फर्रुखाबाद: यातायात माह में भी नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना नंबर के टैम्पो दौड़ रहे बेखौफ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 एक ओर जहां पुलिस प्रशासन “यातायात माह” के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर टैम्पो चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में कई टैम्पो बिना नंबर प्लेट के खुलेआम फर्राटा भरते देखे गए, जो यातायात नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं। लाल दरवाजा से लेकर फतेहगढ़ मार्ग तक ऐसे कई खटारा टैम्पो दिनभर सवारियों से भरे दौड़ते नजर आते…

आजमगढ़ :हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार ?

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई।वादी विपिन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर द्वारा थाना बरदह को सूचना दी गई कि दिनांक 03.11.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में गांव के प्रभु राजभर, विशाल राजभर, धर्मेन्द्र राजभर एवं अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डण्डे से…

धर्मगुरु युग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की आजीवन प्रतिबद्धता और अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा

भदंत ज्ञानेश्वर के निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महास्थवीर के निधन पर शोक जता रहे हैं. म्यांमार मंदिर में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था . देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर 10 नवंबर तक डीप फ्रीजर में रखा गया है. 11 नवंबर को नगर भ्रमण के बाद बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार म्यांमार…

फर्रुखाबाद:मां रामप्यारी मैरिज लॉन में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के जिला जेल चौराहा स्थित मां रामप्यारी मैरिज लॉन में बुधवार को एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस विवाह में पीयूष शाक्य पुत्र श्री सतेन्द्र कुमार शाक्य निवासी ग्राम आसलपुर, पोस्ट पुठरी, जिला फर्रुखाबाद का विवाह किरन शाक्य पुत्री श्री रमेशचन्द्र शाक्य निवासी ग्राम अजमतपुर, पोस्ट पचपुखरा, जिला फर्रुखाबाद के साथ बौद्ध धर्म की रीति-नीति से सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित युगल को बौद्ध परंपराओं के अनुसार त्रिशरण पंचशील दिलाते हुए विवाह संस्कार सम्पन्न…

कन्नौज में प्रशासन मुस्तैद: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर डीएम व एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025  कार्तिक माह की पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज मेंहदी घाट (थाना कोतवाली क्षेत्र) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में की गई सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालु-प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से…

लखीमपुर खीरी : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में गोला विधायक ने माथा टेक उनकी पावन स्मृतियों को किया नमन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वा प्रकाश पर्व गोला गोकर्णनाथ में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कुम्हारन टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शामिल हुए और गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका और उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया और क्षेत्रवासियों व जनपदवासियों सहित सिख समाज को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं…

लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में टेका मत्था, लंगर में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी संकल्प शर्मा संग श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने गुरु नानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष गुरुद्वारा…

लखीमपुर खीरी : देव दीपावली पर सेठ घाट पर झिलमिलाए दीप,भारत माता की आरती से गूंजा घाट

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बुधवार को देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी स्थित सेठ घाट पर ग्यारह हजार से अधिक दीपों के द्वारा आयोजित देव दीपावली पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सेठ घाट को फूल मालाओं, दीपों, रंगीन लाइटों सहित रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सदर विधायक माननीय योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और भारत माता की आरती सहित भारत माता की जय,गंगा मैया की…

फर्रुखाबाद:थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 350/2025 धारा 69/351(3)/308(2)/61(2) बीएनएस, 67 IT ACT तथा 3(1)(XII), 3(2)(5) SC/ST ACT में वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र अभय सिंह…

फर्रुखाबाद:रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक — क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने दिया संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बुधवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्रीमान अजय वर्मा ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान, साइबर क्राइम से बचाव और यातायात माह के तहत यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय वर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि— “सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का…

कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने परीक्षा तिथि की घोषणा की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। राज्य भर के लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी परीक्षाएं…

कन्नौज:जलेसर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बिछड़ा मासूम पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत जलेसर घाट पर स्नान हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भीड़भाड़ में गौरव पुत्र अजय, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी ग्राम भूड़पुरवा, थाना गुरसहायगंज, अपने परिजनों से बिछड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर तैनात खोया–पाया केन्द्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू की। थोड़े ही समय में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को…

फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा में कौमुदी महोत्सव का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 अभिधम्म नगरी संकिसा में चल रहे कौमुदी महोत्सव के अवसर पर आज शाक्य मुनि बुद्ध विहार में एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु धम्मपाल महाथेरो के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म-श्रवण कर बौद्ध शिक्षाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. शाक्य अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। उनके साथ अनुज भाई एवं उनकी पत्नी, शिवकुमार शाक्य, अवधेश सिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, विमलेश शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, मास्टर मुकेश शाक्य, रामवीर शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य और संजय…

फर्रुखाबाद:ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और अधिकारियों की लापरवाही का बोलबाला, हादसे की आशंका बढ़ी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेठी जदीद में दबंगई और प्रशासनिक लापरवाही का खतरनाक खेल खुलकर सामने आ रहा है। ग्राम प्रधान श्यामलता और पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत तथा अनदेखी के चलते गांव की सरकारी योजनाएं अब ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बन गई हैं। गांव में बनाए गए ओपन जिम पार्क और सामुदायिक शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और अब कबाड़खाने में तब्दील हो गए हैं। चारों ओर ज्वलनशील कचरा, प्लास्टिक और सूखी लकड़ियां…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कम्पिल पुलिस ने मुकदमा संख्या 168/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बीरवल पुत्र अन्तराम कश्यप निवासी नगला भिखारी थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, अभियुक्त बीरवल ने वादी की…

लखनऊ प्रदेश में राजस्व वादों के निस्तारण में पहले स्थान पर पहुँचा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश में राजस्व वादों के निस्तारण में राजधानी लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर माह में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में कुल 3,24,897 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें से सर्वाधिक 15,260 मामलों का निस्तारण लखनऊ में किया गया है। लखनऊ के बाद प्रयागराज ने 10,501 मामलों के निस्तारण के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गोरखपुर में 8,165 मामले निपटाए गए। कानपुर नगर में लगभग 7,866 मामले और शाहजहांपुर में 7,707 मामलों का सफलतापूर्वक…

फर्रुखाबाद:बीती रात चोरों ने ट्रांसफार्मर को बनाया निशाना, खेत की सिंचाई पर पड़ा असर, जिम्मेदार मौन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रार्थिनी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय सुभाष सिंह, निवासी ग्राम खिमसेपुर के खेत पर सिंचाई हेतु विद्युत नलकूप लगा हुआ था। बताया गया कि जब सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि नलकूप का ट्रांसफार्मर खंभों के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ है और उसका सारा सामान गायब है। सूचना…

फर्रुखाबाद: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के उद्देश्य से रुपये लेकर बेचने वाले गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कमालगंज पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के नाम पर रुपये लेकर बेच देने के आरोप में पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2025 धारा 115(2)/123/140(4)/142/143/145/351(2) बीएनएस के तहत नामजद और वांछित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पते…

फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने ढाई घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मंगलवार को थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ढाई घाट पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की संपूर्ण व्यवस्थाओं — सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल एवं भीड़ प्रबंधन — का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था इस तरह से बनाई…