फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र मतदाता को गणना प्रपत्र (Form) वितरित किए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, BLO (मतदान क्षेत्र अधिकारी) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक नागरिक से उनके नाम, पते एवं पारिवारिक विवरण की पुष्टि की जा रही है ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। अभियान का…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय बैठक, 12 आईएएस अधिकारी करेंगे विकास कार्यों का निरीक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि 12 आईएएस अधिकारी आगामी दिनों में जनपद फर्रूखाबाद के निरीक्षण हेतु प्रवास पर आ रहे हैं। बैठक में बताया गया कि ये अधिकारी दो समूहों में विभाजित रहेंगे — प्रत्येक समूह में 6-6 अधिकारी होंगे। एक समूह पिलखना गांव में तथा दूसरा दारापुर गांव में निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण, पेयजल आपूर्ति, एवं विकासपरक…
फर्रुखाबाद: सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, थाने में दी तहरीर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष देखने को मिला। बुधवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर थाना नवाबगंज पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने बताया कि फेसबुक पर “Thakur Arvind Singh Rajputana” नामक आईडी, जो कि कुतुबुद्दीनपुर निवासी बताई जा रही है, द्वारा समाजवादी…
फर्रुखाबाद:गुरु नानक जयंती पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 महान संत, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर जयंती समारोह में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने गुरु नानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों…
गोंडा के बीएसए पर ₹2.5 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस — लेकिन कार्रवाई अब भी नहीं!
गोंडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्नीचर सप्लाई करने वाली एक फर्म से दलाली के तौर पर ₹2.5 करोड़ की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की। जब पीड़ित पक्ष ने पुख्ता सबूतों के साथ पुलिस में शिकायत की, तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः न्याय की आस में पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया — जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब…
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि…
लखनऊ:8 से 11 नवम्बर तक नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री — सर्वर ट्रांसफर के चलते चार दिन ठप रहेगा ऑनलाइन कार्य
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 8 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक (चार दिन) रजिस्ट्री से जुड़ा ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की आईएएस नेहा शर्मा द्वारा सभी सहायक महानिरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को संचालित करने वाला एनआईसी (NIC) अब अपने मेघराज क्लाउड…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस लाइन सभागार में काउंसलरों की बैठक सम्पन्न
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत काउंसलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने उपस्थित काउंसलरों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनें तथा उनका समय पर…
फर्रूखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पांचाल घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आज स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने…
प्रयागराज 05 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 05 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम तरांव व मडफा कला में चकमार्ग की भूमि, ग्राम करपिया में खाद गड्ढा की भूमि, ग्राम संसारपुर में होलिका दहन की भूमि तथा घोघी रत्योरा में बंजर की…
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक कर पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा की
शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 09-12 एवं 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने, छात्रों का डाटा नियमानुसार शत-प्रतिशत अग्रसारित/निरस्त एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्षता में संगम सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज उपस्थित रहे। मुख्य विकास…
प्रयागराज: क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी सैदाबाद का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
प्रयागराज दिनांक-04.11.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी सैदाबाद का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स/अतरसुइया व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
जिला गंगा समिति, कासगंज, वन विभाग तथा डब्लू डब्लू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आज सोरों जी घाट पर भव्य गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, सोरों एवं SGM जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नगरवासियों को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, सफाई अभियान एवं श्रमदान के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट परिसर में व्यापक सफाई कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक कुमार रहे। उनके नेतृत्व में श्री भागीरथी इंटर कॉलेज परिसर में विभिन्न छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं का…
फर्रुखाबाद:निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाएंगे, त्रुटियों को सुधारा जाएगा तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची…
जौनपुर :सरदार सेना समाजिक संगठन द्वारा निकाली गयी जनहित संकल्प यात्रा का जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जौनपुर : -विकास भवन पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण। जौनपुर-सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा निकाली जा रही सरदार पटेल स्वाभिमान रथ एवं जनहित संकल्प यात्रा जौनपुर जनपद में प्रवेश करने के बाद सिहोरीवीर में जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल व कार्यकर्ताओं के द्वारा रथ यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इससे पहले सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने सिहोरीवीर में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।रथ यात्रा को वहां…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज में शारदा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ — युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण का नया अवसर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 आज आकांक्षात्मक ब्लॉक नवाबगंज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शारदा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शाक्य ने केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि—“कौशल ही सशक्त भारत की नींव है। जब युवा आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी हमारा समाज और प्रदेश सशक्त होगा। यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम…
फर्रुखाबाद: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा शपथ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने विशेष व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और सावधानीपूर्वक वाहन संचालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि— “माह सितम्बर 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में…
फर्रुखाबाद:सोलर पम्प मैकेनिक बनने का सुनहरा अवसर – कृषि विभाग देगा निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मशीनीकरण एवं तकनीकी खंड के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में “सोलर पम्प स्थापना एवं अनुरक्षण हेतु तकनीकी प्रशिक्षण योजना” के अंतर्गत युवाओं को सोलर पम्प मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना का संचालन राज्य कृषि विकास योजना के तहत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों के खेतों में सोलर पम्पों की स्थापना एवं अनुरक्षण में सक्षम तकनीकी युवाओं को तैयार करना है, ताकि ग्रामीण…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 जनपद में पुलिस प्रशासन के आधुनिकीकरण और बेहतर कार्य प्रणाली की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य के उपरांत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, अजय वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जीर्णोद्धार के पश्चात कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के कार्य निष्पादन…
फर्रुखाबाद में निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र का आयोजन, जिलाधिकारी ने निर्यातकों को किया प्रोत्साहित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, फर्रुखाबाद द्वारा निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए “निर्यात प्रोत्साहन आउटरीच सत्र” का आयोजन दिनांक 4 नवम्बर 2025 को मधुर मिलन गेस्ट हाउस, फर्रुखाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में लगभग 65 निर्यातक इकाइयों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वी.के. वर्मा (संयुक्त निदेशक, MSME मंत्रालय), श्री आलोक श्रीवास्तव (भारतीय…
