फर्रुखाबाद में भाजपा महामंत्री रामकिशोर साहू का एक दिवसीय प्रवास, मन की बात कार्यक्रम सुना एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू आज फर्रुखाबाद जनपद के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को सदर विधानसभा के पश्चिमी मंडल अंतर्गत टाउन हॉल शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 217 पर बूथ अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं संग सुना। कार्यक्रम उपरांत महामंत्री साहू भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा कानूनों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा वूमेन हेल्पलाइन 1090, डायल 112, 1098 चाइल्ड…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज जनपद फतेहगढ़ स्थित जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा बंदियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद स्थापित किया, उनकी दैनिक दिनचर्या, खाद्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से…

प्रयागराज : यातायात माह-2025 (01-11-2025 से 30-11-2025) का समापन कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया

प्रयागराज ,दिनांक:30-11-2025 को यातायात माह-2025 (01-11-2025 से 30-11-2025) का समापन कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगेन्दर कुमार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज रहे ।मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और हस्ताक्षर पट पर अपने – अपने हस्ताक्षर करके अभियान को समर्थन किया ।जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लाकों के अधिकारी/कर्मचारी व आम नागरिकों के साथ-साथ इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के 12700 बच्चों को…

लखनऊ:प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: सभी शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की होगी जांच

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मोटी फीस वसूलने के बाद भी योग्य शिक्षकों की नियुक्ति न करने पर योगी सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की योग्यता की जांच का आदेश दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के सख्त निर्देशों के बाद शुरू की गई है। राहुल जैन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई झांसी के निवासी राहुल जैन ने एनसीटीई को कई…

फर्रुखाबाद:चौक चौराहे पर क्रमिक अनशन समाप्त, सभी प्रमुख मांगें मानी गईं रेलवे रोड एवं बिजली विभाग से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 शहर के चौक चौराहे पर रेलवे रोड और बिजली विभाग की अनियमितताओं के विरोध में चल रहा क्रमिक अनशन महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ समाप्त हो गया। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई दोनों बड़ी मांगों को संबंधित विभागों एवं नगर पालिका प्रशासन ने लिखित और मौखिक आश्वासन देकर स्वीकार कर लिया। बिजली विभाग ने दिया लिखित आश्वासन अनशनकारियों की पहली प्रमुख मांग चौक पर बने आधे-अधूरे ट्रांसफार्मर फाउंडेशन को हटाने और वहां जमा मलबा साफ कराने की थी। इस संबंध में…

मैनपुरी: नवागत पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मिली शुभकामनाएं, पिपिंग सेरेमनी संपन्न

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 में नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपशिखा सिंह को प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत आज एक गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प की…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक की। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 56 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र बी०एल०ओ० द्वारा संग्रह कर डिजीटाइज कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि एसआइआर के कार्य में जो भी समस्या आ रही है, उसके बारे में जानकारी दें, जिससे कि उस समस्या का निराकरण शीघ्रता…

लखीमपुर खीरी : थाना मोहम्मदी पुलिस ने मोबाइल फोन छिनौती करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में दिनांक 30.11.2025 दिन रविवार को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 744/2025 धारा 304(2),317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित छीने गये मोबाइल फोन को बरामद करते हुये 03 नफर अभियुक्तों 1. साहिद पुत्र राशिद खाँ नि० मोहल्ला…

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर 2025 के सफल समापन समारोह का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 30.11.2025 दिन रविवार को यातायात जागरूकता माह नवम्बर के समापन पर पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री पवन गौतम तथा सहायक पुलिस अधीक्षक खीरी श्री विवेक तिवारी द्वारा यातायात जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं/ एनसीसी स्काउट्स एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तदोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात माह के प्रति जागरुक कर उन्हें सड़क पर…

फर्रुखाबाद:यूपी-112 फतेहगढ़ पुलिस का जन जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रस्तुति से दी जा रही महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में यूपी-112 पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जन अभियान चलाया गया। शनिवार 30 नवंबर 2025 को जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को डायल-112 की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि यूपी-112 सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर नहीं बल्कि समग्र आपातकालीन सहायता प्रणाली है, जो हर परिस्थिति में…

फर्रुखाबाद: आरटीओ कार्यालय में नई सीरीज UP76AX हुई प्रारंभ, फैंसी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 आरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में वाहनों के पंजीयन से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। दिनांक 29 नवंबर 2025 की देर रात तक चल रही UP76AW सीरीज पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही इस सीरीज को आधिकारिक रूप से लॉक कर दिया गया है और अब नई सीरीज UP76AX का शुभारंभ कर दिया गया है। आरटीओ विभाग के अनुसार, अब से सभी नए निजी वाहनों को UP76AX सीरीज में ही नया पंजीयन चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इस नई सीरीज के शुरू…

चुनाव आयोग को SIR को लेकर जल्दी क्योंचुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं’: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बंगाल के लोगों के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। कहा, एसआईआर में भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर गड़बड़ियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मलिहाबाद लखनऊ के मृत बीएलओ विजय वर्मा की पत्नी संगीता को…

सनातन तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम एक रहेंगे’, CM योगी ने फिर दिया बंटोगे तो कटोगे का नारा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों के समक्ष दो बातें रखीं और समाज को चेताया. उन्होंने आगाह किया कि जब स्वर्णयुग आता है तो चैतन्य व सतर्क रहने की प्रेरणा देता है. जब भारत का स्वर्णयुग आया था तब विदेशी हमले होने भी प्रारंभ हो गए थे. हमें फिर से सतर्क रहना होगा. आज भी धर्मांतरण व नशा के माध्यम से हमला होगा और इसके पीछे विदेशियों का हाथ होगा. कोई भी सनातन विरोधी कार्य स्वीकार नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत, विश्व मानवता…

पीलीभीत: सर बी.एन. राब जी की मनायी गई पुण्यतिथि।

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के माननीय जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में संविधान निर्माता सर बीएन राब जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर बी. एन. राब जी का मुख्य कार्य रूप से भारतीय संविधान के संवैधानिक सलाहकार के रूप में था। जहाँ उन्होंने संविधान का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था ,उन्होंने दुनिया भर के कई संविधानों का अध्ययन किया और 246 अनुच्छेदों का एक मसौदा तैयार किया। जिसने मसौदा समिति को काम शुरू करने के लिए…

फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप जनपद फर्रुखाबाद की टीम के पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 दस्तक मीडिया ग्रुप की फर्रुखाबाद टीम के सम्मानित पत्रकार बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य कार्यालय, मोहल्ला मेमरान, नियर रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने की। बैठक में पत्रकारों के बीच समन्वय, टीम की मजबूती तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में टीम को और अधिक मजबूत तथा…

फर्रुखाबाद:राजपूताना पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत स्काउट–गाइड दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 जहानगंज रोड स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्काउट एवं गाइड “दीक्षा कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, मोहम्मदाबाद के स्काउट मास्टर अनुराग चतुर्वेदी एवं गाइड कैप्टन श्रीमती सीमा (फर्रूखाबाद सिटी) के दिशा-निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड, फर्रूखाबाद की सदस्य श्रीमती सुमन राठौर रहीं। ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट–गाइड ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन,…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, अमृतपुर पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किया सशक्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा आज मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के तहत थाना क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, कानून में उपलब्ध सुरक्षा प्रावधानों तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर कॉल…

फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद में चल रहे विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आज सम्मानित किया गया। जिलाधिलारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 45 बीएलओ को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 192 कायमगंज विधानसभा के 17, 193 अमृतपुर के 05, 194 फर्रूखाबाद के 06, तथा 195 भोजपुर विधानसभा के 17 बीएलओ शामिल रहे, जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने…