फर्रुखाबाद:रामनगरिया मेला तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया गंगा तट का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आगामी रामनगरिया मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को पांचाल घाट पहुँचकर गंगा तट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि पूरे मेला क्षेत्र की पुराने लेआउट के आधार पर माप कराएं तथा संपूर्ण क्षेत्र का समतलीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि मेला शुरू…

फर्रूखाबाद: छठ पूजा की तैयारियों का पांचाल घाट पर निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को पांचाल घाट पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बैकअप के रूप में जनरेटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे घाट क्षेत्र को झालरों से सजाया जाए, नदी के किनारों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मेडिकल कैम्प…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहम्मदाबाद व साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे #MissionShakti5 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद एवं साइबर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं — 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन), एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित जनसमूह को महिला संबंधी अपराधों से बचाव…

फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति नवाबगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर — 1098 (बाल संरक्षण), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में वे तुरंत…

फर्रुखाबाद: आदर्श थाना मऊदरवाजा में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 आदर्श थाना मऊदरवाजा में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह द्वारा जनसुनवाई कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, राजस्व संबंधी तथा अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का स्थल पर ही निस्तारण करना…

कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के हुए स्थानांतरण

जन हित एवं प्रशासनिक हित में दिनांक 23/10/2025 को निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षक गणों का स्थानांतरण किया गया, 1, pno 980640097 निरीक्षक राजेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज बनाया गया, 2, pno 072050141 निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कीटगंज से प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज बनाया गया, 3, pno, 982530090 निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक मांडा से प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद बनाया गया, 4, pno 072010235 निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी थाना साइबर अपराध से प्रभारी निरीक्षक मांडा बनाया गया, 5, pno 072390043 निरीक्षक बीरेंद्र कुमार को प्रभारी…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत, बजरंग दल ने उठाई कार्रवाई की मांग

गोला गोकर्णनाथ: (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला शुगर फैक्ट्री निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा को घटना की सूचना दी और मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रही है इसके बावजूद…

प्रयागराज: पेट्रोल पंप पर हुयी घटना में थाना प्रभारी धूमनगंज निलम्बित

दिनांक 23.10.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा थाना धूमनगंज में घटित घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित सभी टीमों एवं सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ मीटिंग की गयी। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा घटना में नामजद सभी 07 आरोपियों पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर को निर्देशित किया गया कि उक्त घटना में बरती गयी लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी धूमनगंज को निलम्बित करें। पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा थाना प्रभारी धूमनगंज को…

प्रयागराज: जिलाधिकारी के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान जारी, कुल 24 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 24.10.2025 को दीपावली के अवकाश के बाद पुनः एक बार युद्ध स्तर पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान छेड दिया गया। बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी का व्यापक सर्वे जनपद के सभी तहसीलों में किया जा रहा है एवं अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.10.2025 को जिले की समस्त तहसीलों में कुल 24 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम भावापुर में चकमार्ग व…

इलाहाबाद : झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन 25 अक्टूबर को

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्त्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा 01 नवम्बर, 2025 की अर्हता दिनांक के आधार पर नामावली तैयार कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुर्नप्रकाशन-25.10.2025 (शनिवार), फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, जैसी स्थिति हो-06.11.2025 (गुरुवार), वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों…

फर्रुखाबाद: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की जानकारी दी और इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस टीम ने…

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा दल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1098, 181, 112, 1090, 1076 — की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं और हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, अनुशासन एवं व्यवस्था पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा भव्य परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। एसपी आरती सिंह ने परेड के दौरान ड्रिल एवं टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए जवानों को अनुशासन, तत्परता और शारीरिक दक्षता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पुलिस बल को सदैव जनता की सेवा के लिए तैयार रहने और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश…

फर्रुखाबाद:जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक संपन्न — जिलाधिकारी ने दिए सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन से संबंधित कुल 11 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के केवल 191 आवेदन लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का तत्काल सत्यापन कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने जानकारी दी कि जनपद की 580…

फर्रुखाबाद:जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में उठे कई अहम मुद्दे, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, बैंकिंग सहयोग, अतिक्रमण, सड़क व्यवस्था और व्यापारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों के असहयोग के कारण कई सरकारी योजनाएं सफल नहीं हो पा रही हैं, जिससे जिले की रैंकिंग पर नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से योजनाओं में अधिक सहयोग देने की अपील की।…

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ब्लॉक राजेपुर बैठक 26 अक्टूबर को आयोजित होगी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 तथागत सम्भ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति-TSS) की ब्लॉक राजेपुर इकाई की आवश्यक बैठक आगामी 26 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान निर्माणाधीन स्वर्गीय प्रोफेसर शैतान सिंह मेडिकल कॉलेज, गौटियाजमापुर, जमापुर मोड़ के पास, राजेपुर फर्रुखाबाद निर्धारित किया गया है। बैठक में संगठन के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही टेलीफोन डायरेक्टरी हेतु सदस्यों के ग्रामवार नामों की सूची एकत्र करने, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन और अन्य…

कासगंज : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अमांपुर : परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ब्लॉक अमांपुर की प्रतियोगिताएं सर्व हितकारी इंटर कॉलेज जसूपुरा के खेल मैदान में आयोजित की गई। शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान प्रशांत, द्वितीय स्थान अक्षय और तृतीय स्थान उदित चौहान ने एवं बालिका वर्ग में क्रमशः पूजा, टीना एवं मोनिका ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला…

यूपी में बढ़ रहा है दलितों पर अत्याचार, अपराधियों को मिल रहा है भाजपा का संरक्षण : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, ये कुछ घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में…

फर्रुखाबाद:त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन अलर्ट — अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों व आमजन से भी संवाद स्थापित कर त्यौहारों के…

फर्रुखाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आई.टी. एक्ट विवेचना समीक्षा बैठक आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 25 पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में आई.टी. एक्ट से संबंधित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, विवेचक अधिकारी तथा साइबर क्राइम प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने आई.टी. एक्ट के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विवेचक अधिकारी गुण-दोष के आधार पर मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध…