जौनपुर /उत्तर प्रदेश- नगर पालिका शाहगंज के श्रीरामपुर मोहल्ले में महेंद्र कुमार (52) पुत्र कन्हैयालाल की रविवार को अचानक तबीयत खराब हुई। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इसके बाद नगरपालिका ईओ दिनेश कुमार यादव ने मोहल्ले को सील करा दिया था और मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया था। गुरुवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई परिजन उसे चिकित्सालय लेकर आए। जहां डॉक्टर आरबी यादव प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर…
Category: उत्तर प्रदेश
जौनपुर : उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित किए गए होम आइशोलेट।
जौनपुर /उत्तर प्रदेश – थाना कोतवाली शाहगंज में एक उपनिरीक्षक समेत कुल 5 पुलिसकर्मी करो ना संक्रमित पाए गए । कोतवाली में तैनात 2 महिला समेत पांच पुलिसकर्मियों की तबीयत अचानक खराब हो गई । गुरुवार को चिकित्सालय में उन सभी की कोरोना जांच कराई गई जिस में पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव पुलिसकर्मियों में एसआई अंगद तिवारी, महिला कांस्टेबल सुमन ओझा व रीना , कांस्टेबल आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम नारायण है। इन सभी को कोतवाली में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है ।कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह…
35 वर्ष में घर में पैदा हुई पहली लड़की को घर लाने के लिए परिवार ने बुक किया हेलीकॉप्टर
राजस्थान के एक परिवार ने घर में 35-वर्ष में पैदा हुई पहली लड़की का स्वागत करने के लिए ₹4.5 लाख में हेलीकॉप्टर बुक किया। बच्ची का जन्म पिछले महीने नागौर ज़िले (राजस्थान) में हुआ जिसके बाद उसकी मां हरसोलाव अपने माता-पिता के घर चली गई। परिवार ने नीमडी चांदावता स्थित घर का सफर वायुमार्ग से तय करने का फैसला किया।
रायबरेली: अग्निकांड में लाखों का नुकसान
लालगंज रायबरेली।कोतवाली लालगंज क्षेत्र के कुडवल गांव के देसराज के घर मे बिजली की सार्ट र्सिर्कट से आग लग गयी।लगते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।घरवालों ने बाहर भाग कर किसी तरह जान बचायी।आग लगने की सूचना से गांव मे हाहा कार मच गया।फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से बडी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।देसराज ने बताया कि अग्निकांड से उसका लाखों का नुकसान हुआ है।घर मे कोई भी सामान नही बचा है।क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
रायबरेली:परिवहन कार्यालय में लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं 1 मई तक बंद
रायबरेली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस ने पूरे भारत को अपने आगोस में ले रहा है। वही यूपी में भी बड़ी तबाही मचा रखा है। इस भयावह महामारी को देखते हुए उप संभागीय परिवहन कार्यालय रायबरेली के एआरटीओ प्रशासन आर के सरोज ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं को 23 अप्रैल से 1 मई तक की सभी बुक स्लॉट को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस महामारी से बचने के लिए यह कदम उठाए…
रायबरेली: दबंगो द्वारा एक परिवार लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला
ऊँचाहार/ रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के मास्टरगंज मजरे ऊंचाहार देहात में मामूली कहासुनी में दबंगों ने एक परिवार पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला बोल दिया, घटना में एक अधेड़ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पड़ोसियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है,जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।मास्टरगंज मोहल्ला निवासी मो…
रायबरेली: ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप
ऊँचाहार/ रायबरेली नगर स्थित विधुत उपकेंद्र में मौजूद 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और जब तक दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रांसफार्मर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया।वहीं आग लगने की वजह से करीबन एक दर्जन से अधिक गांवों की विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई।गुरुवार की सुबह विधुत उपकेंद्र परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और देखते ही देखते…
रायबरेली: फार्म हाउस में लगी भीषण आग लाखो का सामान हुआ राख।
इटावा-चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव राहिन निवासी प्रबल प्रताप सिंह पुत्र बाबूराम का गाँव में ही मुर्गी फार्म चल रहा था जिसमें करीब 500 मुर्गे, घर गृहसती का सामान व लहसुन,आलू,प्याज,चारपाई रजाई गद्दे,आदि सामान रखा था रात्रि करीब 9बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में सारा सामान जल कर राख हो गया।गृह स्वामी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुर्गी फार्म में जले सामान की कीमत लाखो रुपये है जो जल कर राख हो गया है।गाँव बालो ने बताया कि गाँव के ही करीब एक सैकड़ा लोगो ने कड़ी…
मैनपुरी :विश्व पृथ्वी दिवस जागरूकता व वृक्षारोपण
उच्च प्राथमिक विद्यालय ( 1 – 8 ) सिरौलिया मैनपुरी में प्रधानाध्यापक महेश सिंह राना ने महेंद्र प्रताप सिंह के सहयोग से कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए विश्व पृथ्वी दिवस दिवस मनाया ।विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रधानाध्यापक महेश सिंह राना ने बच्चो व लोगो को जागरूक करते हुए पृथ्वी को बचाने , अनावश्यक प्रदूषण न करने , अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील के साथ बताया कि अभी हम सजग नही हुए तो आने वाले भविष्य में हमारे बच्चो के लिए ऑक्सीजन , पानी भी…
जौनपुर: रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों ने किया कोविड-19 टेस्ट।
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश – स्थानीय रेलवे स्टेशन शाहगंज पर चिकित्सकों द्वारा को कोविड टेस्ट का कार्यक्रम चलाया गया ।यहां कुल 6 ट्रेनों से उतरे यात्रियों का एंटीजन रेपीड किट से जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डेंटल चिकित्सक जय प्रकाश बरनवाल एवं लैब टेक्नीशियन प्रदीप सिंह द्वारा छह ट्रेनों से उतरे 80 यात्रियों की जांच की गई ।जिसमें सुदामा देवी (35 ) निवासी टांडा की रिपोर्ट पॉजिटिव रही । सुदामा परिवार के साथ नासिक से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से शाहगंज आई थी । स्वास्थ्य कर्मियों ने टांडा स्वास्थ्य…
इटावा : रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री भीषण आग
इटावा के बसरेहर थाने के ठीक सामने रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के ऊपर फंसे फैक्ट्री मालिक को किसी तरह बाहर निकला। आग से लाखों का नुकसान हुआ। फैक्ट्री के मालिक नगला गेड़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को सही सलामत फैक्ट्री को बंद कर कर गए थे। उन्होंने बताया कि देखरेख के लिए छोटा भाई अनिल कुमार फैक्टरी पर ही दूसरी मंजिल पर रहता है। अनिल ने रात करीब 12 बजे फोन कर बताया कि नीचे फैक्ट्री की…
रायबरेली: मुराई बाग फतेहपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत
रायबरेली: मुराई बाग से फतेहपुर जाने वाले राज्य मार्ग पर सूरजपुर गांव के पास बुधवार शाम को एक हिरण की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. ग्रामीणों के द्वारा सूचना वन विभाग को दी.बुधवार शाम को मुराई बाग से फतेहपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर सूरजपुर के पास एक हिरण सड़क पार कर रहा था, तभी फतेहपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि हिरण की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं…
इटावा और भरथना में चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान
इटावा/भरथना: इटावा इटावा में स्थित विजय नगर चौराहे पर बुधवार शाम 6:00 बजे मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मास्क ना लगाने वाले 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे कल जमा राशि ₹8000 वसूल की गई। वही भरथना नगर क्षेत्र के अंतर्गत बालूगंज मार्ग पर बुधवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व की गई चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों व पैदल राहगीरों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क आदि नियमो का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान कस्बा…
जौनपुर :निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन पर लखनपुर में धूम धाम से अशोक जयन्ती मनाइ गई।
जौनपुर : निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन अशोक जयंती के अवसर पर लोक मंगल अध्यक्ष के तत्वाधान में समस्त ग्राम वासियो द्वारा भव्य सजावट कर करके विश्व पटल पर आज भी सैधान्तिक रुप से अपनी छाप को छोड़ने वाले महान विश्व नायक सम्राट अशोक की जयंती धूम धाम से मनाई गई. कोरोना की वजह से अधिकांश साथी अपने आप को होम कोरोनटाइन कर रखा है.सभी लोग , सतर्क रहें, स्वस्थ रहे ।
रायबरेली:चुनावी रंजिश मारपीट करने का आरोप
लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चचिहा मजरे कोरिहरा गांव मे मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना से पीड़ित सोनू यादव पुत्र शिव लोचन यादव ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह ने उसे चुनावी रंजिश को लेकर मारा पीटा है। मामले की शिकायत करते हुए सोनू यादव ने बताया कि विशाल सिंह उससे चश्मा चुनाव चिन्ह पर वोट देने को कह रहे थे लेकिन उसने प्रतिवाद करते हुए कहा था कि उसका जहां मन होगा वहां वोट देगा ।वह वोट देने…
पीलीभीत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सुदृण कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सुदृण कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस आज दिनांक 21-04-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली व सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नाकुड़,कुर्री,भिखारीपुर,चंदोई में फ्लैग मार्च किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फ्लैग मार्च में उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ किया गया और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फ्लैग मार्च करते हुये जनता से संवाद स्थापित कर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि…
रायबरेली : डलमऊ में विद्युत शवदाह केंद्र बनवाने की जताई इच्छा
लालगंज रायबरेली। पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कोरोना काल में जिला प्रशासन की मदद को हांथ बढ़ाये हैं। उन्होने डलमऊ श्मशान घाट में विद्युत शवदाह केन्द्र बनवाये जाने की बात कही है। उक्त जानकारी देते हुये पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मृत्युदर का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। ऐसी परिस्थितियों में श्मशान घाटों पर शवों के निस्तारण में काफी असुविधाओं की जानकारी मिल रही हैं। लोगों को लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, हो भी रही है तो मुंहमांगी कीमत पर। गंगा…
रायबरेली : डलमऊ श्मशान घाट पर गंदगी का अंबार पढ़कर प्रशासन ने लिया संज्ञान घाट पर पहुंची सफाई कर्मी टीम ।
डलमऊ /रायबरेली – डलमऊ के श्मशान घाट पर फैली गंदगी की खबर वॉइस आफ लखनऊ अखबार में छपने से प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए डलमऊ के श्मशान घाट पर सफाई कर्मियों को भेजकर तत्काल घाटों पर फैली गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए बताते चलें कि पिछले कई दिनों से डलमऊ श्मशान घाट पर अधिक संख्या में शव जलाए जा रहे हैं हैं जिसमें कोरोना संक्रमित मरीजों के भी शव लाकर जलाए जा रहे हैं जिससे श्मशान घाट पर गंदगी का अंबार फैला हुआ था जिससे आसपास में संक्रमण…
रायबरेली : घर से निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गाँव निवासी एक किशोरी जो मंगलवार की दोपहर घर से खेतों के लिए निकली थी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, पीड़ित भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।गांव निवासी रोहित कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बहन घर से सांवापुर गांव में गेंहू की कटाई कर रही दूसरी बहन को खाना देने निकली थी और लौटकर वापस नहीं आयी है और काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल पाया है।पीड़ित भाई…
रायबरेली :संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ शख्स ने घर के भीतर रस्सी के सहारे लटककर फांसी लगा ली
ऊँचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत उमरन बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ शख्स ने घर के भीतर रस्सी के सहारे लटककर फांसी लगा ली, परिजनों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।बुधवार की सुबह कस्बा निवासी राजेंद्र द्विवेदी 50 उर्फ मुन्ना ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आवास के सामने दूसरे खाली पड़े आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली ,वहीं मामले की जानकारी पर परिजनों द्वारा उन्हें आनन फानन इलाज के लिए नगर स्थित निजी अस्पताल…
