पीलीभीत : उ0प्र0 असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है जिसके अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा आंनलाईन पोर्टल की शुरूआत की गयी है। उक्त बोर्ड के अन्तर्गत 45 श्रेणी के असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को योजना का लाभ पंजीकरण कराने के उपरान्त दिया जायेगा। इस बोर्ड के अन्तर्गत निम्न श्रेणीयों के कर्मकारों का पंजीकरण किया जायेगा- धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाला कर्मचारी, हाथ का ठेला…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : मुख्यमंत्री ने स्वीकारा किया गोमती उदगम आने का न्योता।
पीलीभीत : पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें गोमती उद्गम स्थल आने का न्योता दिया जिसे मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार कर के निकट भविष्य में उद्गम आने का कार्यक्रम तय करने की बात कही। विधायक बाबूराम पासवान ने गन्ना कॉलेज को ग्रांट पर लेने, सड़कों के निर्माण को लेकर आज बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के साथ मुलाकात की। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर शर्मा भी उनके साथ रहे। उन्होंने कालेज को ग्रांट पर लेने की सारी औपचारिकताएं पूरी…
रायबरेली: बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने पीटा
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर डिहवा निवासी किशोर को आटा की पिसाई का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने पीट दिया , पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी शिवकुमार का आरोप है कि वो गांव के निकट ही आटा व तेल की चक्की चलाता है, और पड़ोसी गांव के कुछ लोगों का आटा पिसाई का पिछले साल का 100 रुपया बाकी था, मंगलवार को जब मैं उनके घर बकाया पैसा मांगने गया तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर भगा दिया है।पीड़ित ने कोतवाली में…
रायबरेली: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती
ऊंचाहार ,(रायबरेली ): भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती ।ऊंचाहार स्थित वेदांत पब्लिक स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि डॉ मुखर्जी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और जम्मू कश्मीर को भारत मे जोड़ने के लिए…
फर्रुखाबाद : बदनाम किए जाने से क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी
फर्रुखाबाद: कमालगंज बदनाम किए जाने से क्षुब्ध युवती पायल शुक्ला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पायल थाना कमालगंज के ग्राम सिंगीरामपुर निवासी सुरेश शुक्ला की 19 वर्षीय पुत्री थी। सुरेश बीमार पत्नी को दवा दिलाने रजीपुर गए थे घर पर पायल अकेली थी तभी पायल ने दुपट्टे से पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली।जब सुरेश पत्नी के साथ घर पहुंचे तो बेटी पर बेटी को फांसी पर लटकता देख कर काफी सदमा लगा। बताया गया की पायल की 17 जुलाई को शादी होनी थी गांव का युवक सचिन…
जौनपुर: बेकाबू डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव चौराहा स्थित लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग पर सोमवार को रात्रि लगभग 9:30 बजे बेकाबू डीसीयम की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव लखनऊ बलिया राजमार्ग पर रात्रि 9:30 बजे सुल्तानपुर की तरह से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने अज्ञात बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए…
जौनपुर: दबंगों ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर की तोड़फोड़ व हंगामा
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर क्षेत्र के उक्त गांव में दबंगों ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर जबरदस्त तोड़-फोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया। पीड़ितों ने किसी तरह छिप छिपा कर अपनी जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छताई कला गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर विवाद गहराया। जिसमें पीड़ित विवेक सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि बीती…
बरेली-हैरो तवा में धार लगाते हुए, किसान लहूलुहान, फिर मौत
बरेली-आंवला के सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला गड़ी में फरमान अपनी ट्रैक्टर की हैरो के तवे में गिलैंडर से धार लगा रहा था,अचानक गिलैंडर का पत्ता टूट गया और फरमान के गले मे फंस गया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान ह्यो गया,हर ओर खून ही खून दिखाई देने लगा,कुछ समय बाद फरमान की मौत हो गयी.
बरेली-बहेडी में लेखपाल पर लगा पैमाइश के नाम पर घूस लेने का आरोप
बहेड़ी/बरेली-नंद किशोर मौर्य: तहसील क्षेत्र के गाँव निवासी एक ब्यक्ति अपने हल्के के लेखपाल पर पैमाइश के नाम पर घुस मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की।मालूम हो कि तहसील क्षेत्र के गाँव करीमगंज निवासी देवर नाथ तिवारी ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 2019 में उन्होंने अपने खेत की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी पैमाइश लेखपाल द्वारा करने के लिए सुविधा शुल्क मांगा गया। घुस का पीड़ित ने विरोध आया तो हल्का लेखपाल ने पैमाइश से मना कर दिया। जिसके…
बरेली-वृक्षारोपण कर मनाई गई श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती
बरेली। भारत की एकता, अस्मिता व अखंडता हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता व विचारक, महान शिक्षाविद्, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर आज 6 जुलाई शाम 5:00 बजे चौकी अशरफ खां के सामने मंदिर प्रांगण में पुष्प एवं मालार्पण अर्पित कर जन्मदिन मनाया गया.कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ अरुण कुमार भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल कुमार एडवोकेट गुलशन आनंद जन कल्याणकारी परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद अग्रवाल भाजपा महामंत्री अधीर सक्सेना अंकुर सक्सेना शिवम वर्मा विनोद राजपूत बृजेश प्रताप सिंह…
प्रयागराज-थाना खीरी जनपद प्रयागराज के ग्राम पंचायत डीही खुर्द मे पत्रकार ओम प्रकाश की हत्यारों ने की पीट पीट कर हत्या
कोरांव प्रयागराज- एक तरफ जँहा सरकार पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के प्रति अत्याचारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही का आश्वाशन दे रही है वही दूसरी तरफ पत्रकारों के ऊपर हत्यारे जान लेवा हमला कर पत्रकार की हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे सिद्ध होता है कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से बे फिक्र हैं और सरकार के आदेशों, निर्देशों का कोई अस्तित्व नही है बताते चले कि पत्रकार ओम प्रकाश भुर्तिया ग्राम पंचायत डीही खुर्द कल शाम को अपने घर से थोड़ी दूरी पर अपने…
फर्रुखाबाद: चोरों ने जैक से सटर उचकाकर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का माल उड़ाया
फर्रुखाबाद: कायमगंज शातिर चोर बीती रात जैक से सटर उचकाकर सर्राफ दुकान से लाखों रुपए कीमती जेवरात निकाल ले गए। कायमगंज की जामा मस्जिद के निकट खान मार्केट में जावेद की भारतीय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बीती रात क ई युवक दुकान पर गये जैक लगाकर दुकान का शटर उचकाया।चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ की और दुकान से सोने-चांदी के जेवरातों के.साथ रिकॉर्डिंग के उपकरण भी ले गए। आज सुबह दुकान का का उचका सटर देख कर पडोसियों में सनसनी फैल गई। चोरी की…
पीलीभीत: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी श्री किरीट सिंह राठौर महोदय ने शहर का भ्रमण किया।
पीलीभीत आज दिनांL 06.07.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर का भृमण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।भ्रमण के दौरान एसपी महोदय ने शहर के थाना कोतवाली व सुनगढ़ी क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों को भी देखा दुकानदारों से मास्क का प्रत्येक हाल में प्रयोग करने के साथ ही दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ख़्याल रखने का निर्देश सभी दुकानदारों को दिया।महोदय ने सड़क पर अनियमित खड़े वाहनों व दुकान के…
जौनपुर/सिरकोनी:मझवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया वृक्षारोपण
जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के विशुनपुर मझवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका सुषमा पाठक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों के लिए अति आवश्यक है कि हम लोग धरती को वृक्षारोपण करके सवारें उन्होंने ने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है वातावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक करना चाहिए इस दौरान हम सभी लोग यह प्रण लें रहे है कि एक व्यक्ति एक वृक्ष…
जन-जन को जनाधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी – बाबू सिंह कुशवाहा
बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा धड़ा शामिल हो गया है। सोमवार को राजधानी के एक निजी होटल में कौशांबीसे बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबू सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया और कौशांबी जनपद की तीनों सीटों का प्रभारी भी बनाया गया है।इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित…
यूपी विधानसभा चुनाव: सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की होगी पूरी कोशिश- ओवैसी
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बाऱ फिर कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी कोशिश करेगी कि सत्ताधारी भाजपा सरकार को हराया जाए। हम ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ का हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को हराने की हमारी पूरी कोशिश होगी। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में…
सीतापुर :न्यू चरक डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन
सीतापुर: भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत जिला अध्यक्ष आचिन मल्होत्रा ,क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडे के नेतृत्व में किया गया, संस्थापक राजकुमार सोनी ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत किया जिला अध्यक्ष सचिन मेहरोत्रा ने कहा क्षेत्र के निवासियों को अल्ट्रासाउंड एक्सरे व अन्य जांचों के लिए सीतापुर व लखनऊ जाना पड़ता था लेकिन अब उनको मिश्रिख क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध हो जायगी सीएचसी मिश्रिख में भी डिजिटल x-ray मशीन उपलब्ध हो गई है व कुतुब नगर रोड पर न्यू चरक डायग्नोस्टिक सेंटर…
सीतापुर: वाणिज्य कर नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक की
सीतापुर/सिधौली: आयुक्त वाणिज्य कर/नोडल अधिकारी श्रीमती मिनीस्ती एस0 ने शनिवार को तहसील सभागार सिधौली में जिला वृक्षारोपण समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण के महाभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। वृक्षारोपण महाभियान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करें तथा विभागवार निर्धारित लक्ष्य पूर्ण किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण महाभियान को महोत्सव के रूप में मनाया जाये तथा निर्धारित प्रारूप पर उसकी सूचनाएं प्रेषित करें। जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस को भी आयोजन से…
रायबरेली: उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार के दिन पहुचे बछरावां
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का औचक निरीक्षण करने निकले सूबे के उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार के दिन बछरावां पहुंचकर सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय वा विकास खंड कार्यालय के अतिरिक्त स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं पहुंच कर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर बड़ी बारीकी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत को परखा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का काफिला लगभग दोपहर 12:00 बजे बछरावां के सिंह द्वार पर स्थित…
रायबरेली: दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का लगाया आरोप
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।दरअसल उन्नाव जनपद के अभई सागर मोहल्ला मजरे हिलौली निवासी स्वाती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना निवासी राजेंद्र कुमार से हुई थी।विवाहिता का आरोप है कि शादी के छः महीने बाद उसके पिता सुरेश कुमार की मृत्यु हो गई जबकि शादी के समय तय हुआ सारा दहेज का…
