऐप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है। किसान भाई अपनी फसल की तस्वीर खींचकर ऐप…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। दी गई हिदायतें एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, त्योहारों पर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। आमजन को किया आश्वस्त पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है…